सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर सागर एवं बुंदेलखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और उन्नयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक जैन ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्वीकृत सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को शीघ्र मूर्त रूप देने का आग्रह किया।

विधायक जैन ने मुख्यमंत्री को बताया कि सागर सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के हजारों मरीज गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए भोपाल, इंदौर, नागपुर एवं अन्य बड़े शहरों पर निर्भर हैं। ऐसे में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
उन्होंने विशेष रूप से हृदय रोगियों के उपचार के लिए कैथ लैब (Cath Lab) की स्थापना, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी सहित अन्य सुपर स्पेशलिटी सेवाओं को शीघ्र प्रारंभ किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक जैन ने कहा कि इन सुविधाओं के शुरू होने से बुंदेलखंड के मरीजों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर एवं समय पर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
बैठक के दौरान विधायक जैन ने सागर में प्रस्तावित कैंसर हॉस्पिटल की प्रशासकीय स्वीकृति शीघ्र प्रदान करने का भी आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनकी मांग पर राज्य शासन द्वारा सागर में कैंसर अस्पताल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, किंतु इसकी प्रशासकीय स्वीकृति अभी लंबित है। अस्पताल की स्थापना से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को बड़े शहरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी तथा उन्हें अपने क्षेत्र में ही आधुनिक उपचार की सुविधा प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक जैन द्वारा रखे गए प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। विधायक जैन ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सागर आगमन का आमंत्रण भी दिया और जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी साझा की।
विधायक जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सागर एवं बुंदेलखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा और आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।