Author: admin

सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने सूबेदार वार्ड में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित अहिरवार पंचायत सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया ,इस अवसर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि सूबेदार वार्ड हमारा शहर का पिछड़ा वार्ड हुआ करता था,लेकिन आज यहां पर पक्की सड़के, नाली एवं सामुदायिक भवन सहित बिजली पानी की सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध है,मेरा संकल्प है कि शहर का कोई भी हिस्सा विकास से अछूता न रहे,भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास की पर्याय है सागर विधानसभा विकास की…

Read More

सागर । शहर सेवादल परिवार पिछले कई वर्षों से शहर के अलग अलग स्थानों पर माह के अंतिम रविवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम करता आ रहा है। सितंबर माह के इस अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल परिवार ने गौर मूर्ति के नजदीक,तीनबत्ती पर एकता काली कमेटी के दुर्गा पंडाल की छत्रछाया में संपन्न हुआ‌। संयोगवश मातृशक्ति का पर्व नवरात्रि,बेटी दिवस और अन्तिम रविवार एक साथ होने पर मुख्य अतिथि शिवांगी चौबे द्वारा ध्वजारोहण किया गया‌। मुख्य अतिथि शिवांगी द्वारा सर्वप्रथम सभी देशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेरे लिये बहुत ही गौरवान्वित करने वाला पल है…

Read More

सागर । रविवार को क्षत्रिय समाज जिला सागर की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 4 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 3 बजे होटल रायल पैलेस, किला कोठी, सागर में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।बैठक में जैसीनगर का नाम बदलकर जय शिव नगर करने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श हुआ। यह प्रस्ताव हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जैसीनगर प्रवास के दौरान सामने आया था, जिसे मुख्यमंत्री ने…

Read More

सागर । क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार शहर में स्कूली बसों, परबह बस एवं अन्य वाहनों की चेकिंग का अभियान जारी है । इसी क्रम में आज शहरी क्षेत्र में 32 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 12 वाहनों में फस्टएड बाॅक्स, रिफ्लेक्ट टेप, व्हीएलटीडी, अग्निशमन यंत्र, एचएसआरपी नम्बर प्लेट, चालक निर्धारित गणवेश में नहीं आदि कमियां पाये जाने पर उक्त वाहनों से मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत् चालानी कार्यवाही करते हुए 16500/- का जुर्माना वसूल किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त वाहनस्वामियों को हिदायत दी है कि वे अपने…

Read More

सागर । मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शुक्रवार को सागर के तीली चैराहा से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज तक पैदल चलकर सरकार द्वारा जीएसटी में सुधारों को लेकर व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया। मंत्री राजपूत ने लोगों से कहा कि आजादी के आंदोलन में स्वदेशी का भाव लेकर ही हमारे क्रांतिकारी लड़े थे। हम स्वदेशी अपना कर देश को आर्थिक रूप से और अधिक समृद्ध करेंगे। मंत्री राजपूत ने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने और स्वदेशी ही अपने की अपील की। उन्होंने मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया, लोकल फाॅर वोकल पर जोर दिया। लोगों से…

Read More

खुरई। सेवा हम सभी के जीवन का हिस्सा बन जाना चाहिए। इसे अपने स्वभाव और आदतों में शामिल कर लें। सेवा पखवाड़ा एक उत्सव की तरह है जिसके माध्यम से हमारा सेवाभावी व्यक्तित्व प्रकट होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस से आयोजित भाजपा के सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत खुरई में सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान षिविर में युवा नेता अविराज सिंह ने यह उद्गार व्यक्त किए। युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अपने आप में सेवा का एक बड़ा उत्सव है। महात्मा गांधी जी ने कहा था कि स्वयं को खोजने का सबसे…

Read More

सागर ।तीनबत्ती स्थित कांग्रेस सेवादल कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का जन्मदिन मनाया गया। यहां उपस्थित सेवादल परिवार जनों ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण कर और उनकी उपलब्धियों को याद कर उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 10 साल के कार्य में देश में कई नए गाथाएं लिखी गई। उनके नेतृत्व में देश के किसानों का 70000 हजार करोड़ ₹ का ऋण माफ किया गया था। देश ही नहीं दुनिया के जाने-माने अर्थशास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन…

Read More

सागर ।प्रदेश कें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जहां भी सोयाबीन की फसल अतिवृष्टि अथवा बीमारी के कारण खराब हुई है। ऐसे सभी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सोयाबीन की फसल का सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सर्वे के पश्चात किसानों को क्षतिग्रस्त सोयाबीन की फसल का समुचित मुआवजा भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सोयाबीन की फसल का एमएसपी रेट 5300 रू. निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों को भी यही रेट दिया जाएगा। किसी भी किसान को घाटा नहीं सहने दिया…

Read More

सागर ।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के जिले के जैसीनगर आकर कार्यक्रम स्थल से 40 किमी दूर स्थित सागर शहर में कांग्रेस के हर कार्यक्रम में सक्रियता बताने वाले शाहस्र कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सहित उनके ब्लॉक अध्ययन और पदाधिकारियों को घर से थाने लाकर नजर बन्द कर दिया ।इनमें प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष नितिन पचौरी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप गुप्ता,प्रवीण यादव,कट्टू शुक्ला,यश कटारे आदि को घर से थाने तक पैदल लाकर थाने मे नजरबंद कर दिया।ब शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि अंग्रेजों और मुगलो के शासन में ही इस तरह की तानाशाही…

Read More

सागर ।गुरू तेग बहादुर के 350वे शहीदी दिवस के अवसर पर असम से निकली शहीदी यात्रा का शहर सेवादल ने सिविल लायंस पर भव्य स्वागत किया। सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने यात्रा में सम्मिलित पंच प्यारों को पुष्प माला पहनाकर आर्शीवाद लिया।सेवादल परिवार द्वारा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गयी। स्वागत कर्ताओं में प्रवीण यादव,खट्टु शुक्ला,पप्पू सैनी,फहीम अंसारी,असद खान, अंकुर यादव,आकाश नामदेव,बलराम राय आदि सेवादल परिवार जन उपस्थित रहे।

Read More