Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान

    September 5, 2026

    तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

    September 5, 2026

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
    • तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
    • विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
    • विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
    • मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर
    • 6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक
    • श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » नगर निगम कार्यालय में आयोजित किया गया लोक कल्याण मेला स्वसहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
    ताजा ख़बरें

    नगर निगम कार्यालय में आयोजित किया गया लोक कल्याण मेला स्वसहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

    admin By adminJune 13, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकाधिक हितग्राहियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय लोक कल्याण मेला विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, निगमायुक्त राजकुमार खत्री, पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नगर निगम कार्यालय में आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारतीय जीवन बीमा निगम बीमा सखी योजना प्रारंभ की जिसमें एल आई सी एजेंट की तरह महिलाओं को प्रतिमाह 2 पालिसी विक्रय करना होती हैं और सरकार द्वारा 9 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। अभी तक देश में ढाई लाख बीमा सखी बन चुकी हैं जो नारी सशक्तिकरण की दिशा में बहुत ही अच्छी योजना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन लोगों को अभी तक अपना पक्का आवास निर्माण कराने के लिये लाभ नहीं मिला है वे लोग ऑनलाईन आवेदन करें और इस कार्य के लिये किसी भी व्यक्ति को पैसा न दें ऑनलाईन सेंटर पर जो दस्तावेज मांगे जावे उनकी पूर्ति करें जिससे आसानी से ढाई लाख रूपये राशि का लाभ मिल सकें। उन्होने कहा कि हम लोगों ने शहर में 1200 ऐसे कच्चे मकान चिन्हित किये थे जिनकों पी.एम.आवास योजना का लाभ नहीं मिला था लेकिन नगर निगम के प्रयासों से अब ऐसे कच्चे मकानों की संख्या घट गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग बी.पी.एल.नीला राशन कार्ड के लिये पात्र नहीं और उसका गलत तरीके से लाभ ले रहे हैं ऐसे लोगों की शिकायत करें। शिविर में उपस्थित नागरिकों से अपील करते हुये उन्होने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी जो भी योजनायें है, अगर पात्र व्यक्ति उन योजनाओं के लाभ से वंचित है तो इस लोक कल्याण मेला में आवेदन करें जिससे शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जा सकें।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित पीएम स्वनिधि योजना ने लाखों पथ विक्रेताओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। यह योजना केवल ऋण उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा आयोजित यह लोक कल्याण मेला पथ विक्रेताओं को वित्तीय संस्थानों से जोड़ने, उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा उनके व्यवसाय को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना देश के पथ विक्रेताओं और छोटे व्यवसायियों के लिए एक ऐतिहासिक एवं जनहितकारी पहल है। इस योजना ने लाखों रेहड़ी, ठेला एवं फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया है। पहले जहां छोटे व्यवसायियों को अपनी आवश्यकताओं के लिए साहूकारों या अन्य असंगठित स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं आज उन्हें बिना किसी जमानत के सरल प्रक्रिया के माध्यम से ऋण उपलब्ध हो रहा है, जिससे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं और आत्मनिर्भर बन रहे हैं। पीएम स्वनिधि योजना केवल ऋण उपलब्ध कराने की योजना नहीं है, बल्कि यह सम्मान, आत्मविश्वास और स्वावलंबन प्रदान करने का माध्यम भी है। इस योजना के माध्यम से पथ विक्रेताओं को डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा समय पर ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को आगे की ऋण सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे छोटे व्यवसायियों की आय में वृद्धि हो रही है और उनके परिवारों का जीवन स्तर बेहतर बन रहा है। नगर निगम द्वारा आयोजित लोक कल्याण मेला शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी मंच है। इस मेले में पथ विक्रेताओं को ऋण, मार्गदर्शन और विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय व्यवस्था से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिल रहा है। इसलिए सभी पथ विक्रेता, स्वसहायता समूह शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लें तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
    भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के यह 12 वर्ष विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के हैं,
    पूरे देश में शासकीय स्तर पर लोक जनकल्याण के कार्य एक ही स्थान पर एक ही छत के नीचे बैठ कर कैसे जनहितैषी कार्य कर सकें कैसे उनको लाभ दें उसके लिये लोककल्याण मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित रह गये पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। नगर निगम द्वारा इस प्रकार के शिविर आयोजित कर नागरिकों की आवश्यक कार्यो को पूर्ण करने का कार्य किया जा रहा है। निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि पथविक्रेता शहर की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से छोटे व्यापारियों को बिना किसी जटिल प्रक्रिया के ऋण उपलब्ध हो रहा है, जिससे वे अपने व्यवसाय को मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने हितग्राहियों से शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
    निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि नगर निगम द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र पथ विक्रेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के ऋण से लाभान्वित कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। लोक कल्याण मेले में विभिन्न बैंकों द्वारा हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराने संबंधी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से जो पात्र व्यक्ति वंचित रह गए हैं उनको लाभान्वित करने की कार्रवाई की जा रही है।
    लोककल्याण मेले में स्वसहायता समूहों एवं पथ विक्रेताओं द्वारा निर्मित उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी एवं विक्रय स्टॉल लगाए गए, जिन्हें सभी अतिथियों द्वारा सराहा गया। इससे स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ समूहों को अपने उत्पादों के विक्रय करने का बेहतर अवसर प्राप्त हुआ।
    कार्यक्रम में महिलाओं के आर्थिकसशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शाखा प्रबंधक आदित्य मोदी द्वारा
    बीमा सखी योजना की जानकारी भी प्रदान की गई। लोक कल्याण मेले में विभिन्न योजनाओं से संबंधित परामर्श, मार्गदर्शन एवं आवेदन प्रक्रिया की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के माध्यम से बड़ी संख्या में पथ विक्रेताओं, स्वसहायता समूहों एवं हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने हेतु पंजीयन एवं आवेदन प्रक्रिया में सहभागिता की।
    *पी.एम.स्वनिधि योजना के अंतर्गत सफलता की कहानी*:-लोककल्याण मेला में उपस्थित पी.एम.स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर उसका विस्तार करने वाले सौरभ पटैल एवं प्रदीप साहू सहित अन्य हितग्राहियों ने अपनी जुबानी सफलता की कहानी बताकर पी.एम.स्वनिधि योजना की सराहना करते हुये मान.प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
    लोक कल्याण मेले में एल.डी.एम.बैंक , बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक आदि शामिल रहे।
    *लोक कल्याण मेले में लाभान्वित होने वाले हितग्राही*- रीना सैनी पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत क्रेडिट कार्ड, श्री मुन्नालाल अक्षय लोधी पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत तृतीय चरण, शिवानी दुबे, लक्ष्मी रैकवार सम्बल योजना सहित अन्य हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाये जाने की कार्यवाही की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन रामू ठेकेदार ने किया एवं आभार व्यक्त एन.यू.एल.एम.के सिटी मैनेजर विक्रम जैन ने किया।
    कार्यक्रम में एम.आई.सी.सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, धर्मेन्द्र खटीक, सुश्री मेघा दुबे,श्रीमति संगीता शैलेन्द्र जैन, डॉ.याकृति जड़िया, श्रीमति सविता जिनेश साहू, श्रीमति संध्या भार्गव, सुषमा यादव सहित बड़ी संख्या में हितग्राही, स्वसहायता समूह की महिलायें, बैंकों के अधिकारी एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान

    September 5, 2026

    तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

    September 5, 2026

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान

    By adminSeptember 5, 20260

    सागर ।गौमाता के प्रति सेवा, करुणा और संवेदना का संदेश लेकर श्री रावतपुरा सरकार महाराज…

    तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

    September 5, 2026

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान

    September 5, 2026

    तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

    September 5, 2026

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.