सागर । रहली थाना अंतर्गत ग्राम सर्रा खुद में घर के बाहर अपनी बहनों के साथ खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने कुचल दिया ।

रहली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सर्रखुद निवासी सुरेश आदिवासी का डेढ़ वर्षीय पुत्र अपनी दो बड़ी बहनों के साथ घर के बाहर खेल रहा था । बताया जाता है कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने लापरवाही पूर्ण तरीके से मासूम को टक्कर मार दी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया । सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, परिजन कार्तिक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सक ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया । रहली थाना पुलिस ने ट्रैक्टर जप्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है ।