Author: admin

सागर ।नगरपालिका मकरोनिया वार्ड क्रं.9 सरदार वल्लभ भाई वार्ड के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील चौधरी का रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष मैंडेट फार्म जमा किया। विदित है कि कांग्रेस के पूर्व पार्षद कल्लू पटेल के निधन पश्चात् वार्ड पार्षद का पद खाली था। मैंडेट फार्म जमा करने वालों में जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डा.आंंनद अहिरवार,शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी,पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश यादव,प्रदेश सचिव अमित रामजी दुबे,रमाकांत यादव,शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव,देवेन्द्र कुर्मी,एड.धन सिंह अहिरवार,एड.शिवराज लडिया,रवि सोनी,मनोज पंवार,एड.घनश्याम पटेल,एड.वीरेंद्र राजे,अशोक कुशवाहा,जगदीश रैकवार,प्रेमनारायण अहिरवार,शिवम् दुबे आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Read More

सागर। रामसरोज समूह के सदस्यों द्वारा पूर्व में लिए गए एक वृक्ष एक परिवार अभियान के तहत सागर शहर के विभिन्न स्थानों पर 15000 से अधिक वृक्षों का वृक्षारोपण किया। साथ ही उनके द्वारा लिए गए वृक्षों के संरक्षण के संकल्प के तहत गुरुवार को समूह के सदस्य समाज सेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने समूह द्वारा लगाए गए वृक्षों के संरक्षण हेतु जो वृक्ष 5 से 8 फीट तक हो गए हैं उन वृक्षों पर 100 से अधिक ट्री गार्ड लगाए गए जिससे वह सुरक्षित रह सके। इस अवसर पर समाज से भी अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा कि वृक्ष…

Read More

खुरई। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श भूपेन्द्र सिंह ने मप्र गृह निर्माण मंडल एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुर्घनत्वीकरण योजना के तहत खुरई में 11.68 करोड़ की लागत से शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए निर्मित 51 शासकीय आवासों की कालोनी तथा 1.21 करोड़ की लागत से गूलर रोड खुरई में निर्मित नवीन पशु चिकित्सालय भवन का लोकार्पण किया। इन कार्यों को पूर्व नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने मंत्री कार्यकाल में स्वीकृत किया था। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमने वेल प्लान्ड खुरई, क्लीन खुरई और ग्रीन खुरई बनाने की दिशा में जो…

Read More

सागर ।डिस्ट्रिक्ट कूडो एसोसिएशन के मोहम्मद सोहैल खान, अपूर्व सेन, उत्कर्ष पटेल, आर्यन सिंह एवं वैष्णवी सिंह का चयन अर्मेनिया में आयोजित यूरेशियन कूडो कप के लिए भारतीय कूडो टीम में हुआ है। खंडाला महाराष्ट्र में भारतीय कूडो टीम के चयन के लिए चयन परिक्रिया आयोजित की गई थी जिसमे मध्यप्रदेश के 7 कूडो खिलाड़ियों का चयन हुआ जिसमें से 5 सागर के खिलाड़ी हैं। मोहम्मद सोहैल खान खेल कोटे से मुम्बई आयकर विभाग में पदस्थ हैं, उत्कर्ष पटेल दीपक मेमोरियल अकादमी के छात्र हैं, आर्यन सिंह आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र हैं, अपूर्व सेन और वैष्णवी प्राइवेट कॉलेज में…

Read More

सागर। बामोरा स्थित रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में प्रातः से अर्धरात्रि तक अनवरत चला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धार्मिक अनुष्ठानों, भक्तिरस में पगी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, बहुरंगी आतिशबाजियों के मनोहारी वातावरण में संपन्न हुआ। इस लोकलुभावन व्यवस्थित जन्माष्टमी महोत्सव के रचनाकार पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उपस्थित भक्तिभाव में डूबे श्रद्धालुओं से कहा कि जब मन और आत्मा भक्तिभाव से भर जाता है तो नृत्य स्वयं प्रकट हो उठता है। कन्हैया लाल जी के आगमन का आनंद लें और भक्ति में डूब जाएं। बामोरा स्थित भगवान श्री राधाकृष्ण रुद्राक्ष धाम मंदिर में इंदौर से आए…

Read More

गुलाबगंज। समाजसेवा क्षत्रिय का गुण है। हमें अपने सामाजिक कार्यों से इस गुण को बना कर रखना चाहिए। स्मरण रखें कि दान से धन घटता नहीं है बढ़ता है। कुएं से जल नहीं निकालेंगे तो जल सड़ने लगता है। यह विचार पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने विदिशा जिले में अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय समाज संघ गुलाबगंज धर्मशाला परिवार द्वारा आयोजित भुजरियां मिवन समारोह में उपस्थित स्वजातीय बंधुओं बहिनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। समारोह में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पधारे दांगी क्षत्रिय समाज संघ के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम…

Read More

सागर । जैसीनगर में बड़े महादेव मंदिर के पास लवकुश भगवान की जयंती के अवसर पर कुशवाहा समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने समाज जनों का स्वागत एवं अभिवादन करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि भगवान लवकुश का भव्य मंदिर जैसीनगर में बना हुआ है। श्री राजपूत ने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए शिक्षा आवश्यक है। कुशवाहा समाज ने अपने बच्चों को शिक्षित बनाया है और कुरीतियों के…

Read More

सागर। अगस्त माह के इस अंतिम रविवार को झंडा चौक के नजदीक,काकागंज वार्ड में रिमझिम बारिश के बीच संपन्न हुआ। ध्वजारोहण वरिष्ठ कांग्रेसी और जिला शहर कांग्रेस के प्रवक्ता एड.लक्ष्मीनारायण सोनकिया जी के करकमलों से संपन्न हुआ। तत्पश्चात मुकुल पुरोहित के बड़े भाई कमल किशोर पुरोहित,महेश प्रजापति के बड़े भाई दयाराम प्रजापति और वरिष्ठ कांग्रेसी गोरेलाल गुरू के निधन पर मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।कार्यक्रम के अंत में शांति,सद्भावना और प्रेम के संदेश देने हेतु सफेद कबूतर आजाद किये। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि एड.सोनकिया ने कहा कि मेरे लिये बड़े गर्व का विषय है…

Read More

सागर । लाखा बंजारा झील किनारे घाट पर विगत दो सोमवार से आयोजित की जा रही भव्य जल गंगा आरती प्रति सप्ताह आयोजित की जायेगी। आगामी सोमवार दिनांक 26 अगस्त को कृष्ण जन्मआष्ट्मी के महापर्व अवसर को देखते हुये भट्टो घाट के पास अष्टसखी मंदिर के सामने घाट पर जल गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा। विधायक श्री शैलेन्द्र जैन की पहल पर आयोजित की जा रही इस जल गंगा आरती का उद्देश्य नागरिकों को जलस्रोतों और अपनी सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक विरासतों और पर्यावरण के संरक्षण की भावना से ओतप्रोत बनाना है। विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने नगर निगम…

Read More

सागर। रामसरोज समूह के संस्थापक स्वर्गीय राम शंकर केसरवानी एवं समूह की मातृशक्ति स्व.श्रीमती सरोजनी देवी केसरवानी की पुण्य स्मृति राम सरोज समूह के सदस्यों समाजसेवी संजीव केसरवानी,समाजसेवी शैलेश केशरवानी एवं समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी द्वारा विदिशा के समाजसेवी विकास पचौरी के सहयोग से शहर के मध्य स्थित तीनबत्ती पर निशुल्क ब्लड ग्रुप चेक कैंप का आयोजन किया गया।जिसमे 944 नागरिकों ने अपना ब्लड ग्रुप चेक करवाया और परिचय कार्ड प्राप्त किया। यह शहर का पहले ऐसा कैंप होगा जहां ब्लड ग्रुप चेक कर तुरंत नागरिकों को ब्लड ग्रुप बताया गया होगा। इस अवसर पर समूह के सदस्य समाजसेवी शैलेश…

Read More