सागर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार को गति देते हुए समाजसेवियों, उद्योगपतियों, प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने सभी से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर क्षेत्र में विकास, सुशासन और जनसेवा की निरंतरता बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश को विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई दिशा दी है। आज मध्यप्रदेश में सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, महिला सशक्तिकरण और किसान कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। दतिया के विकास को भी नई गति देने के लिए भाजपा प्रत्याशी की विजय आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव केवल एक विधानसभा क्षेत्र का चुनाव नहीं, बल्कि क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य, विकास की निरंतरता और जनविश्वास को मजबूत करने का अवसर है। भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिए क्षेत्र में भाजपा का मजबूत प्रतिनिधित्व आवश्यक है।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने समाजसेवियों, उद्योगपतियों और प्रबुद्ध नागरिकों से आग्रह किया कि वे घर-घर जाकर भाजपा की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएँ तथा अधिक से अधिक मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें।
*मुख्यमंत्री के साथ कई चुनावी सभाओं में किया मंच साझा :*
इस दौरान खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ दतिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित अनेक विशाल चुनावी सभाओं और जनसभाओं में भी भाग लिया तथा भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की। दोनों नेताओं ने जनता से कहा कि दतिया के विकास, सुशासन, स्थिर नेतृत्व और जनकल्याण की निरंतरता के लिए कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं।
गोविंद सिंह राजपूत ने विश्वास व्यक्त किया कि दतिया की जागरूक जनता विकास की राजनीति पर अपना भरोसा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच है तथा दतिया में कमल खिलाकर विकास और जनसेवा का नया अध्याय लिखा जाएगा।