Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर
    • 6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक
    • श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
    • ट्रांसपोर्ट नगर एंड मेकेनिक कॉम्प्लेक्स के संचालन के लिए निगमायुक्त ने ट्रांसपोर्टरों और मेकेनिकों के साथ बैठक की
    • सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक: कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां
    • श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में केशवम् बैंड दिल्ली का भजन क्लबिंग कार्यक्रम
    • निगम में नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न विधायक ने कहा क्षेत्रीय एवं सामाजिक संतुलन के साथ प्रतिनिधित्व देने के सरकार के प्रयास का धन्यवाद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » पार्टी जो भी दायित्व सौंपे उसे समर्पण से पूरा करें : भूपेंद्र सिंह खुरई विस के छह मंडलों की पार्टी अभियान की समीक्षा बैठक अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेन्द्र यादव का स्वागत हुआ
    राजनीति

    पार्टी जो भी दायित्व सौंपे उसे समर्पण से पूरा करें : भूपेंद्र सिंह खुरई विस के छह मंडलों की पार्टी अभियान की समीक्षा बैठक अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेन्द्र यादव का स्वागत हुआ

    admin By adminJune 11, 2026No Comments29 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी जब भी जो जिम्मेदारी देती है उसे परिश्रम और समर्पण से पूरा किया जाना ही श्रेष्ठ कार्यकर्ता की पहचान है। एक कार्यकर्ता के रूप में सफलता का एकमात्र सूत्र यही है कि पार्टी से जो काम मिले वह काम छोटा है या बड़ा यह विचार किए बिना पूरी लगन और समर्पण से सफलतापूर्वक वह काम करना चाहिए। यह बात पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूरे होने पर 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम के तहत खुरई विधानसभा क्षेत्र में 5 जून से 21 जून तक हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया है।

    पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने हाल ही में निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों रजनीश अग्रवाल व महेश केवट का उदाहरण देते हुए कहा कि हम सभी ने इन दोनों नेताओं को साधारण कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय तक बिना किसी महत्वाकांक्षा के अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए देखा है। दोनों को पार्टी ने वह जिम्मेदारी दी जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। राज्यसभा सांसद के रूप में इनका निर्वाचन सभी सामान्य कार्यकर्ताओं को एक संदेश है कि पार्टी कैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को शिखर तक पहुंचाती है, और यह सिर्फ भाजपा में भी संभव है। विधायक सिंह ने बताया कि 12 जून को खुरई के महाकाली टीन शेड में तथा मालथौन के बस स्टैंड परिसर में अनुविभाग स्तरीय जनकल्याण शिविर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत से संबंधित सभी समस्याओं और आवेदनों का निराकरण होगा। उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी मंडल पदाधिकारी अपने मंडलों में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें।
    बैठक में खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी छह भाजपा मंडलों खुरई नगर, खुरई ग्रामीण, धनौरा, बांदरी,बरोदिया कलां एवं मालथौन मंडलों के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों ने जानकारी रखी और बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी मंडलों में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसके अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया और आगामी वर्षाकाल में पूरे विधान सभा क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कार्य किए जाने का संकल्प लिया गया। 8-9 जून को विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत सभी मंडलों में स्वच्छता, वृक्षारोपण और जल स्रोतों की सफाई के कार्यक्रम अनेक स्थानों पर आयोजित हुए जिनमें सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए। 10-15 जून तक प्रगति पर यात्रा के तहत हनौता पर्यटन स्थल, बीना नदी परियोजना जैसे प्राथमिकता वाले परियोजना स्थलों का भ्रमण तथा प्रचार प्रसार का अभियान संचालित है। साथ ही विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्र के महत्वपूर्ण और वरिष्ठजनों से सभी भाजपा पदाधिकारी तथा शक्ति केंद्र टोली के सदस्यों द्वारा भेंट का क्रम आरंभ किया गया है।
    बैठक स्थल सभाकक्ष में विधायक श्री सिंह से भेंट करने पहुंचे अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेन्द्र यादव का पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में खुरई व सागर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि महेन्द्र यादव संगठन के प्रति समर्पित और परिश्रमी कार्यकर्ता हैं और पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं के योगदान का हमेशा सम्मान करती है। श्री सिंह ने कहा कि महेंद्र यादव को पार्टी ने जब भी जो जिम्मेदारी दी है उन्होंने पूरे परिश्रम और समर्पण से उस जिम्मेदारी को पूरा किया है। गत लोकसभा चुनाव में ग्वालियर संभाग में क्लस्टर प्रभारी होने के नाते उनकी मेहनत को हमने नजदीक से देखा है।
    अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेन्द्र यादव ने कहा कि भूपेंद्र सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं का हमेशा मार्गदर्शन करते रहे हैं। एक कार्यकर्ता के रूप में ही मैं उनसे भेंट करने आया हूं। उन्होंने बताया कि पीएम सम्मान निधि की सूची में शामिल सभी किसानों को कोआपरेटिव का सदस्य बनना चाहिए। सदस्यता अभियान 30 जून तक चलेगा और सागर जिले में 15 हजार सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य है।
    उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि विचारधारा से जुड़े अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता से जुड़ना चाहिए। आपके सुझाव और योगदान दोनों महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि अपेक्स बैंक अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के कोआपरेटिव सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए बड़ी योजनाएं बनाई हैं। इनमें बड़ी ऋण योजनाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज शून्य प्रतिशत ब्याज पर तीन लाख तक का लोन किसानों को मिलता है और मप्र सरकार जल्दी ही ऐसी नीति लाएगी जिसमें किसानों के डिफाल्टर होने की संभावना भी न्यूनतम हो। उन्होंने कहा कि ष्संस्कार, समन्वय और सहयोग हमारा ध्येय वाक्य है। बैठक में पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी, खुरई विधानसभा क्षेत्र के छह भाजपा मंडलों के अध्यक्ष राहुल चैधरी, राजपाल सिंह राजपूत, रविंद्र सिंह, नीतेश यादव, अरविंद सिंह लोधी, अनिल पाराशर, खुरई नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, मालथौन नपं अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, वरिष्ठ पार्षद देशराज सिंह यादव, बलराम यादव, अजीत सिंह अजमानी, नीति राज पटेल, बलवीर सिंह लोंगर, देवेंद्र सिंह बुंदेला,धर्मेन्द्र अहिरवार, ओमप्रकाश घोरट, रामकुमार बघेल, लक्ष्मण सिंह लोधी, कोमल यादव, उमेश यादव, राजेंद्र यादव, लोकेंद्र पार्षद, प्रतीक चैकसे, शुभम घोसी, राजू तिवारी, राकेश चैबे, शरद जैन, आदित्य सिंह मैनवारा, राजीव सोनी, मुकेश राय, गोलू प्रताप राय सिंह, काशीराम मास्टर, अंकित विश्वकर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा : श्याम तिवारी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

    September 2, 2026

    खंडस्तरीय शिविर में कर्रापुर पहुंची कलेक्टर को पूर्व विधायक ने बताई जनसमस्याएं

    August 29, 2026

    महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बाजार भ्रमण एवं विरोध प्रदर्शन

    August 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    By adminSeptember 4, 20261

    सागर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम रानगिर में डीआईजी शशीन्द्र चौहान द्वारा जनसंवाद…

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026

    श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

    September 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.