Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

    September 5, 2026

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
    • विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
    • विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
    • मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर
    • 6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक
    • श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
    • ट्रांसपोर्ट नगर एंड मेकेनिक कॉम्प्लेक्स के संचालन के लिए निगमायुक्त ने ट्रांसपोर्टरों और मेकेनिकों के साथ बैठक की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » 1.20 लाख पौधे लगा कर खुरई विधानसभा क्षेत्र ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ खुरई में जनअभियान बना
    ताजा ख़बरें

    1.20 लाख पौधे लगा कर खुरई विधानसभा क्षेत्र ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ खुरई में जनअभियान बना

    admin By adminJuly 18, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में खुरई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत 1.20 लाख वृक्षों का पौधारोपण कार्यक्रम अपने लक्ष्य की प्राप्ति के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खुरई नगर पालिका के साथ मालथौन, बांदरी, बरोदिया कलां नगर परिषद क्षेत्रों तथा खुरई व मालथौन जनपद पंचायतों की सभी ग्राम पंचायतों के साथ सभी शैक्षणिक संस्थाओं और सरकारी विभागों में पूरे उत्साह और पूरी तैयारी के साथ वृहद वृक्षारोपण करते हुए खुरई विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में एक लाख से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प पूरा कर गत वर्ष के कीर्तिमान से आगे बढ़ते हुए वृक्षारोपण का नया रिकार्ड बनाया गया। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि जनसहभागिता से वृक्षारोपण के संकल्प को जनअभियान बनाते हुए खुरई की जनता ने ‘‘ग्रीन खुरई क्लीन खुरई‘‘ बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एक बार फिर सिद्ध की है इसके लिए खुरई विधानसभा क्षेत्र की जागरूक जनता अभिनंदन की पात्र है।

    खुरई की आवासीय कालोनी प्रांगण में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित स्कूली छात्र छात्राओं से वृक्षारोपण और पर्यावरण के महत्व पर एक शिक्षक की भांति संवाद किया जिसमें प्रश्नोत्तरी के सशक्त माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों को संरक्षण के लिए संकल्पित किया। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में 1 लाख 20 हजार पौधे लगाने का संकल्प केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य, स्वच्छ पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का महाअभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अभियान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक नागरिक को इस अभियान का सहभागी बनाया जा रहा है। उन्होंने सभी परिवारों, युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं तथा सामाजिक संगठनों से आग्रह किया कि वे अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प लें।

    श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस अभियान का नाम एक पेड़ माँ के नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि मां और वृक्ष दोनों ही निस्वार्थ भाव से जीवनभर देते रहते हैं। माता-पिता अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बिना किसी अपेक्षा के समर्पित रहते हैं, उसी प्रकार वृक्ष भी बिना किसी स्वार्थ के मानव जीवन को ऑक्सीजन, फल, छाया, जल संरक्षण और शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपनी मां का सम्मान करते हैं, उसी प्रकार प्रकृति और वृक्षों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त करना हमारा नैतिक दायित्व है।उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जीवन का आधार वृक्ष हैं। मनुष्य कुछ समय भोजन और पानी के बिना जीवित रह सकता है, लेकिन ऑक्सीजन के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वृक्ष हमें निरंतर प्राणवायु प्रदान करते हैं। यदि वृक्षों की संख्या घटती जाएगी तो जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लगातार बढ़ती जाएंगी। इसलिए वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का विषय नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व की रक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है।

    श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि वृक्ष वर्षा चक्र को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जहां पर्याप्त हरियाली होती है वहां वर्षा भी बेहतर होती है, भूजल स्तर सुरक्षित रहता है तथा जल स्रोत लंबे समय तक जीवित रहते हैं। यदि वृक्षों का संरक्षण नहीं किया गया तो भविष्य में जल संकट और अधिक गंभीर रूप धारण कर सकता है। उन्होंने कहा कि हर लगाया गया पौधा भविष्य में जल, जीवन और पर्यावरण की सुरक्षा का प्रहरी बनता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल मनुष्यों के लिए ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों के जीवन का भी आधार हैं। पक्षियों का प्राकृतिक आवास वृक्ष ही हैं। यदि वृक्ष समाप्त हो जाएंगे तो असंख्य पक्षियों और जीव-जंतुओं का अस्तित्व भी संकट में पड़ जाएगा। प्रकृति का संतुलन तभी सुरक्षित रह सकता है जब वृक्षों, वन्यजीवों और जल स्रोतों का संरक्षण समान रूप से किया जाए।

    श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, बढ़ता तापमान, अनियमित वर्षा, भूजल स्तर में गिरावट और प्रदूषण पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौती बन चुके हैं। इन सभी समस्याओं का सबसे प्रभावी और स्थायी समाधान व्यापक वृक्षारोपण तथा उनका संरक्षण है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक पौधे को वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र का स्वरूप बदल सकता है।

    श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में पिछले वर्षों में केवल आधारभूत विकास कार्य ही नहीं हुए, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। आगामी वर्षों में भी सड़कों के किनारे, शासकीय संस्थानों, विद्यालयों, पंचायत परिसरों, तालाबों, नहरों तथा सार्वजनिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। इससे क्षेत्र अधिक हराभरा बनेगा, जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनाने की दिशा में भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। विभिन्न नगरों और ग्रामों में उद्यान, खेल मैदान, सामुदायिक परिसरों तथा सार्वजनिक स्थलों का विकास किया गया है, ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण के साथ बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। पर्यावरण संरक्षण और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं तथा दोनों के संतुलन से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।

    श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया पर्यावरण संरक्षण की बात कर रही है, जबकि हमारी भारतीय संस्कृति ने हजारों वर्ष पहले ही प्रकृति और वृक्षों के महत्व को जीवन का अभिन्न अंग मान लिया था। हमारे ऋषि-मुनियों ने वृक्षों को देवतुल्य बताया और समाज को उनके संरक्षण का संदेश दिया। आज आवश्यकता इस बात की है कि हम अपनी उसी सांस्कृतिक विरासत को व्यवहार में उतारें और वृक्षारोपण को सामाजिक दायित्व के साथ-साथ जनअभियान का स्वरूप दें। यदि प्रत्येक परिवार प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो आने वाले वर्षों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अभूतपूर्व परिवर्तन दिखाई देगा।

    20 जुलाई को नशा विरोधी रैलियों में शामिल होने की अपील

    पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में खुरई विधानसभा क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधियों, छात्र छात्राओं, सामाजिक संगठनों व शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों से 20 जुलाई को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के आहृवान पर आयोजित कार्यक्रम ‘‘नशे से दूरी है जरूरी‘‘ के तहत विभिन्न स्थानों पर आयोजित नशा विरोधी रैलियों में शामिल होने की अपील की।

    कार्यक्रम के दौरान पं केसी शर्मा स्कूल की छात्रा साक्षी कोरी और नौवीं कक्षा के छात्र अरशद खान ने मंच से तुलसी के धार्मिक व औषधीय महत्व के महत्व बताए। कार्यक्रम को वरिष्ठ पार्षद नीतिराज पटेल, बलराम यादव व महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि सोनी ने संबोधित किया। संचालन गौशाला समिति के संयोजक अजीत सिंह अजमानी तथा आभार नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार ने व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि नपा क्षेत्र में विभिन्न प्वाइंट्स पर 35 हजार से अधिक पौधों के साथ वृक्षारोपण किया गया है।

    छात्राओं को किया साइकिल वितरण

    पं केसी शर्मा स्कूल प्रांगण पहुंच कर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने 140 छात्राओं को साइकिल वितरित कीं और स्कूल प्रांगण में 120 पौधों के रोपण कार्य में सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को किए गए संबोधन में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारे बच्चों को शिक्षा में अच्छी सुविधा मिले इसलिए मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की सरकार और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की सरकार बच्चों के कल्याण की अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। हमारी बच्चियां स्कूल आ जा सकें इसके लिए सरकार उनको साइकिल देती है ड्रेस देती है बुक्स देती है स्कॉलरशिप देती है। मध्यान्न भोजन के माध्यम से बच्चों को भोजन देने का काम करते हैं। हमारे उत्कृष्ट छात्रों को कंप्यूटर देते हैं। जो छात्र मेरिट में आते हैं उनको स्कूटी देते हैं। खुरई विकासखण्ड में कुल 911 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां पर  पं के सी शर्मा स्कूल में इस साइकिल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्य ने कि हमारे स्कूल का रिजल्ट इस साल 12जी का कितने परसेंट रिजल्ट आया प्राचार्य ने बताया है कि हमारे स्कूल का ट्वेल्थ का रिजल्ट 88 प्रतिशत  आया है। इसके मैं पूरे टीचिंग स्टाफ को बहुत बधाई और धन्यवाद देता हूं कि उनके परिश्रम से हमारे बच्चों को एक अच्छा रिजल्ट हमारे स्कूल का आया है। इस साल 12वी में हमारे 40 बच्चों को लैपटॉप मिला है ट्वेल्थ में जो बच्चे हमारे यहां मेरिट में आए हैं। ऋतिक कुर्मी एग्रीकल्चर विषय में हैं उनको स्कूटी मिली है और आर्ट में रिंकी साहू को भी स्कूटी मिली है। दो छात्र अजय पटेल और अनुज यादव पीएटी की परीक्षा में चयनित हुए हैं।

    दोनों कार्यक्रमों में अपर कलेक्टर मनोज चैरसिया, एसडीएम शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जैन बट्टी, चंद्रप्रताप सिंह, तहसीलदार ऋतु राय, नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, सीएमओ राजेश मेहतेल, तीनों भाजपा मंडलों के अध्यक्ष राहुल चैधरी, राजपाल सिंह राजपूत, रवींद्र सिंह, देशराज यादव, बलराम यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि सोनी, सभी पार्षद  सविता हेमंतसिंह, सुनीता इन्द्रकुमार राय, सुमनलता प्रवीण जैन, सपना महेश विश्वकर्मा, मनोज राय, कु नेहा शोभाराम प्रजापति, अजित सिंह अजमानी, कुसुम विनोद राजहंस, राजेन्द्र यादव, मनोज दुबे, जयराम अहिरवार, सुनील चंदेल, अंजू रवि रैकवार, श्रीमति मोना धर्मेन्द्र जैन, कीर्ति रविन्द्र चैरसिया, विनीता राजू आदिवासी, सुमन अशोक अहिरवार, श्रीमति अनीता, इन्द्राज सिंह, जगदीशप्रसाद अहिरवार, द्वारका गौड़, रेखा काशीराम अहिरवार, अनीता रवि नायक, रमेश साहू, निर्मला गनेश कुशवाहा, रोशनी  मदन कुशवाहा, नर्वदा जगदीश अहिरवार, गब्बर सिंह ठाकुर, आकाश परिहार, श्री मिन्दर रजक, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर (गोलू), प्रमोद सोन, नर्वदा प्रसाद सेन सहित सभी जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

    September 5, 2026

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

    By adminSeptember 5, 20262

    सागर । तैलिक सभा के स्थापना दिवस एवं शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान समारोह…

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

    September 5, 2026

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.