सागर। लाजपतपुरा वार्ड में भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती प्रमिला मौर्य द्वारा आयोजित असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र जैन सम्मिलित हुए। उन्होंने इस पावन धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर भगवान देवाधिदेव महादेव के पार्थिव शिवलिंग का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विधिवत पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने भगवान भोलेनाथ से समस्त नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन जैसे पावन अवसरों पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं भगवान शिव का पूजन भारतीय सनातन परंपरा में विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भक्ति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालुजन श्रद्धाभाव के साथ शामिल हुए और पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं भगवान महादेव की आराधना में सहभागिता की। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष चौबे, मंडल अध्यक्ष नीरज यादव, नितिन साहू, शैलेन्द्र नामदेव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।