-
सागर । जिंदगी की सांसों के लिए पौधों का बड़ा योगदान है। उक्त विचार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आज सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भिलैया में 25 हजार पौधे लगाने की शुरुआत, कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किये।इस अवसर पर श्री सुखदेव मिश्र, श्री वीरेंद्र पाठक, सीसीएफ श्री अजय दुबे, डीएफओ श्री अनिल कुमार सिंह, रेंजर महेंद्र प्रकाश सिंह, श्री लखन सिंह, श्री रवि सिंह समेत शहर के जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हम सब की जिंदगी में पौधों का बड़ा योगदान है। यदि पौधे नहीं हांेगे तो हमारी जिंदगी भी नहीं होगी। इसलिए हम सबको संकल्प लेना होगा कि सभी अपनी मां के नाम, अपने परिजनों के नाम एवं अपने नाम एक पौधा अवश्य लगाएँ। उन्होंने कहा कि पौधा केवल लगायें नहीं, उनको बचाने के लिए भी संकल्प लें और उसकी लगातार देखभाल करें जब तक कि वह पौधा वयस्क न हो जाए। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के द्वारा जो एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रारंभ किया गया है, इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश में 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के अंतर्गत सागर में वन विभाग के द्वारा 150000 पौधों सहित संपूर्ण सागर जिले में 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया है। उन्होंने कहा कि हम सबको यह आज संकल्प लेना होगा कि 25 लाख पौधों को लगाने के बाद उनको बचाने का कार्य भी हम सब करें। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पेड़ लगाना आसान होता है किंतु उनको बचाना अत्यंत कठिन कार्य है, हमें पेड़ लगाते समय उनको बचाने के लिए पहले से कार्य योजना तैयार कर पेड़ लगाना चाहिए।
इस अवसर पर वन विभाग के सीसीएफ श्री अनिल कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत यह पौधारोपण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज मंत्री श्री राजपूत एवं हम सब जनप्रतिनिधि, स्कूल छात्र-छात्राओं ने 25000 पौधे लगाकर एक पेड़ अपने मां के नाम अभियान में अपना योगदान दिया तथा अपील की है कि आप सभी भी एक पेड़ लगाकर इस महाअभियान को सफल बनाएं।
मंत्री श्री राजपूत ने बरगद के पेड़ के साथ भी सेल्फी
खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने मध्यप्रदेश शासन के वायुदूत एप को मोबाइल में डाउनलोड कर बरगद का पेड़ लगाकर सेल्फी ली एवं सभी से कहा कि हम सब पौधा लगाकर वायुदूत एप पर सेल्फी लेकर अपलोड करें और उसकी लगातार वृक्ष होने तक मॉनिटरिंग करें।
Trending
- रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
- सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
- खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी
- सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में
- श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
- बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे
- जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर
- संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ
