सागर। महापौर संगीता सुशील तिवारी ने रविवार को बाघराज वार्ड में एम आई सी सदस्य,नागरिकों एवं सब्जी उत्पादक करने वाले कृषकों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134 वें संस्करण का श्रवण किया।

बाघराज वार्ड स्थित पार्षद एवं एमआईसी सदस्य राजकुमार पटेल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्रीमती संगीता शैलेष जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि सोमेश जड़िया सहित सब्जी उत्पादन से जुड़े कृषक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजकुमार पटेल ने महापौर एवं अन्य अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ती गर्मी और तापमान के मद्देनजर देशवासियों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आग्रह किया। उन्होंने जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रत्येक नागरिक से पानी की एक-एक बूंद बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा स्थापित किए जा रहे नए कीर्तिमानों और उनकी मेहनत की सराहना करते हुए युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे जनसहभागिता आधारित अभियानों का उल्लेख करते हुए जल स्रोतों, नदियों एवं प्राकृतिक संसाधनों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर में नागरिकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों, सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों तथा आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में किसानों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने किसानों की भूमिका को देश की प्रगति का आधार बताते हुए आधुनिक और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के उपरांत महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के नागरिकों को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करने वाला सशक्त माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों को अपने जीवन में अपनाने तथा जल संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे जनहितकारी अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।