Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास,सागर के वृंदावन बाग मंदिर में गूंजे मंत्र भाजपा नेताओं ने किया हवन-पूजन

    June 10, 2026

    नींद में गले में फंसा नकली दांत, श्वास नली के पास फंसने से गिर रहा था ऑक्सीजन लेवल बीएमसी के चिकित्सकों ने तत्परता से बचाई मरीज की जान

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री की जीवन पद्धति से हम सब कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती हैं – भूपेन्द्र सिंह बांदरी हनुमान मंदिर में हुई विशेष पूजा

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास,सागर के वृंदावन बाग मंदिर में गूंजे मंत्र भाजपा नेताओं ने किया हवन-पूजन
    • नींद में गले में फंसा नकली दांत, श्वास नली के पास फंसने से गिर रहा था ऑक्सीजन लेवल बीएमसी के चिकित्सकों ने तत्परता से बचाई मरीज की जान
    • प्रधानमंत्री की जीवन पद्धति से हम सब कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती हैं – भूपेन्द्र सिंह बांदरी हनुमान मंदिर में हुई विशेष पूजा
    • निगम कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, आपदा प्रबंधन के लिए 24 घंटे रहेगी निगरानी ,नोडल अधिकारी नियुक्त
    • कांग्रेस शहर सेवादल परिवार ने आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस मनाया
    • लाखा बंजारा झील में जेट्स्की, बंपर एवं बनाना राइड का विधायक, निगमाध्यक्ष ने किया शुभारंभ विधायक शैलेंद्र जैन ने जेट्स्की पर की सवारी
    • विधायक शैलेंद्र जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात, कैथ लैब, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी एवं कैंसर हॉस्पिटल की प्रशासकीय स्वीकृति का किया आग्रह, सागर आने का दिया आमंत्रण
    • शाहगढ़ के तत्कालीन तहसीलदार ज्ञानचंद्र राय हुए निलंबित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » प्रधानमंत्री की जीवन पद्धति से हम सब कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती हैं – भूपेन्द्र सिंह बांदरी हनुमान मंदिर में हुई विशेष पूजा
    ताजा ख़बरें

    प्रधानमंत्री की जीवन पद्धति से हम सब कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती हैं – भूपेन्द्र सिंह बांदरी हनुमान मंदिर में हुई विशेष पूजा

    admin By adminJune 10, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समृद्धशाली, शक्तिशाली और सांस्कृतिक वैभव से गौरवान्वित भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने आज भारत के इतिहास में निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा निरंतर कार्यकाल का कीर्तिमान स्थापित किया है इसके लिए हम सभी कार्यकर्ता और जनसामान्य ने भगवान श्री राम और श्री देव हनुमान जी के मंदिर में महाआरती, सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ सहित विशेष पूजा की है। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बांदरी स्थित हनुमान जी मंदिर में व्यक्त किए।

    विधायक भूपेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी का गत 4399 दिवस का कार्यकाल देश के लिए उपलब्धियों और सौभाग्य से भरा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और देश की जनता के लिए यह गौरव का अवसर है। खुरई विधानसभा क्षेत्र के हम सभी कार्यकर्ता और जनता इस अवसर पर भगवान श्री हनुमान जी का सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, भगवान श्री राम और हनुमान जी की आरती के लिए यहां पर उपस्थित हैं। हम सभी भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारे देश को एक विकसित भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व इसी तरह से मिलता रहे।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, उनकी जीवन पद्धति से हम सब कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है। हम यह समझ सकते हैं कि कितना संघर्ष, निष्ठा, त्याग और समर्पण से भरा जीवन नरेंद्र मोदी का रहा है। एक अच्छे कार्यकर्ता के रूप में सफलता पूर्वक काम करते हुए वे उपलब्धियों के इस शिखर तक पहुंचे हैं उनकी यह यात्रा हम सब कार्यकर्ताओं की जानकारी में होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बचपन गरीबी में बिताया, युवावस्था में ही अपना घर छोड़ दिया और सन्यासियों के साथ हिमालय में चले गए। वह सन्यासियों के साथ हिमालय में करीब 2 साल के बाद देश के राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। उन्होंने अपनी जीवन की राजनीतिक यात्रा प्रारंभ की और लगभग 25 वर्ष मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में काम करते हुए उनको हो गए।
    उन्होंने कहा कि दुनिया की सारी एजेंसी इस बात को कहती हैं कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वे सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फालो किए जाने वाले नेता हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आटोग्राफ लेने की इच्छा जताई थी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की मेक इन इंडिया जैसी नीतियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बहुत ही चतुर और विश्व के उत्कृष्ट नेताओं में से एक बताया है।
    पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मन की बात जैसे कार्यक्रमों से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने समाज के सभी क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले लोगों को हमेशा प्रेरणा दी है और प्रोत्साहित किया है। उनकी याददाश्त इतनी तेज है कि वह आज भी 30-40 साल पुराने कार्यकर्ताओं को उनके नाम से बुलाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर राष्ट्रभाषा हिंदी में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हस्ताक्षर करते हैं। स्वर्गीय पं अटल बिहारी वाजपेई के बाद वह भारत के ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री हैं कि जो विदेशों में भी अपना भाषण हिंदी में ही देते हैं। उनके ही प्रयास से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा और विदेशी भी भारत की संस्कृति को स्वीकार करते हैं। उन्होंने ही दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान भारत योजना बनाई। दुनिया के बड़े-बड़े राष्ट्राध्यक्ष अध्यक्ष और विशेषज्ञ महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवाओं पर पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना करते हैं। दुनिया के सबसे बड़े समाज सेवी संगठन और स्वास्थ्य संगठन यह कह रहे हैं कि आयुष्मान भारत योजना और ग्लोबल हेल्थ के प्रति पीएम मोदी की प्रतिबद्धता से दुनिया को बहुत कुछ सीखना चाहिए। आईएमएफ के प्रबंध निदेशक ने उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक चमकता हुआ सितारा है और इसका बहुत बड़ा श्रेय पीएम मोदी के संरचनात्मक सुधारों को जाता है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बांदरी अनिल पाराशर, मंडल अध्यक्ष बरोदिया नीतेश यादव, मंडल अध्यक्ष मालथौन अरविंद सिंह लोधी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह दरी, नगर परिषद अध्यक्ष बांदरी श्रीमती सुधा विश्वनाथ लोधी, नपं अध्यक्ष बरोदिया श्रीमती मालती लोधी, सीएमओ संजय समुद्रे, देव श्री हनुमान जी मंदिर मुख्य बाजार बांद
    री के पं वृंदावन तिवारी, संरक्षक मनोहर लोधी, सिरनाम सिंह, सीमा राय, आशीष पटैरिया, गोलू प्रताप राय, राजकुमार अहिरवार गढ़ौली, लक्ष्मी लोधी, पप्पू मुकद्दम, अभय सिंह लोधी, आजाद यादव, जानी यादव पाली, पुष्पेन्द्र परिहार, मुकेश जैन, नरेश जैन, बलवीर सिंह राजपूत जनपद उपाध्यक्ष, अरविंद अहिरवार, अनीता ताम्रकार, शुभम जैन, दिवाकर वर्मा, मुकेश राय, सचिन राय, महेश पाराशर, सुरेंद्र लोधी पार्षद बांदरी, बलराम सिंह राजपूत, और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास,सागर के वृंदावन बाग मंदिर में गूंजे मंत्र भाजपा नेताओं ने किया हवन-पूजन

    June 10, 2026

    नींद में गले में फंसा नकली दांत, श्वास नली के पास फंसने से गिर रहा था ऑक्सीजन लेवल बीएमसी के चिकित्सकों ने तत्परता से बचाई मरीज की जान

    June 10, 2026

    निगम कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, आपदा प्रबंधन के लिए 24 घंटे रहेगी निगरानी ,नोडल अधिकारी नियुक्त

    June 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024492

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024271
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास,सागर के वृंदावन बाग मंदिर में गूंजे मंत्र भाजपा नेताओं ने किया हवन-पूजन

    By adminJune 10, 20261

    सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब…

    नींद में गले में फंसा नकली दांत, श्वास नली के पास फंसने से गिर रहा था ऑक्सीजन लेवल बीएमसी के चिकित्सकों ने तत्परता से बचाई मरीज की जान

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री की जीवन पद्धति से हम सब कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती हैं – भूपेन्द्र सिंह बांदरी हनुमान मंदिर में हुई विशेष पूजा

    June 10, 2026

    निगम कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, आपदा प्रबंधन के लिए 24 घंटे रहेगी निगरानी ,नोडल अधिकारी नियुक्त

    June 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास,सागर के वृंदावन बाग मंदिर में गूंजे मंत्र भाजपा नेताओं ने किया हवन-पूजन

    June 10, 2026

    नींद में गले में फंसा नकली दांत, श्वास नली के पास फंसने से गिर रहा था ऑक्सीजन लेवल बीएमसी के चिकित्सकों ने तत्परता से बचाई मरीज की जान

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री की जीवन पद्धति से हम सब कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती हैं – भूपेन्द्र सिंह बांदरी हनुमान मंदिर में हुई विशेष पूजा

    June 10, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024492

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.