Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान

    September 5, 2026

    तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

    September 5, 2026

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
    • तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
    • विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
    • विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
    • मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर
    • 6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक
    • श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुसार अवसर उपलब्ध कराएं : शैलेन्द्र जैन 15 दिवसीय निःशुल्क चित्रकला कार्यशाला “रंगों की पाठशाला” का समापन
    ताजा ख़बरें

    बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुसार अवसर उपलब्ध कराएं : शैलेन्द्र जैन 15 दिवसीय निःशुल्क चित्रकला कार्यशाला “रंगों की पाठशाला” का समापन

    admin By adminJune 11, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों की रचनात्मकता को नई दिशा देने के उद्देश्य से 26 मई से 10 जून तक आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क चित्रकला कार्यशाला “रंगों की पाठशाला” का समापन समारोह विधायक शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यशाला के समापन अवसर पर विद्यालय का हॉल बच्चों द्वारा बनाई गई लगभग 700 चित्रकृतियों से सजा नजर आया। मंच के सामने से लेकर दीवारों तक हर ओर बच्चों की कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता की झलक दिखाई दे रही थी।

    रंग के साथी ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में 125 बच्चों ने सहभागिता कर चित्रकला की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में बच्चों ने मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार इस कार्यशाला ने उनकी कला को निखारने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया। प्रतिभागी तन्वी ठाकुर ने कहा कि यह कार्यशाला उनके लिए अत्यंत उपयोगी रही। उन्होंने बताया कि चित्रकार असरार और अंशिता ने चित्रकला के मूलभूत सिद्धांत बहुत सरल और सहज तरीके से समझाए। छोटी-छोटी आकृतियों से बड़े चित्र बनाना, रंगों का संयोजन तथा चित्रों में जीवंतता लाना उन्होंने इसी कार्यशाला में सीखा। तन्वी ने बच्चों के लिए इस तरह की पहल करने पर विधायक श्री जैन का आभार व्यक्त किया।
    आध्या रूसिया ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश को सार्थक बनाने वाली इस कार्यशाला के लिए वह सबसे पहले विधायक शैलेंद्र जैन का धन्यवाद करना चाहेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में उन्हें शेडिंग, चारकोल पेंसिल से चित्र बनाना तथा रंगों के विभिन्न प्रयोग सीखने का अवसर मिला। उन्होंने आग्रह किया कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए ताकि अधिक से अधिक बच्चों को लाभ मिल सके।
    विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि जब रंग के साथी ग्रुप के चित्रकार असरार खान ने उन्हें इस कार्यशाला का प्रस्ताव दिया तो उन्होंने तत्काल इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में बच्चों और उनके अभिभावकों की बड़ी संख्या में सहभागिता यह दर्शाती है कि समाज बच्चों के समग्र विकास के प्रति सजग है।
    उन्होंने कहा कि बच्चों का विकास केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें खेल, कला, साहित्य और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी भागीदारी करनी चाहिए। समाज, परिवार, शिक्षक और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त जिम्मेदारी है कि बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में इस कार्यशाला को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा। समापन समारोह के दौरान बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे अभिभावकों एवं अतिथियों ने बड़ी रुचि से देखा और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। कार्यशाला के दौरान “मोबाइल के दुष्परिणाम” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था, जिसमें बच्चों ने अत्यधिक स्क्रीन टाइम और मोबाइल उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच बच्चों को पेंटिंग किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में नियमित उपस्थिति, उत्कृष्ट अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन करने वाले दस बच्चों को विशेष पुरस्कार दिए गए। सभी प्रतिभागी बच्चों को विधायक श्री जैन द्वारा प्रमाण-पत्र एवं कला सामग्री किट प्रदान की गई।
    कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजना चतुर्वेदी ने किया। कार्यशाला के सफल आयोजन में अंजू मिश्रा, रूही आढ़्या, कार्तिक साहू एवं चाहत साहू का विशेष सहयोग रहा। समापन समारोह में वैशाली वैद्य, मनीष मिश्रा, डॉ. अशफाक सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने शहीद प्रदीप कुमार लारिया के भाई प्रमोद कुमार लारिया द्वारा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर रचित गीत का विमोचन भी किया।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान

    September 5, 2026

    तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

    September 5, 2026

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान

    By adminSeptember 5, 20260

    सागर ।गौमाता के प्रति सेवा, करुणा और संवेदना का संदेश लेकर श्री रावतपुरा सरकार महाराज…

    तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

    September 5, 2026

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान

    September 5, 2026

    तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

    September 5, 2026

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.