-
सागर । जिंदगी की सांसों के लिए पौधों का बड़ा योगदान है। उक्त विचार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आज सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भिलैया में 25 हजार पौधे लगाने की शुरुआत, कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किये।इस अवसर पर श्री सुखदेव मिश्र, श्री वीरेंद्र पाठक, सीसीएफ श्री अजय दुबे, डीएफओ श्री अनिल कुमार सिंह, रेंजर महेंद्र प्रकाश सिंह, श्री लखन सिंह, श्री रवि सिंह समेत शहर के जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हम सब की जिंदगी में पौधों का बड़ा योगदान है। यदि पौधे नहीं हांेगे तो हमारी जिंदगी भी नहीं होगी। इसलिए हम सबको संकल्प लेना होगा कि सभी अपनी मां के नाम, अपने परिजनों के नाम एवं अपने नाम एक पौधा अवश्य लगाएँ। उन्होंने कहा कि पौधा केवल लगायें नहीं, उनको बचाने के लिए भी संकल्प लें और उसकी लगातार देखभाल करें जब तक कि वह पौधा वयस्क न हो जाए। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के द्वारा जो एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रारंभ किया गया है, इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश में 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के अंतर्गत सागर में वन विभाग के द्वारा 150000 पौधों सहित संपूर्ण सागर जिले में 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया है। उन्होंने कहा कि हम सबको यह आज संकल्प लेना होगा कि 25 लाख पौधों को लगाने के बाद उनको बचाने का कार्य भी हम सब करें। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पेड़ लगाना आसान होता है किंतु उनको बचाना अत्यंत कठिन कार्य है, हमें पेड़ लगाते समय उनको बचाने के लिए पहले से कार्य योजना तैयार कर पेड़ लगाना चाहिए।
इस अवसर पर वन विभाग के सीसीएफ श्री अनिल कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत यह पौधारोपण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज मंत्री श्री राजपूत एवं हम सब जनप्रतिनिधि, स्कूल छात्र-छात्राओं ने 25000 पौधे लगाकर एक पेड़ अपने मां के नाम अभियान में अपना योगदान दिया तथा अपील की है कि आप सभी भी एक पेड़ लगाकर इस महाअभियान को सफल बनाएं।
मंत्री श्री राजपूत ने बरगद के पेड़ के साथ भी सेल्फी
खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने मध्यप्रदेश शासन के वायुदूत एप को मोबाइल में डाउनलोड कर बरगद का पेड़ लगाकर सेल्फी ली एवं सभी से कहा कि हम सब पौधा लगाकर वायुदूत एप पर सेल्फी लेकर अपलोड करें और उसकी लगातार वृक्ष होने तक मॉनिटरिंग करें।
Trending
- पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
- मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया
- एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल
- विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का विशेष अभियान होगा प्रारंभ अटल पार्क से होगा पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ
- महानआर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में क्रिकेट क्रांति की ओर बढ़ रहा मध्य प्रदेश एमपीएल के शुभारंभ में आकाश सिंह राजपूत ने की भेंट
- कटरा बाजार एवं विजय टाकीज चौराहा क्षेत्र में नाला सफाई में बाधा बने पक्के अतिक्रमण हटाए गए, सड़क पर रखी सामग्री जप्त की
- भाजपा की संगठनात्मक शक्ति ही सफलता का आधार : विधायक शैलेंद्र जैन नगर मंडल एवं अंबेडकर मंडल की मासिक बैठकों में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
- पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में 20 करोड़ लागत से हनौता पर्यटन क्षेत्र के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
