सागर । सुरखी विधानसभा के जैसीनगर स्थित बड़े महादेव मंदिर परिसर में सामाजिक अधिकारिता एवं दिव्यांगजन कल्याण के उद्देश्य से निशुल्क सहायक उपकरण, कृत्रिम अंग वितरण एवं दिव्यांगजनों के परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा लोकप्रिय नेता एवं युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे और दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं वृद्धजन पहुंचे, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक मापदंडों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत पात्र हितग्राहियों को निशुल्क सहायक उपकरण, कृत्रिम अंग एवं अन्य आवश्यक यंत्र वितरित किए गए। साथ ही उपकरणों के सही उपयोग एवं रखरखाव का प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि लाभार्थी उन्हें सहजता से उपयोग कर अपने दैनिक जीवन को अधिक सुगम बना सकें।
इस अवसर पर युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक सेवा और सहायता पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। दिव्यांगजन समाज की अमूल्य शक्ति हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान आकाश सिंह राजपूत ने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा चिकित्सकों से आवश्यक परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
शिविर में जैसीनगर क्षेत्र के चंदन सिंह, देवी सिंह, धीरजसिंह, रामबाबू सिंह, हरनाम सिंह, साहब सिंह, निरंजन सिंह, पप्पू दुबे, नंदलाल, देवेंद्र, सुरेंद्र सिंह, विक्की जोशी, जगभान सिंह, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, विशिष्ट चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक संवेदनशीलता एवं जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।