सागर। जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने खुरई क्षेत्र में आयोजित विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए शिक्षा, सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जुड़ी अनेक गतिविधियों में हिस्सा लिया। उन्होंने शासकीय हाईस्कूल महूनाजाट में आयोजित ‘‘सम्मान जो समाज के काम आए‘‘ अभियान के अंतर्गत 250 छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री तथा 18 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की। इसके साथ ही उन्होंने दशहरा मैदान स्थित श्रावण मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा महामंगला शेड, खुरई में आयोजित निःशुल्क सहायक उपकरण परीक्षण एवं पंजीयन शिविर में भी सहभागिता की। शिविर में नगर पालिका क्षेत्र के 82 तथा जनपद पंचायत क्षेत्र के 63 दिव्यांगजनों सहित कुल 145 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।

महूनाजाट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने जनप्रतिनिधियों के सम्मान की परंपरा को समाजहित से जोड़ते हुए ‘‘सम्मान जो समाज के काम आए‘‘ अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि अब स्वागत में माला और गुलदस्तों के स्थान पर विद्यार्थियों के उपयोग की सामग्री-जैसे स्कूल बैग, टिफिन, कॉपी, पुस्तकें, पेन, पेंसिल एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री-स्वीकार की जाती है और इन्हें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच वितरित किया जा रहा है। यह पहल समाज के सहयोग को सीधे बच्चों के भविष्य से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है।
उन्होंने कहा कि दूर-दराज के गांवों से पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं, विशेषकर बेटियों के लिए साइकिल अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इससे उनकी पढ़ाई आसान होगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार कराया है।
श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से लगातार विकास कार्य हुए हैं। महूनाजाट और आसपास के क्षेत्रों में सीसी रोड, आरसीसी नालियों, पेयजल टंकियों, होदी निर्माण, शौचालय, चबूतरे, पंचायत भवनों तथा नवीन विद्यालय भवन जैसे अनेक निर्माण कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाले कार्यों से पहचाना जाता है और आज क्षेत्र का बदलता स्वरूप इसका प्रमाण है।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं, मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य प्रतिष्ठित पदों पर पहुंचकर अपने परिवार, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करें। यही उनके जीवन की सबसे बड़ी सफलता होगी।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, प्रताप सिंह राजपूत, मौसम सिंह राजपूत, सरपंच प्रतिनिधि जयराम राय, श्रीमती कौशल्या राय, सरपंच कीरत गौंड, केशर अहिरवार, हरदास रैकवार, खुमान बंसल, राजनारायण, रईस यादव (सरपंच), यदुपाल यादव, प्रदीप लोधी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।