सागर। अंबेडकर वार्ड स्थित बीजासेन कॉलोनी के रहवासियों ने विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पहुंचकर कॉलोनी की सड़क निर्माण संबंधी समस्या से अवगत कराया। इस दौरान रहवासियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कॉलोनी की सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में है, जिससे स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों एवं बुजुर्गों को प्रतिदिन आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

रहवासियों ने बताया कि बारिश के मौसम में सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने क्षेत्र की इस प्रमुख समस्या के स्थायी समाधान के लिए शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की।
विधायक शैलेंद्र जैन ने रहवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि वे स्वयं शीघ्र ही क्षेत्र का स्थल निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के उपरांत संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर सड़क निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विधायक जैन ने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का समाधान चरणबद्ध तरीके से कराया जा रहा है और बीजासेन कॉलोनी की सड़क निर्माण की मांग पर भी संवेदनशीलता के साथ आवश्यक पहल की जाएगी।
इस अवसर पर बीजासेन कॉलोनी के अनेक रहवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक से शीघ्र सड़क निर्माण कराए जाने की मांग दोहराई।