Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अंबेडकर वार्ड से मोतीनगर थाना पुलिस ने जप्त किए दस लाख के पटाखे, एसपी स्वयं पहुंचे मौके पर

    October 23, 2026

    चंद्रा पार्क के संस्थापक स्व. डॉ. सी.बी. सिंह की प्रतिमा का विधायक ने किया लोकार्पण

    October 23, 2026

    मुख्यमंत्री के विजन का प्रतिरूप है जन विश्वास अभियान – सांसद किसान उन्नत खेती अपना कर अपनी आमदनी बढ़ाएं – कलेक्टर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत बीना में खण्ड स्तरीय शिविर आयोजित

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंबेडकर वार्ड से मोतीनगर थाना पुलिस ने जप्त किए दस लाख के पटाखे, एसपी स्वयं पहुंचे मौके पर
    • चंद्रा पार्क के संस्थापक स्व. डॉ. सी.बी. सिंह की प्रतिमा का विधायक ने किया लोकार्पण
    • मुख्यमंत्री के विजन का प्रतिरूप है जन विश्वास अभियान – सांसद किसान उन्नत खेती अपना कर अपनी आमदनी बढ़ाएं – कलेक्टर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत बीना में खण्ड स्तरीय शिविर आयोजित
    • निगमायुक्त ने आटो से पहुंचकर किया डेयरियों का औचक निरीक्षण, डेयरी संचालित पाए जाने पर पशुओं को भिजवाया हफसिली
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड _ शहर महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
    • सागर में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सांसद रजनीश अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख बातें, सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत नेटवर्क से सागर को जोड़ने की मांग
    • भूखंड मिलने के बाद भी डेयरी शिफ्ट नहीं करने वाले 23 संचालकों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई,जुर्माना सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज होगी एफआईआर
    • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले गोविंद राजपूत, बिलहरा, राहतगढ़, सुरखी और सीहोरा में आधार केंद्र खुलवाने का आग्रह, नवनिर्मित क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट हब के लोकार्पण के लिए दिया आमंत्रण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » अंबेडकर वार्ड से मोतीनगर थाना पुलिस ने जप्त किए दस लाख के पटाखे, एसपी स्वयं पहुंचे मौके पर
    ताजा ख़बरें

    अंबेडकर वार्ड से मोतीनगर थाना पुलिस ने जप्त किए दस लाख के पटाखे, एसपी स्वयं पहुंचे मौके पर

    admin By adminOctober 23, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश पर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आम नागरिकों की सुरक्षा, सार्वजनिक शांति एवं अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सागर पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

    इसी क्रम में मोतीनगर थाना पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए लगभग ₹10 लाख 50 हजार मूल्य के पटाखे जब्त किए गए हैं। दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना की जा रही है। थाना मोतीनगर क्षेत्र अंतर्गत बालाजी नगर, अंबेडकर वार्ड में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 23 खाकी कार्टून में रखे लगभग ₹10,00,000 मूल्य के पटाखे जब्त किए। जब्त पटाखों में अनारदाना, फुलझड़ी, सुतली बम, रॉकेट, लड़ियों वाले पटाखे सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे शामिल बताए गए हैं। मामले में सुनील पिता महेश शर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी अंबेडकर वार्ड तथा छोटू, अरविंद पांडा एवं मौसम शर्मा के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। मामले में अपराध क्रमांक 1311/26 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
    थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दूसरी कार्रवाई में सिंधी कैंप निवासी बालचंद तलवानी की दुकान से लगभग ₹ 50,000 मूल्य के पटाखे जब्त किए गए। इनमें अनारदाना, फुलझड़ी, सुतली बम, रॉकेट, लड़ियों वाले पटाखों के पैकेट एवं अन्य प्रकार के पटाखे शामिल हैं।
    अवैध पटाखों के भंडारण एवं विक्रय के संबंध में अपराध क्रमांक 1112/26 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर पटाखे जब्त किए गए हैं तथा मामले में विवेचना जारी है।

    *पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया स्वयं पहुंचे मौके पर*

    दोनों कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में की गई। पुलिस अधीक्षक श्री सुजानिया स्वयं मौके पर पहुंचे तथा कार्रवाई का जायजा लिया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप, थाना प्रभारी मोतीनगर जसवंत सिंह एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।सागर पुलिस द्वारा सभी पटाखा व्यापारियों, अस्थायी दुकान संचालकों एवं फुटकर विक्रेताओं से अपील की गई है कि वे पटाखों का भंडारण, परिवहन एवं विक्रय निर्धारित नियमों, सुरक्षा मानकों तथा वैध अनुज्ञप्ति की शर्तों के अनुरूप ही करें।

    – बिना वैध अनुमति पटाखों का भंडारण न करें।
    – बाहर से पटाखे लाकर अनधिकृत स्थानों पर जमा करना अथवा नियम विरुद्ध परिवहन करना प्रतिबंधित है।
    – अस्थायी दुकान संचालक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक लाइसेंस एवं अनुमति प्राप्त करने के बाद केवल स्वीकृत स्थान पर ही पटाखों का विक्रय करें।
    – निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखे रखना, असुरक्षित स्थान पर भंडारण करना अथवा सुरक्षा नियमों की अनदेखी करना गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।
    – नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित कानून के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा अवैध सामग्री जब्त की जाएगी।
    सागर पुलिस की आम नागरिकों से अपील: त्योहारों को सुरक्षित एवं उल्लासपूर्ण बनाने में पुलिस का सहयोग करें। अवैध पटाखों के भंडारण, परिवहन या विक्रय की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें। नियमों का पालन करें, सुरक्षा को प्राथमिकता दें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    चंद्रा पार्क के संस्थापक स्व. डॉ. सी.बी. सिंह की प्रतिमा का विधायक ने किया लोकार्पण

    October 23, 2026

    मुख्यमंत्री के विजन का प्रतिरूप है जन विश्वास अभियान – सांसद किसान उन्नत खेती अपना कर अपनी आमदनी बढ़ाएं – कलेक्टर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत बीना में खण्ड स्तरीय शिविर आयोजित

    October 23, 2026

    निगमायुक्त ने आटो से पहुंचकर किया डेयरियों का औचक निरीक्षण, डेयरी संचालित पाए जाने पर पशुओं को भिजवाया हफसिली

    October 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024526

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025309

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    अंबेडकर वार्ड से मोतीनगर थाना पुलिस ने जप्त किए दस लाख के पटाखे, एसपी स्वयं पहुंचे मौके पर

    By adminOctober 23, 20261

    सागर । पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश पर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आम नागरिकों…

    चंद्रा पार्क के संस्थापक स्व. डॉ. सी.बी. सिंह की प्रतिमा का विधायक ने किया लोकार्पण

    October 23, 2026

    मुख्यमंत्री के विजन का प्रतिरूप है जन विश्वास अभियान – सांसद किसान उन्नत खेती अपना कर अपनी आमदनी बढ़ाएं – कलेक्टर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत बीना में खण्ड स्तरीय शिविर आयोजित

    October 23, 2026

    निगमायुक्त ने आटो से पहुंचकर किया डेयरियों का औचक निरीक्षण, डेयरी संचालित पाए जाने पर पशुओं को भिजवाया हफसिली

    October 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    अंबेडकर वार्ड से मोतीनगर थाना पुलिस ने जप्त किए दस लाख के पटाखे, एसपी स्वयं पहुंचे मौके पर

    October 23, 2026

    चंद्रा पार्क के संस्थापक स्व. डॉ. सी.बी. सिंह की प्रतिमा का विधायक ने किया लोकार्पण

    October 23, 2026

    मुख्यमंत्री के विजन का प्रतिरूप है जन विश्वास अभियान – सांसद किसान उन्नत खेती अपना कर अपनी आमदनी बढ़ाएं – कलेक्टर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत बीना में खण्ड स्तरीय शिविर आयोजित

    October 23, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024526

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025309
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.