
कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र जैन ने छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आज समाज में प्रेरणादायी पुस्तकों और समृद्ध पुस्तकालयों की आवश्यकता पहले से अधिक है। महापुरुषों की आत्मकथाएं, जीवनियां और संस्मरण नई पीढ़ी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद, डॉ. हरिसिंह गौर और भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसे महान व्यक्तित्वों का जीवन संघर्ष, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और आत्मविश्वास का संदेश देता है। यदि हमारी बेटियां और युवा इन महान विभूतियों के विचारों का अध्ययन करेंगे तो निश्चित रूप से वे अपने जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा बेटियों के संरक्षण, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात में सुधार और बेटियों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली लाड़ली लक्ष्मी योजना को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा भी सराहा गया है।
विधायक जैन ने कहा कि आज की बेटियां आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन रही हैं। शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, चिकित्सा, सेना, खेल, न्यायपालिका और उद्यमिता सहित लगभग हर क्षेत्र में वे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा है, जहां हमारी बेटियां अपनी योग्यता का उत्कृष्ट प्रदर्शन न कर रही हों।
कार्यक्रम के दौरान विधायक जैन ने छात्राओं से आत्मीय संवाद किया, उन्हें पुस्तकें भेंट कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर अध्ययन एवं श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, श्री आकाश राजपूत, श्री जगन्नाथ गुरैया, श्री मनीष चौबे, श्री विक्रम सोनी, श्री राहुल वैध, श्री नीरज यादव, श्री प्रसुख जैन, श्री सुमित यादव, श्री नितिन सोनी, श्री पुराग बजाज, श्री जय सोनी, श्री जय पांडे, श्री निखिल अहिरवार, विद्यालय के प्राचार्य विनय दुबे, बृजेश जैन सहित बड़ी संख्या में छात्राएं एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इसके बाद विधायक खेल परिसर पहुंचे जहां खिलाड़ियों ने उनका सम्मान किया । इस दौरान विधायक श्री जैन ने खिलाड़ियों के साथ परिसर के आसपास हरित पौधों का रोपण भी किया ।
