सागर । मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत बीना के उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 के प्रांगण में खण्डस्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शिविर में आए हुए आमजनों से व्यक्तिगत रूप से आवेदन लिए, उनसे चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।

सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन और उनकी दूरदर्शी और जनकल्याणकारी सोच का ही प्रतिरूप यह जन विश्वास अभियान है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्या के समाधान हेतु आवेदन लिखने से लेकर उसकी सुनवाई और निराकरण तक एक ही छत के नीचे होना, यही जन विश्वास शिविर की विशेषता है। ऐसे शिविर से जब लोगों को उनकी समस्या का समाधान मिलता है तो इससे आमजन के मन में शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है।
बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान और जन-जन तक शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही इस मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य है और इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु यह खंडस्तरीय जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में अपनी समस्याओं के समाधान और योजनाओं का लाभ लेने हेतु शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉल पर अपना आवेदन दें।
कलेक्टर श्रीमती पाल ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य हितग्राहियों एवं आमजन से उनकी शिकायतों और योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन लेना तथा उनका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करना है। शिविर में आए आवेदनों पर शीघ्रता से कार्यवाही की जाएगी, जो आवेदन त्वरित निराकृत हो सकते हैं उनका निराकरण आज ही किया जाएगा एवं अन्य आवेदनों के लिए 7 दिवस की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
कलेक्टर ने आमजन से अपील की कि वे अपने परिवार की महिलाओं, बच्चों, किशोरियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपनी ब्लड एवं शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि किशोर एवं युवा हो रहे बच्चों को गलत आदतों, नशा एवं अपराध से दूर रखने हेतु रोको-टोको जैसी स्वस्थ परम्परा का पालन करें।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे, बीना एएसडीएम आशीष कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अभियान के तहत आयोजित खंडस्तरीय शिविर में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान AIF योजना के तहत पुष्पेंद्र पटेल (सावरिया) व रामभारत पटेल (बमोरी शेख) को अनुदान/सहायता दी गई, कृषि विभाग के अंतर्गत जैविक खेती करने हेतु उमेश पटेल एवं अनमोल दुबे को लाभ पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी, एसडीओ जयदत्त शर्मा, कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वामित्व योजना अंतर्गत संगीता अहिरवार, अरविंद अहिरवार एवं मोहनलाल यादव को उनकी जमीन की रजिस्ट्री प्रदान की गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत शिल्पी सेल, हिमांशी सेन, सपना पंथी, मनीष यादव एवं बबीता पटेरिया को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ पत्र प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत अयोध्या देवी यादव को 15,000 रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत CCL के माध्यम से कुल 32 स्व-सहायता समूहों को 99 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।