Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ

    September 2, 2026

    राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब, कालाबाजारी में लिप्त 5 राशन दुकानें निलंबित, निकटतम संस्थाओं से की गईं अटैच

    September 2, 2026

    निगमायुक्त ने कटरा बाजार में रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ
    • राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब, कालाबाजारी में लिप्त 5 राशन दुकानें निलंबित, निकटतम संस्थाओं से की गईं अटैच
    • निगमायुक्त ने कटरा बाजार में रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश
    • सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा : श्याम तिवारी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
    • ऑडिटोरियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं ट्रांसपोर्ट नगर सहित शहर में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट पर विधायक ने की कलेक्टर, निगमायुक्त से चर्चा, अड़चनों को दूर करने पर जोर
    • राहुल गांधी पर FIR के विरोध में शहर कांग्रेस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
    • पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन के सेवानिवृत्त होने पर सागर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई उत्कृष्ट नेतृत्व एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना
    • आईएमए ने लगाया जागरूकता शिविर डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड एवं वायरल बुखार से बचाव के बताए उपाय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » आईएमए ने लगाया जागरूकता शिविर डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड एवं वायरल बुखार से बचाव के बताए उपाय
    स्वास्थ्य

    आईएमए ने लगाया जागरूकता शिविर डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड एवं वायरल बुखार से बचाव के बताए उपाय

    admin By adminSeptember 2, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । वर्षाकाल में बढ़ने वाले संक्रामक रोगों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), सागर शाखा द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर छपरा में वर्षाकालीन रोग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड एवं वायरल बुखार के कारण, लक्षण, बचाव तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।

    इस अवसर पर आईएमए सागर अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने कहा कि वर्षा ऋतु में जलभराव, मच्छरों की बढ़ती संख्या, दूषित पानी एवं अस्वच्छ वातावरण के कारण कई संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि बीमारी होने के बाद उपचार कराने से बेहतर है कि समय रहते उसके बचाव के उपाय अपनाए जाएं।
    डॉ. तल्हा साद ने बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों की रोकथाम सबसे महत्वपूर्ण है। घरों एवं आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। कूलर, गमले, टायर, पानी की टंकियों तथा अन्य पात्रों में जमा पानी को नियमित रूप से खाली एवं साफ करना चाहिए। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग तथा आवश्यकता के अनुसार मच्छररोधी साधनों का प्रयोग भी किया जाना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि तेज बुखार को सामान्य वायरल बुखार मानकर स्वयं दवा लेना उचित नहीं है। तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, अत्यधिक कमजोरी, उल्टी, पेट दर्द, रक्तस्राव या अन्य गंभीर लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। विशेष रूप से डेंगू की आशंका में बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए।
    शिविर में मलेरिया के संबंध में बताया गया कि ठंड लगकर बुखार आना, पसीना आना, सिरदर्द एवं कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षणों में समय पर जांच और उचित उपचार आवश्यक है। मलेरिया की पुष्टि होने पर चिकित्सक की सलाह के अनुसार पूरा उपचार लेना चाहिए। टाइफाइड से बचाव के लिए सुरक्षित पेयजल, स्वच्छ भोजन और हाथों की नियमित सफाई पर विशेष जोर दिया गया। लोगों को सलाह दी गई कि खुले में बिकने वाले अस्वच्छ खाद्य पदार्थों से बचें तथा पीने के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पानी का ही उपयोग करें।
    वायरल बुखार के संबंध में डॉ साद ने बताया कि वर्षा ऋतु में विभिन्न वायरल संक्रमणों के मामले बढ़ जाते हैं। बुखार के साथ खांसी, जुकाम, गले में खराश, शरीर में दर्द एवं कमजोरी जैसे लक्षण हो सकते हैं। पर्याप्त आराम, उचित मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन, बुखार कम करने के लिए ठंडी पट्टी तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लेना आवश्यक होगा .
    आईएमए द्वारा लोगों से अपील की गई कि घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखें, पानी जमा न होने दें, मच्छरों की उत्पत्ति रोकें, स्वच्छ पानी एवं भोजन का सेवन करें और बुखार की स्थिति में समय पर चिकित्सक से संपर्क करें। स्वयं से एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं लेने से बचना चाहिए। डॉ. तल्हा साद ने कहा कि वर्षाकालीन बीमारियों की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग या चिकित्सकों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि नागरिक अपने घर और आसपास स्वच्छता रखें तथा शुरुआती लक्षणों को गंभीरता से लें, तो इन बीमारियों के प्रसार को काफी हद तक रोका जा सकता है।
    आईएमए सागर द्वारा आगामी दिनों में भी विभिन्न जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को मौसमी एवं संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने का अभियान जारी रखने की बात कही गई।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    आईएमए सागर ने पटना बुजुर्ग में लगाया टीबी जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दिया सीपीआर का प्रशिक्षण

    August 31, 2026

    आईएमए सागर ने ब्रह्माकुमारी आश्रम में लगाया शिविर, 52 यूनिट हुआ रक्तदान

    August 27, 2026

    आईएमए और आईएसए ने शासकीय अनुसूचित जाति स्नातक छात्रावास में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण दिया

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ

    By adminSeptember 2, 20261

    सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अग़रा निवासी सुनील लोधी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत…

    राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब, कालाबाजारी में लिप्त 5 राशन दुकानें निलंबित, निकटतम संस्थाओं से की गईं अटैच

    September 2, 2026

    निगमायुक्त ने कटरा बाजार में रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

    September 2, 2026

    सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा : श्याम तिवारी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

    September 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ

    September 2, 2026

    राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब, कालाबाजारी में लिप्त 5 राशन दुकानें निलंबित, निकटतम संस्थाओं से की गईं अटैच

    September 2, 2026

    निगमायुक्त ने कटरा बाजार में रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

    September 2, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.