Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर

    October 20, 2026

    जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन

    October 19, 2026

    श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर
    • जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन
    • श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश
    • बैंक कर्मचारी और ग्राहक एक ही गाड़ी के दो पहिए : गोविंद सिंह राजपूत 15 साल पुरानी मांग हुई पूरी, सुरखी सहित 50 से 60 गांवों के लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा; एटीएम की सुविधा भी शुरू
    • वर्तमान समय में क्षमावाणी पर्व विश्व स्तर पर मनाए जाने की आवश्यकता – विधायक शैलेंद्र जैन श्री शांतिनाथ जैन मंदिर, बालक हिल व्यू में आयोजित हुआ क्षमावाणी पर्व समारोह
    • CM हेल्पलाइन में शिकायत से उखड़ा JE, किसान पर बिजली चोरी का झूठा केस लादने और वसूली के आरोप, दे रहा झटके पर झटका
    • लोक सेवा गारंटी अधिनियम : समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर नायब तहसीलदार सहित 3 सचिवों पर जुर्माना
    • अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, डिप्टी रेंजर सहित दो घायल, शाहगढ़ क्षेत्र का मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » भाजपा राष्ट्रप्रेम और मातृभूमि की पाठशाला है- अविराज सिंह बीना में भाजपा युवा सम्मेलन को संबोधित किया
    राजनीति

    भाजपा राष्ट्रप्रेम और मातृभूमि की पाठशाला है- अविराज सिंह बीना में भाजपा युवा सम्मेलन को संबोधित किया

    admin By adminOctober 27, 2024No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। किसी युवा को मातृभूमि की सेवा करना सिखाना है और राष्ट्र प्रेमी बनाना है तो उसे भाजपा से जुड़ जाना चाहिए। यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि आज जब देश के सारे विपक्षी दल तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं हमारी भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो संतुष्टिकरण की राजनीति करती है। आदर्श नेता कैसे होते हैं आज उसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं। यह विचार युवा भाजपा नेता श्री अविराज सिंह ने बीना में आयोजित भाजपा युवा सम्मेलन में व्यक्त किए।

    अपने विचारोत्तेजक व प्रेरक उद्बोधन में अविराज सिंह ने युवा सम्मेलन में उपस्थित युवाओं को उत्साह से भर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वाराणसी में दिए अपने भाषण में कहा था कि अपनी प्राचीन सनातन संस्कृति वाला भारत विश्व का सबसे युवा देश है और वे स्वयं प्रयास करेंगे कि देश भर से एक लाख युवा राजनीति में आएं। अविराज सिंह ने कहा कि राजनीति में मेरे प्रेरणास्रोत पं दीनदयाल उपाध्याय जी, स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं अटल बिहारी वाजपेई और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं। पं दीनदयाल जी ने एकात्म मानववाद के सिद्धांत में हमें बताया कि मनुष्य, पशु, वृक्ष सभी की आत्मा एक है। सभी में एकात्म हो, किसी से भी धर्म,जाति, रंग का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि भारत की प्राचीन संस्कृति ही विकास का मूलस्तंभ बनेगी। स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सबसे पहले यह आवाज उठाई कि देश में दो प्रधान, दो निशान, दो विधान नहीं रह सकते, और देखिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी पार्टी भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 हटा कर यह कर के दिखा दिया और कश्मीर के लालचौक पर शान से तिरंगा लहरा रहा है। श्री अविराज सिंह सैकड़ों वाहनों और बड़ी संख्या में जिले भर से आए युवा कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ सागर से बीना पहुंचे।

    युवा नेता अविराज सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी को उनके प्रसिद्ध वचनों से याद करते हुए कहा कि पूज्य अटल जी ने कहा था कि भारत वंदन और अभिनंदन की धरती है, यहां की हर सरिता गंगा है और हर कंकर शंकर है। मरने के बाद भी मेरी अस्थियों से आवाज आएगी भारत माता की जय। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को अविराज ने मैं देश नहीं मिटने दूंगा मैं देश नहीं झुकने दूंगा का उल्लेख करते हुए उन्हें आदर्श नेता बताया।

    युवाओं को सफलता के पांच सूत्र देते हुए अविराज सिंह ने कहा कि पहला पूरे जीवन में माता पिता का आशीर्वाद अपने साथ रखें, क्योंकि माता पिता ही चाह सकते हैं कि उनका बेटा उनसे भी आगे निकल जाए। दूसरा जीवन में जितना हो सके धैर्य रखें लेकिन उसकी भी सीमा हो। शत्रु को बिना हिंसा के बिना बोले ही समर्पण करा लें। तीसरा सूत्र जो होता है अच्छे के लिए होता है, चौथा सूत्र अपने आलोचकों को भी प्रेम और सम्मान दें क्योंकि वे ही आपकी लोकप्रियता के सहायक हैं। पांचवां यह सूत्र कि आपके आरंभ से ही तय नहीं हो जाता कि आप किस मुकाम तक पहुंचेंगे। श्री अविराज सिंह ने हर सूत्र को सिद्ध करने वाले महापुरुषों के जीवन के आख्यान सुनाए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं से आह्वान किया था कि हमारे भीतर ईश्वर की दी हुई शक्ति है हम जहां तक पहुंचना चाहें पहुंच सकते हैं जो प्राप्त करना चाहते हैं प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि जब भी कोई सेवा कार्य करें वह प्रचार प्रसार के लिए न करें, स्वार्थ के लिए सेवा करना कारोबार की तरह है।

    श्री अविराज सिंह ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम बीना के स्व सुधाकर राव बापट को चरण वंदन कहते हुए उन्हें अपने दादा जी की तरह बताया। उन्होंने कहा कि खुरई और बीना में आज जो भाजपा का सशक्त स्वरूप है उसे स्व बापट जी ने ही सजाया संवारा है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीना में आज सभी ने जो मेरा स्वागत और सम्मान किया है उसके लिए मैं जीवन भर आपका आभारी रहूंगा और आपके दुख सुख में जीवन भर खड़ा रहूंगा। उन्होंने सभी को धनतेरस, दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

    देवरी विधायक पं ब्रजबिहारी पटैरिया ने आशीर्वाद देकर अविराज को रवाना किया। सागर से बीना के रास्ते भर जगह-जगह अविराज सिंह का स्वागत हुआ। काफिला पांच घंटे में सागर से बीना पहुंच सका। देवरी विधायक की सुपुत्री सुश्री प्रियंका पटैरिया तथा भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वैभव दुबे ने भी संबोधित किया। सम्मेलन के आयोजक युवा भाजपा नेता आकाश सिंह गोदना ने आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में राजेंद्र उपाध्याय, महेश राय पूर्व विधायक, श्रीमती लता सकवार नगर पालिका अध्यक्ष, श्रीमती ऊषा राय जनपद अध्यक्ष, संजय बापट पूर्व जिला महामंत्री, निर्मला सप्रे विधायक बीना, धरमू राय पूर्व विधायक, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति नायक, ज्योति दुबे उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, वैभव दुबे प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा, आकाश सिंह गोदना,लोकेंद्र ठाकुर, शुभम तिवारी, खूबसिंह कुशवाहा, चित्तरसिंह राजपूत, आर्यन जैन, भरत लोधी, मुकेश पटेल, संतोष सिंह ठाकुर, संजय सिंह,
    संदीप तिवारी, शंकर लाल दांगी, पुष्पेंद्र नेहरौन, पृथ्वी राजपूत, रूपेश श्रीवास्तव, सोनू यादव, सिद्धार्थ सेन, राजा ठाकुर, रूपेश मालाखेड़ी, अभिषेक ठाकुर, अमर प्रताप सिंह।
    नाथू सिंह यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष, दिनेश जैन भानगढ़, नीलेश पटेल सरपंच, बलभद्र सिंह बुंदेला, अजय पटेल, गजेंद्र यादव, सुरेश विश्वकर्मा धनसिंह सेन, नरेश नायक, संदीप दांगी उपाध्यक्ष नगर पालिका बासौदा, आशीष सिंह बीना, अमित ठाकुर, हीरेंद्र ठाकुर, संजय ठाकुर, छोटू ठाकुर, कृष्ण कुमार ठाकुर, नारायण तिवारी,गौरव ठाकुर,हर्ष ठाकुर,रामराज ठाकुर,जितेंद्र ठाकुर, इंद्रराज ठाकुर,अर्जुन ठाकुर, वृंदावन अहिरवार,रवि बंसल, सुरेंद्र ठाकुर, प्रदीप ठाकुर,आकाश ठाकुर,मोहन सिंह, राममिलन दांगी, जुगल तिवारी, मनोज तिवारी, अशोक फौजदार, कमली राय, दिनेश जैन, नीलेश पटेल, अजय पटेल, गजेंद्र यादव, सुरेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस ने गुमराह किया, 27% आरक्षण दिलाने डा.मोहन यादव सरकार संकल्पित- भूपेंद्र सिंह

    October 10, 2026

    आंदोलनकारियों ने नहीं सरकार ने बनाया दिल्ली को बंधक : अमित दुबे ( रामजी ) भाजपा नेता के एलओपी को लेकर कहे अपशब्द पर कांग्रेस सड़कों पर करेगी विरोध

    October 10, 2026

    मंहगाई,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रहेगी : दुबे जिला शहर कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति बैठक

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024524

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025308

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर

    By adminOctober 20, 20261

    सागर। भारतीय संस्कृति में शस्त्र पूजन शक्ति, साहस, विजय, राष्ट्ररक्षा और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।…

    जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन

    October 19, 2026

    श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश

    October 18, 2026

    बैंक कर्मचारी और ग्राहक एक ही गाड़ी के दो पहिए : गोविंद सिंह राजपूत 15 साल पुरानी मांग हुई पूरी, सुरखी सहित 50 से 60 गांवों के लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा; एटीएम की सुविधा भी शुरू

    October 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर

    October 20, 2026

    जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन

    October 19, 2026

    श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश

    October 18, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024524

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025308
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.