Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर
    • 6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक
    • श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
    • ट्रांसपोर्ट नगर एंड मेकेनिक कॉम्प्लेक्स के संचालन के लिए निगमायुक्त ने ट्रांसपोर्टरों और मेकेनिकों के साथ बैठक की
    • सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक: कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां
    • श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में केशवम् बैंड दिल्ली का भजन क्लबिंग कार्यक्रम
    • निगम में नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न विधायक ने कहा क्षेत्रीय एवं सामाजिक संतुलन के साथ प्रतिनिधित्व देने के सरकार के प्रयास का धन्यवाद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » आयुष्मान को न, पैसे वालों को हां! हजार करोड़ के मेडिकल कॉलेज में गरीबों की नहीं हो रहीं सीटी स्कैन
    स्वास्थ्य

    आयुष्मान को न, पैसे वालों को हां! हजार करोड़ के मेडिकल कॉलेज में गरीबों की नहीं हो रहीं सीटी स्कैन

    admin By adminSeptember 14, 2024Updated:September 14, 2024No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    — बीएमसी प्रबंधन और सीटी स्कैन संचालक के बीच विवाद में आयुष्मान के तहत जांचे बंद
    — बीएमसी ने 9 महीने से सीटी स्कैन सेंटर संचालक का करीब 35 लाख रुपए का भुगतान रोका
    — सीटी स्कैन सेंटर को नकद भुगतान करने पर कोई भी जांच करा सकता है

    चैतन्य सोनी। सागर
    संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में गरीब तबके के मरीजों को शासन की तय गाइड लाइन और आयुष्मान योजना के तहत पूरा इलाज नहीं मिल पा रहा है। हद से ज्यादा परेशानी उन गंभीर मरीजों को हो रही है जो आयुष्मान कार्ड लगाते हैं और डॉक्टर उन्हें सीटी स्कैन जांच कराने के लिए परामर्श देते हैं। बीएमसी में आयुष्मान कार्ड धारकों की सिटी स्कैन जांच 9 महीने से बंद है, जबकि सामान्य व ऐसे मरीज जो जेब से रकम खर्च करते हैं उनको यह सुविधा बाकायदा दी जा रही है।

    केंद्र सरकार ने गरीब-वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सरकारी और निजी अस्पतालों में 5 लाख तक नि:शुल्क इलाज की सुविधा दिलाने के लिए आयुष्मान निरामय योजना प्रारंभ की थी। इसमें बीमारियों के इलाज से पहले जांचे भी शामिल की गई थीं, लेकिन मप्र के सागर संभागीय मुख्यालय पर​ स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना के मरीजों की दुर्गति हो रही है। दरअसल अस्पताल के अंदर मौजूद श्रीजी सीटी स्कैन सेंटर में सामान्य मरीजों की जांच तो पैसे लेकर की जा रही है, लेकिन आयुष्मान कार्ड धारकों को जांच से मना करते हैं। मामले में पड़ताल करने पर पता चला कि बीते नंबवर 2023 से यहां आयुष्मान योजना के किसी भी मरीज की सीटी स्कैन नहीं की गई है।

    बीएमसी ने 35 लाख रुपए भुगतान नहीं किया
    कारणों की तह में जाने पर पता चला कि बीएमसी प्रबंधन ने कोरोना काल के पहले 2018 में निजी एजेंसी श्रीजी सीटी स्कैन सेंटर से अनुबंध किया था, जिसमें रियायती दरों पर गरीब मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराने मशीन स्थापित कराई थी। बाद में टेंडर समाप्त हो गया और कोरोना काल से मौखिक रूप से उसे आगे बढ़ाते रहे। नवंबर 2023 से अभी तक जिन आयुष्मान मरीजों की बीएमसी ने सीटी स्कैन कराई उनका गई, उनका भुगतान नहीं किया। श्रीजी सेंटर सीटी स्कैन संचालक दशरथ ठाकुर ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि बीते 9 महीनों में करीब 35 लाख रुपए हमारा बिल बना है, जिसका बीएमसी भुगतान नहीं कर रहा है। इस कारण हमने आयुष्मान योजना के तहत जांचे करना बंद कर दिया है।

    हम नया या लोकल टेंडर नहीं कर सकते

    वंचित, गरीब और मजबूर वर्ग से आने वाले सैकड़ों लोगों की इस समस्या को लेकर जब बीएमसी प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारी व अधीक्षक डॉ. राजेश जैन के पास लेकर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि हमारा अनुबंध समाप्त हो गया है। सीटी स्कैन व एमआरआई मशीन की सुविधा हमें शासन स्तर से मिलने वाली है, इस कारण हम नया टेंडर लोकल स्तर पर नहीं कर पा रहे हैं। यह सही है कि आयुष्मान के मरीजों को समस्या हो रही है, इसके विकल्प के तौर पर हमने पास ही स्थित जिला अस्पताल की अनुबंधित एजेंसी से यह जांच कराना प्रारंभ कर दिया है। श्रीजी सीटी स्कैन सेंटर का जो भी भुगतान है वह भविष्य में शासकीय नियमों के तहत सेटल किया जाएगा।

    रोजाना 6 लाख तो महीने का 1.50 लाख क्लेम

    आयुष्मान निरायम योजना के तहत सरकार मरीजों के इलाज पर कितना भारी—भरकम बजट खर्च करती है, ताकि वचिंत और गरीबों को समय पर और सही इलाज मिल सके उसकी बानगी हम आपको कुछ आंकड़ों के साथ बताते हैं। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में रोजाना आयुष्मान के अंतर्गत आने वाले मरीजों का करीब 6 से 7 लाख रुपए का क्लेम बनता है। इस ​हिसाब से एक महीने में डेढ़ करोड़ तो एक साल में करीब 18 करोड़ रुपए केवल एक अस्पताल को भुगतान किया जा रहा है। जबकि सागर जिले में सरकारी अस्पताल 10 और 7 निजी अस्पतालें योजना में सूचीबद्ध हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना गरीब व ऐसे वंचित तबके को मुकम्मल इलाज दिलाने के लिए ही लांच की थी। इसमें प्रत्येक कार्डधारक को एक साल में 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज दिया जाता है। सरकारी अस्पतालों को विशेष रूप से आर्थिक सक्षम व इलाज की दृष्टि से सुविधा संपन्न बनाने के लिए शासन हर साल एक—एक जिले में अरबों रुपए आयुष्मान क्लेम के तौर पर प्रदान कर रहा है, ताकि गरीबों को संविधान की भावना के अनुरूप हर वर्ग के व्यक्ति को पूरी गरिमा व समानता के साथ इलाज दिलाया जा सके और अमीर और गरीब के साथ आर्थिक भेद समाप्त हो, लेकिन सागर के बीएमसी में संविधान की भावना और संवैधानिक मूल्यों का सरासर उल्लंघन सामन आ रहा है।

    Ayushman Yojana Big News Breaking News Constitution Dialogue Latest News PM Niramay Yojana Update News अपडेट न्यूज आयुष्मान योजना पीएम निरामय योजना बिग न्यूज ब्रेकिंग न्यूज लेटेस्ट न्यूज संविधान संवाद
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    स्थानीय भोजन अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर आईएमए-FOGSI का जागरूकता कार्यक्रम

    September 3, 2026

    आईएमए ने लगाया जागरूकता शिविर डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड एवं वायरल बुखार से बचाव के बताए उपाय

    September 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    By adminSeptember 4, 20261

    सागर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम रानगिर में डीआईजी शशीन्द्र चौहान द्वारा जनसंवाद…

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026

    श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

    September 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.