Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर

    October 20, 2026

    जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन

    October 19, 2026

    श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर
    • जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन
    • श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश
    • बैंक कर्मचारी और ग्राहक एक ही गाड़ी के दो पहिए : गोविंद सिंह राजपूत 15 साल पुरानी मांग हुई पूरी, सुरखी सहित 50 से 60 गांवों के लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा; एटीएम की सुविधा भी शुरू
    • वर्तमान समय में क्षमावाणी पर्व विश्व स्तर पर मनाए जाने की आवश्यकता – विधायक शैलेंद्र जैन श्री शांतिनाथ जैन मंदिर, बालक हिल व्यू में आयोजित हुआ क्षमावाणी पर्व समारोह
    • CM हेल्पलाइन में शिकायत से उखड़ा JE, किसान पर बिजली चोरी का झूठा केस लादने और वसूली के आरोप, दे रहा झटके पर झटका
    • लोक सेवा गारंटी अधिनियम : समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर नायब तहसीलदार सहित 3 सचिवों पर जुर्माना
    • अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, डिप्टी रेंजर सहित दो घायल, शाहगढ़ क्षेत्र का मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » खुरई प्रदेश का वेल प्लांड शहर – पूर्व मंत्री श्री सिंह 12.89 करोड़ के 51 शासकीय आवासों और नवीन पशु चिकित्सालय का लोकार्पण किया
    राजनीति

    खुरई प्रदेश का वेल प्लांड शहर – पूर्व मंत्री श्री सिंह 12.89 करोड़ के 51 शासकीय आवासों और नवीन पशु चिकित्सालय का लोकार्पण किया

    admin By adminAugust 29, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खुरई। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श भूपेन्द्र सिंह ने मप्र गृह निर्माण मंडल एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुर्घनत्वीकरण योजना के तहत खुरई में 11.68 करोड़ की लागत से शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए निर्मित 51 शासकीय आवासों की कालोनी तथा 1.21 करोड़ की लागत से गूलर रोड खुरई में निर्मित नवीन पशु चिकित्सालय भवन का लोकार्पण किया। इन कार्यों को पूर्व नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने मंत्री कार्यकाल में स्वीकृत किया था। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमने वेल प्लान्ड खुरई, क्लीन खुरई और ग्रीन खुरई बनाने की दिशा में जो काम स्वीकृत किए थे वे निरंतर मूर्त रूप ले रहे हैं।

    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा एक प्रयास रहा है कि विकास कार्यों में खुरई को प्राथमिकता मिले और यहां आने वाली हर योजना और उसके तहत होने वाले कार्य ऐसे हों जो प्रदेश में और कहीं न हों। उन्होंने बताया कि आज जिस रीडेंसीफिकेशन प्रोजेक्ट के तहत उच्च गुणवत्ता के आधुनिक 51 आवास लोकार्पित हुए हैं वह योजना सबसे पहले खुरई नगरपालिका क्षेत्र के लिए मैंने तब स्वीकृत की थी जब मैं नगरीय विकास और आवास मंत्री के दायित्व पर था। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सीवर सिस्टम और नगर के सीसी रोडों के निर्माण के लिए 350 करोड़ से जहां काम शुरू हुआ ऐसी पहली नगरपालिका होने का गौरव खुरई को मिला। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सालय पहले शहर में था, उसे शहर से बाहर बनाया और नगर में रिक्त हुई उस भूमि पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण हुआ।

    पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नगर के भीतर से रेस्ट हाउस बायपास रोड पर बना कर उसकी रिक्त भूमि पर बस स्टैंड बनाया जो रेलवे स्टेशन के करीब होने से जनोपयोगी हो गया। झंडा चौक पर सिविल अस्पताल का भवन कंडम हो चुका था, मरीजों पर छज्जे के हिस्से गिरते थे। अब 100 बिस्तरों का आधुनिक सिविल अस्पताल खुरई में बनाया है जिसका विस्तार दिनों दिन हो रहा है। सिविल अस्पताल से लगी दस एकड़ भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा कर मेडीकल कॉलेज के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार खुरई तहसील का कार्यालय ठीक वैसा बन रहा है जैसा कि किसी बड़े जिले का कलेक्ट्रेट भवन होता है। वेयर हाउस को नगर से बाहर बना कर उसके स्थान पर किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का निर्माण भविष्य में होना है। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हमने सभी अधोसंरचनात्मक कार्य खुरई में रिडेंसीफिकेशन प्रोजेक्ट के माध्यम से पहले ही स्वीकृत करके आरंभ करा दिए हैं। अब आगे और ज्यादा विकास करने का संकल्प मन में है।

    उन्होंने कहा कि खुरई विकास का ऐसा माडल बन चुका है जिसे दिखाने मध्यप्रदेश के सभी नगरपालिका अध्यक्षों व सभी सीएमओ को भ्रमण पर लाया गया और उन्हें बताया गया कि एक अविकसित नगर का बड़े नगर के रूप में व्यवस्थित विकास कैसे किया जाता है। हमने खुरई को वेल प्लान्ड, ग्रीन खुरई, क्लीन खुरई बनाया और अब इसके और समृद्धशाली बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सब उच्च स्तरीय विकास के कामों के लिए प्रदेश के श्रेष्ठ अधिकारी कर्मचारियों को लाना होता है और इसके लिए उन आधिकारियों को अच्छी बुनियादी सुविधाएं भी आवश्यक होती हैं। आज लोकार्पित हुए ये आवास इतनी उच्च गुणवत्ता के हैं जो अधिकारी कर्मचारियों को यहां रुक कर काम करने के लिए प्रेरित करेंगे। सभी आवास खुरई एसडीएम रवीश श्रीवास्तव को हेंड ओवर किए गए जो शासकीय कर्मियों को आवंटित करेंगे। उल्लेखनीय है कि यह कवर्ड कैंपस शासकीय आवासीय कालोनी बनाने में जिस लगभग 50 करोड़ रुपए कीमत की भूमि का उपयोग किया गया उसे पूर्वमंत्री श्री सिंह ने अतिक्रमण से मुक्त कराया था। इस तक पहुंचने का सिंगल रोड अब सीसी टूलेन रोड है। सड़कों के किनारे प्लांटेशन कराया गया है।

    लोकार्पण समारोह में स्वागत भाषण हाऊसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री जीएस दुबे ने दिया। एसडीएम श्री रवीश श्रीवास्तव ने आवासों के निर्माण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में देशराज यादव, श्रीमती नन्ही बाई अहिरवार, अजीत सिंह अजमानी, जयंत सिंह बुंदेला, वीर सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह लोधी, प्रवीण जैन, श्रीमती अर्चना जैन,राहुल चौधरी,जमना अहिरवार, सोनू चंदेल, बलराम यादव, मनोज राय, राजू चंदेल, महेश विश्वकर्मा, सौरभ असाटी, सचिन असाटी, आकाश परिहार, राशिद वेग, डब्बू पटवी, दीपक नर्वदा सेन, रवीश श्रीवास्तव, श्रीमती मीना कश्यप, यशेवर्धन जी, दुर्गेश सिंह, शेखर श्रीवास्तव, सचिन परते, उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस ने गुमराह किया, 27% आरक्षण दिलाने डा.मोहन यादव सरकार संकल्पित- भूपेंद्र सिंह

    October 10, 2026

    आंदोलनकारियों ने नहीं सरकार ने बनाया दिल्ली को बंधक : अमित दुबे ( रामजी ) भाजपा नेता के एलओपी को लेकर कहे अपशब्द पर कांग्रेस सड़कों पर करेगी विरोध

    October 10, 2026

    मंहगाई,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रहेगी : दुबे जिला शहर कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति बैठक

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024524

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025308

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर

    By adminOctober 20, 20261

    सागर। भारतीय संस्कृति में शस्त्र पूजन शक्ति, साहस, विजय, राष्ट्ररक्षा और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।…

    जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन

    October 19, 2026

    श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश

    October 18, 2026

    बैंक कर्मचारी और ग्राहक एक ही गाड़ी के दो पहिए : गोविंद सिंह राजपूत 15 साल पुरानी मांग हुई पूरी, सुरखी सहित 50 से 60 गांवों के लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा; एटीएम की सुविधा भी शुरू

    October 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर

    October 20, 2026

    जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन

    October 19, 2026

    श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश

    October 18, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024524

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025308
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.