Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    126 पदक जीतकर सागर बना ओवर आल चैंपियनशिप11वीं राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता मे जीते 51 स्वर्ण

    August 27, 2026

    रिश्तों की डोर में स्नेह, सम्मान और विश्वास का संदेश — AGR क्लासेस की बहनों संग आकाश सिंह राजपूत ने मनाया रक्षाबंधन

    August 27, 2026

    लाजपतपुरा वार्ड में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 126 पदक जीतकर सागर बना ओवर आल चैंपियनशिप11वीं राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता मे जीते 51 स्वर्ण
    • रिश्तों की डोर में स्नेह, सम्मान और विश्वास का संदेश — AGR क्लासेस की बहनों संग आकाश सिंह राजपूत ने मनाया रक्षाबंधन
    • लाजपतपुरा वार्ड में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक
    • सांस्कृतिक संस्था श्रुतिमुद्रा का हुआ सम्मान
    • नगर निगम में राजस्व वसूली के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, संभागीय कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन बताया इसे गुंडा टैक्स
    • आईएमए सागर ने ब्रह्माकुमारी आश्रम में लगाया शिविर, 52 यूनिट हुआ रक्तदान
    • परशुराम भवन के लिए दस लाख देने पर सर्व ब्राह्मण समाज ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का किया सम्मान
    • सामाजिक समरसता संकल्प अभियान: गढ़ाकोटा में धूमधाम से मनी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » नगर निगम में राजस्व वसूली के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, संभागीय कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन बताया इसे गुंडा टैक्स
    ताजा ख़बरें

    नगर निगम में राजस्व वसूली के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, संभागीय कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन बताया इसे गुंडा टैक्स

    admin By adminAugust 27, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । नगर निगम के सामान्य सम्मेलन में राजस्व वसूली का कार्य निजी संस्था के हाथों में सौंपने के जन-विरोधी प्रस्ताव के खिलाफ जिला शहर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल एवं नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव व सभी कांग्रेसी पार्षदों ने पीली कोटी से पैदल मार्च करते हुए संभागीय कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर इस प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

    ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि नगर निगम के 48 वार्डों में पहले से ही राजस्व कर संरक्षक मौजूद हैं, फिर भी भाजपा शासित निगम निजीकरण का खेल रहा है। वहीं भवन-भूमि शाखा की लापरवाही से अवैध कॉलोनियों और नक्शा विरुद्ध निर्माण पर कार्रवाई न करने से निगम को लगभग 25 करोड़ के भूमि जुर्माने की हानि हो चुकी है।
    कांग्रेस, अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि सागर नगर निगम को भाजपा ने लूट का अड्डा बना दिया है। जब 48 राजस्व कर संरक्षक निगम में पहले से ही मौजूद हैं तो निजी कंपनी को ठेका देने की क्या जरूरत है? यह सीधे-सीधे कर्मचारियों के पेट पर लात और पर्दे के पीछे उन पदों को रिक्त करने की साज़िश है और उनके के भविष्य पर डाका है। अगर पद रिक्त हैं तो मोहन सरकार सरकारी भर्ती क्यों नहीं करती? क्योंकि निजी हाथों में देकर कमीशनखोरी करनी है। नगर निगम पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालकर अंत में वसूली का डंडा आम जनता पर चलेगा। कांग्रेस इसे किसी कीमत पर नहीं होने देगी।
    नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, ने कहा कि मैंने सदन में इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया है। यह प्रस्ताव पूरी तरह से भ्रष्टाचार की बू से भरा है। भाजपा के लोग निगम को बेचना चाहते हैं। 48 वार्डों के राजस्व संरक्षकों का क्या होगा? क्या उन्हें घर बैठा दिया जाएगा? सच्चाई यह है कि निगम के अधिकारी और सत्ताधारी मिलकर राजस्व वसूली के नाम पर निजी कंपनी को देकर जनता का पैसा लुटवाना चाहते हैं। शहर में रोजगार ना होने के कारण पुरुष मजदूरी करने निकल जाते महिलाएं घरों में अकेले रहती है ऐसे में ये वसूली करने वाले अभद्रता कर सकते हैं
    हम सदन से लेकर सड़क तक इसका विरोध करेंगे और जरूरत पड़ी तो जनता के साथ निगम का घेराव करेंगे।
    पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि भवन-भूमि शाखा का हाल देख लीजिए। शहर में अवैध कॉलोनियां धड़ल्ले से कट रही हैं, नक्शा विरुद्ध बहुमंजिला इमारतें बन रही हैं, सिर्फ नोटिस का खेल चल रहा है। कार्रवाई के नाम पर जीरो। इसी लापरवाही से निगम को 25 करोड़ का चूना लग चुका है। पहले अपने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाओ, फिर निजीकरण का ज्ञान बांटो। यह भाजपा का दोहरा चरित्र है – एक तरफ अतिक्रमण को संरक्षण, दूसरी तरफ वसूली को निजी हाथों में देकर जनता को लूटना।
    जिला शहर कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि यह निजीकरण का प्रस्ताव 7 दिवस के भीतर वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता वार्ड-वार्ड में जन-जागरण कर उग्र आंदोलन करेंगे एवं पुतला दहन, धरना और घेराव करेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
    ज्ञापन का वाचन संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने किया आभार आनंद हैला ने माना ।
    ज्ञापन सौंपने वालों में सर्व अमित राम जी दुबे, मुकुल पुरोहित, सुरेंद्र सुहाने ,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ,चक्रेश सिंघई ,शिव शंकर गुड्डू यादव ,संदीप सबलोक ,शैलेन्द्र तोमर ,कमलेश तिवारी ,अवधेश तोमर हेमराज रजक ,वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा ताहिर खान ,, नीलेश अहिरवार हीरालाल चौधरी,शशि जाटव , महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण लता सोनी ,रेखा सोनी लीलाधर सूर्यवंशी ,प्रदीप पप्पू गुप्ता ,हीरालाल चौधरी समीर खान एडवोकेट रजनी ठाकुर ,रेखा सोनी ज्योति मलैया, रोशनी वसीम खान ,दीनदयाल तिवारी, जाहिद ठेकेदार ,नौशाद अब्बासी ,डॉक्टर दिनेश पटेरिया, अलीम भाई जान, नरेश सनकत, शैलेश अकेला, अजय लारिया, विनोद रैकवार,प्रशांत रैकवार ,चमन अंसारी, टीकाराम दीवान कुंजीलाल लड़ियां, पंकज सिंघई ,जितेंद्र रोहण सागर साहू ,उवेश खान, सुनील ठाकुर ,मयंक ठक्कर ,टीकाराम दीवान, रामशंकर सेन ,गोपी यादव, संजय अहिरवार ,प्रशांत रैकवार , खट्टू शुक्ला, कृष्ण कांत अहिरवार,शरद पुरोहित आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थिति थे
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    126 पदक जीतकर सागर बना ओवर आल चैंपियनशिप11वीं राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता मे जीते 51 स्वर्ण

    August 27, 2026

    रिश्तों की डोर में स्नेह, सम्मान और विश्वास का संदेश — AGR क्लासेस की बहनों संग आकाश सिंह राजपूत ने मनाया रक्षाबंधन

    August 27, 2026

    लाजपतपुरा वार्ड में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025304

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024273
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    126 पदक जीतकर सागर बना ओवर आल चैंपियनशिप11वीं राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता मे जीते 51 स्वर्ण

    By adminAugust 27, 20261

    सागर । कूडो एसोसिएशन ऑफ़ मध्य प्रदेश द्वारा 21 से 24 अगस्त 2026 तक इंदौर…

    रिश्तों की डोर में स्नेह, सम्मान और विश्वास का संदेश — AGR क्लासेस की बहनों संग आकाश सिंह राजपूत ने मनाया रक्षाबंधन

    August 27, 2026

    लाजपतपुरा वार्ड में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

    August 27, 2026

    सांस्कृतिक संस्था श्रुतिमुद्रा का हुआ सम्मान

    August 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    126 पदक जीतकर सागर बना ओवर आल चैंपियनशिप11वीं राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता मे जीते 51 स्वर्ण

    August 27, 2026

    रिश्तों की डोर में स्नेह, सम्मान और विश्वास का संदेश — AGR क्लासेस की बहनों संग आकाश सिंह राजपूत ने मनाया रक्षाबंधन

    August 27, 2026

    लाजपतपुरा वार्ड में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

    August 27, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025304
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.