सागर ।डिस्ट्रिक्ट कूडो एसोसिएशन के मोहम्मद सोहैल खान, अपूर्व सेन, उत्कर्ष पटेल, आर्यन सिंह एवं वैष्णवी सिंह का चयन अर्मेनिया में आयोजित यूरेशियन कूडो कप के लिए भारतीय कूडो टीम में हुआ है।
खंडाला महाराष्ट्र में भारतीय कूडो टीम के चयन के लिए चयन परिक्रिया आयोजित की गई थी जिसमे मध्यप्रदेश के 7 कूडो खिलाड़ियों का चयन हुआ जिसमें से 5 सागर के खिलाड़ी हैं।
मोहम्मद सोहैल खान खेल कोटे से मुम्बई आयकर विभाग में पदस्थ हैं, उत्कर्ष पटेल दीपक मेमोरियल अकादमी के छात्र हैं, आर्यन सिंह आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र हैं, अपूर्व सेन और वैष्णवी प्राइवेट कॉलेज में अध्ययनरत हैं।
नगर विधायक एवं कूडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के चेयरमैन शैलेन्द्र जैन ने सभी खिलाड़ियों को उनके चयन के लिए बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की परदेश में भी हमारे सागर के कूडो खिलाड़ी सागर का नाम रौशन करेंगे।
इस अवसर पर कूडो एसोसिएशन के प्रेजिडेंट एवं मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद ऐजाज़ खान, उपाध्यक्ष डॉ नईम खान, कोषाध्यक्ष नीरज यादव, जनरल सेक्रेटरी हरिकांत तिवारी, प्रशिक्षक शुभम राठौर, मेघा भोजक , नमन मिश्रा आदि ने भी शुभकामनाएं दी।
Trending
- रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
- सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
- खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी
- सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में
- श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
- बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे
- जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर
- संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ
