सागर। अगस्त माह के इस अंतिम रविवार को झंडा चौक के नजदीक,काकागंज वार्ड में रिमझिम बारिश के बीच संपन्न हुआ।
ध्वजारोहण वरिष्ठ कांग्रेसी और जिला शहर कांग्रेस के प्रवक्ता एड.लक्ष्मीनारायण सोनकिया जी के करकमलों से संपन्न हुआ।
तत्पश्चात मुकुल पुरोहित के बड़े भाई कमल किशोर पुरोहित,महेश प्रजापति के बड़े भाई दयाराम प्रजापति और वरिष्ठ कांग्रेसी गोरेलाल गुरू के निधन पर मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।कार्यक्रम के अंत में शांति,सद्भावना और प्रेम के संदेश देने हेतु सफेद कबूतर आजाद किये।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि एड.सोनकिया ने कहा कि मेरे लिये बड़े गर्व का विषय है कि सेवादल परिवार ने ध्वजारोहण के लिये मुझे और इस स्थान को चुना। अब समय आ गया है कि एकजुट होकर गांधीवादी,नेहरूवादी,इंदिरावादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाये और देश में पुन: प्रेम का वातावरण बनाये।
बडी संख्या में स्थानीय युवाओं ने संकल्प लेकर कांग्रेस सेवादल की सदस्यता ली।
कार्यक्रम का आयोजन शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव के संयुक्त तत्वावधान में और कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद रिचा सिंह,यंग बिग्रेड अध्यक्ष सागर साहू,चमन अंसारी,औंकार साहू,नितिन पचोरी,राजेश कोरी,आनन्द हेला,कल्लू पटेल, राकेश सरवैया,अंकुर यादव, अरविंद ठाकुर,उमाशंकर साहू,फदारी कोरी,जयकांत ठेकेदार,बाबू प्रजापति,अनुज कोरी,सोहन कोरी,मीरा बाई, पुष्पा रैकवार,गीता बाई,गेंदा बाई,चंपा बाई,अमर श्रीवास्तव,रजत सेन,विनीत साहू,जी पी प्रजापति,मुन्ना पटेल,रमेश पटेल,गंगाधर जाटव, आकाश जाटव,अनिल जाटव,विक्की जाटव,रोहित जाटव,संजय कोरी,गोपाल प्रजापति,पप्पू कोरी,आनंद प्रजापति,गोपाल प्रजापति आदि सेवादल परिजन उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर
- 6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक
- श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
- ट्रांसपोर्ट नगर एंड मेकेनिक कॉम्प्लेक्स के संचालन के लिए निगमायुक्त ने ट्रांसपोर्टरों और मेकेनिकों के साथ बैठक की
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक: कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में केशवम् बैंड दिल्ली का भजन क्लबिंग कार्यक्रम
- निगम में नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न विधायक ने कहा क्षेत्रीय एवं सामाजिक संतुलन के साथ प्रतिनिधित्व देने के सरकार के प्रयास का धन्यवाद
