सागर। सिविल लाइन स्थित चंद्रा पार्क के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. सी.बी. सिंह ‘चंदू भैया’ की प्रतिमा का लोकार्पण विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने किया ।
इस अवसर पर पार्क से जुड़े पुराने सदस्यों एवं नागरिकों ने स्व. डॉ. सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि सिविल लाइन स्थित चंद्रा पार्क का निर्माण स्वर्गीय डॉ. सी.बी. सिंह ‘चंदू भैया’ द्वारा कराया गया था। समय के साथ यह पार्क बदहाली की स्थिति में पहुंच गया था, तब विधायक शैलेंद्र जैन ने विधायक निधि से इसके संरक्षण एवं विकास की पहल की थी। तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा इस पार्क का लोकार्पण किया गया था।
इसके पश्चात विधायक शैलेंद्र जैन के प्रयासों से स्मार्ट सिटी के माध्यम से पार्क का व्यापक विकास एवं सौंदर्यीकरण किया गया। आज यह पार्क अपने सुंदर एवं विकसित स्वरूप में सागर शहर की एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक धरोहर के रूप में स्थापित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक सैर एवं मनोरंजन के लिए पहुंचते हैं।
स्वर्गीय डॉ. सी.बी. सिंह ‘चंदू भैया’ के पार्क निर्माण एवं शहर के प्रति योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से विधायक शैलेंद्र जैन ने अपनी विधायक निधि से उनकी प्रतिमा स्थापित करवाई। प्रतिमा लोकार्पण के अवसर पर पार्क से जुड़े पुराने सदस्यों एवं नागरिकों ने इस पहल के लिए विधायक श्री जैन के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
विधायक शैलेंद्र जैन ने अपने संबोधन में कहा कि जिन महान विभूतियों ने हमारी प्राचीन विरासतों एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने का कार्य किया है, उनके योगदान को याद रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्वों के योगदान को हम अपनी आने वाली पीढ़ी को किस तरह बता पाएंगे, यदि हम उनकी स्मृतियों एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को संरक्षित नहीं करेंगे। स्वर्गीय डॉ. सी.बी. सिंह ‘चंदू भैया’ ने चंद्रा पार्क के निर्माण के माध्यम से शहर को एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल प्रदान किया, उनका यह योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर श्रीमती लीला सिंह, डॉ. प्रदीप चौहान, डॉ. ज्योति चौहान, श्रीमती नीलिमा पिंपलापुरे, डॉ. विजय लक्ष्मी दुबे, रीतेश तिवारी, निकेश गुप्ता, श्री जय सोनी, अशोक दुबे, आर.के. पाठक, नीरज तिवारी, राहुल तिवारी, जस्सी सरदार, विकास उपाध्याय, नितिन सोनी, राजू बख्शी, गोविंद सरवैया, मोहन शास्त्री, राहुल अश्विनी तिवारी, अनिल मलैया, रीतेश पांडे एवं श्री मुन्ना ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।