Author: admin

सागर। मध्यप्रदेश प्रीमियम लीग 2026 (सीजन–2) के लिए बुंदेलखंड बुल्स ने बुंदेलखंड अंचल के प्रतिभाशाली लड़के एवं लड़कियों क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। टीम द्वारा नए और उभरते खिलाड़ियों की खोज के लिए आगामी 8 एवं 9 फरवरी को सागर एसोसिएशन ग्राउंड में आधिकारिक ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। यह ट्रायल पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ियों के लिए खुला है। 16 से 22 वर्ष आयु वर्ग के वे नवोदित खिलाड़ी, जिन्होंने अभी तक रणजी या किसी बड़े स्तर का क्रिकेट नहीं खेला है, वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा…

Read More

सागर। सत्संग तो अपने घर से ही प्रारंभ होना चाहिए। जैसे मां भगवती ने प्रश्न किया और भोले बाबा ने पूरी राम कथा सुना दी। सत्संग का अर्थ होता है सत्य का संग। जिस घर में सत्संग का प्रवेश हो जाता है सत्संग का वातावरण बन जाता है वह घर अपने आप मंदिर के रूप में परिवर्तित हो जाता है। सत्संग मनुष्य को भटकने से बचा लेता है। यह वचन सागर स्थित रुद्राक्ष धाम में निर्मित भव्य कथा मंडप में सप्त दिवसीय श्री राम कथा का गायन के दूसरे सत्र में पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ने व्यासपीठ से कथा वाचन…

Read More

सागर । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर साधारण परिवार में जन्मे लेकिन असाधारण प्रतिभा के चलते उन्होंने उस समय अपनी शिक्षा पूरी की तथा सेन समाज के ही नहीं देश के वह सूरज बने जिसने समाज को ही नहीं पूरे देश को राह दिखाई यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सेन समाज द्वारा आयोजित पीटीसी ग्राउंड में कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर कहीं । मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर एक महान नेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म…

Read More

सागर । संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के गौरवशाली अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह नरयावली विधानसभा क्षेत्र के बड़तूमा पहुँचे। यहाँ उन्होंने 101 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे भव्य संत रविदास स्मारक (स्मारक लोक) के दर्शन किए और कार्य की प्रगति का विस्तृत निरीक्षण किया। इस अवसर पर नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंत्री श्री सिंह ने स्मारक स्थल पर पहुँचकर सर्वप्रथम संत रविदास जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि यह स्मारक न केवल बुंदेलखंड बल्कि पूरे देश के…

Read More

सागर। लोकसभा में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत केंद्र सरकार के आम बजट पर पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक, जनकल्याणकारी तथा दूरदर्शी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। श्री सिंह ने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा निम्न एवं मध्यम वर्ग के हितों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने तथा किसानों की आय में…

Read More

सागर । मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 279 तीर्थ यात्रियों को कामाख्या देवी के दर्शन के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पुष्प वर्षा कर शुभ कामनाएं देते हुए ट्रेन को रवाना किया। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव श्रवण कुमार की तरह हर बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करा रहे है। आधुनिक युग में, जहां लोग अपने काम में व्यस्त हैं, इस प्रकार की योजनाएं बुजुर्गों के लिए एक वरदान हैं। मैं आशा करता हूं कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक बुजुर्गों को मिलेगा और वे अपने…

Read More

सागर। रामचरित मानस का लाभ प्राप्त करने के लिए मनुष्य के अंदर श्रद्धा भाव सबसे आवश्यक है। मानस जी का प्रारंभ भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के प्रसंग से शुरू होता है। इसके पीछे भी यह सबसे बड़ा कारण है कि भगवान शिव विश्वास के प्रतीक हैं और माता पार्वती श्रद्धा की प्रतीक हैं। जिस मनुष्य में श्रद्धा और विश्वास का भाव उपस्थित होगा वही रामचरितमानस में गोता लगाकर भगवान का दर्शन प्राप्त कर सकेगा। यह उद्गार सागर स्थित रुद्राक्ष धाम में निर्मित भव्य कथा मंडप में सप्त दिवसीय श्री राम कथा का गायन प्रारम्भ करते हुए पूज्य…

Read More

सागर ।बुंदेलखंड संभाग के चिकित्सा इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सागर के चैतन्य हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने एक मात्र 25 दिन के नवजात शिशु को मौत के मुँह से बाहर निकालकर एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल की है। यह मामला न केवल जटिल था, बल्कि चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, सागर संभाग में अपनी तरह का पहला रिपोर्टेड केस है। *अत्यंत दुर्लभ बीमारियों से बचाया* जब नवजात को अस्पताल लाया गया, तो वह तेज बुखार, पेट में सूजन और गंभीर संक्रमण से जूझ रहा था। विस्तृत जांच में जो सामने आया, उसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया।…

Read More

सागर । नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत कचरा प्रबंधन शुल्क की वसूली तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा लंबित कचरा प्रबंधन शुल्क की वसूली में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया । निगमायुक्त ने सभी जोन प्रभारियों एवं सफाई दरोगाओं को निर्देशित किया कि कचरा प्रबंधन शुल्क की बकाया राशि की वसूली लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 24 करोड़ रुपये की राशि बकाया है,…

Read More

सागर । सागर राजस्व अधिकारी रेलवे को चिह्नित भूमि कर कब्जा दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें एवं बैंक खातों का मिलान कर भुगतान कार्रवाई करें साथ ही बीना-कटनी तीसरी लाइन परियोजना का कार्य शीघ्रता से कर प्रभावित ग्राम वासियों को भू-अर्जन की राशि तत्काल हस्तांतरित करें एवं राजस्व एवं रेलवे के अधिकारी समन्वय से कार्य में प्रगति लाएँ। उक्त निर्देश संभाग आयुक्त अनिल सुचारी बीना- कटनी-सिंगरौली तीसरी लाइन तथा खजुराहो-पन्ना खंड में निर्माणाधीन नई ब्रॉड गेज रेल लाइन की समीक्षा बैठक में दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संदीप जी. आर.पन्ना ,छतरपुर, टीकमगढ़ के कलेक्टर ,जॉइंट कमिश्नर विनय द्विवेदी, रेल…

Read More