Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
- निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
- बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
- आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
- जनभागीदारी बढ़ाने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत करने व गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्रवाई एवं बकाया करों की राशि की सख्ती के साथ वसूली करने के निर्देश दिए निगमायुक्त ने
Author: admin
सागर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर के मार्गदर्शन में राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तहत सागर में स्थानीय निर्वाचन पेपरलेस के रूप में निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने पर निर्वाचन भवन मध्यप्रदेश, राज्य निर्वाचन आयोग के 32 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर को आयुक्त राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज श्रीवास्तव, डॉ आर परशुराम, ओपी रावत, सिद्धार्थ सेठ सहित अन्य अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के 32 वें स्थापना दिवस के अवसर पर निर्वाचन भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में…
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आरंभ में प्रस्तुत राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने इसे समावेशी विकास, आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा को समर्पित दूरदर्शी दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल मंगु भाई पटेल के अभिभाषण में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि सरकार का केंद्र बिंदु केवल योजनाओं की घोषणा नहीं बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर है। किसानों, युवाओं, महिलाओं और आधारभूत संरचना को समान प्राथमिकता देना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने…
सागर।महाशिवरात्रि के पावन पुनीत पर्व पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने सपरिवार श्री देव भूतेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन एवं अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विधायक श्री जैन ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें संयम, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। भगवान शिव की आराधना से जीवन में संतुलन, शक्ति और सेवा भाव की प्रेरणा मिलती है। इसके उपरांत विधायक श्री जैन नगर के विभिन्न देवालयों में…
सागर । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर झंडा चौक, खुरई में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए युवा नेता अविराज सिंह ने महाशिवरात्रि के महत्व का विस्तार से वर्णन किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अविराज सिंह ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व, भगवान शिव की महिमा तथा सनातन संस्कृति की महान परंपराओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन में शिवशक्ति को समस्त शक्तियों में सर्वोपरि बताते हुए उपस्थित जनसमुदाय को धर्म, आस्था और आत्मसंयम का संदेश दिया। अविराज सिंह ने कहा कि महा शिवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान शिव की आराधना, तप, संयम…
सागर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन – आईएमए, सागर शाखा ने आज नए आईएमए भवन की आधारशिला रखकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। यह नया भवन न केवल चिकित्सा समुदाय के व्यावसायिक विकास का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र के आम नागरिकों के स्वास्थ्य कल्याण एवं जागरूकता के लिए भी एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। भूमि पूजन समारोह में आईएमए के सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां जैसे कार्यशालाएं, सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं सम्मेलन नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। इससे चिकित्सक समुदाय आधुनिक वैज्ञानिक चिकित्सा के क्षेत्र में सदैव…
सागर । बुंदेलखंड अंचल के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि तब जुड़ गई, जब बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज सागर में एक और नई अत्याधुनिक हीमोडायलिसिस मशीन का विधिवत उद्घाटन समारोह में संपन्न हुआ। यह जीवनरक्षक मशीन समाजसेवी संस्था सीताराम रसोई टीम के उदार सहयोग से कॉलेज को भेंट की गई है। इस पहल से क्षेत्र के किडनी रोगियों को समयबद्ध, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण डायलिसिस सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के मेडिसिन विभाग द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य रूप से मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश पांडेय, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अभय तिर्की, डॉ. देवेंद्र अहिरवार, डॉ. मनीष जैन, विभिन्न विभागों…
सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘भूपेन्द्र भैया क्रिकेट ट्रॉफी’ का फाइनल मुकाबला 14 फरवरी को मालथौन स्थित एमसीसी स्टेडियम मैं दर्शकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। रोमांचक मुकाबले में यंग स्टार बांदरी ने शिवाजी वार्ड खुरई को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। खुरई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन टीम 12 ओवर में 92 रन ही बना सकी। जवाब में यंग स्टार बांदरी ने 11 ओवर 2 गेंद में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में यंग स्टार बांदरी…
सागर। पुरानी गल्ला मंडी में स्थित श्री देव मारकंडेश्वर भगवान को नर्मदा भक्त संत पं केशव गोस्वामी महाराज एवं पंडित पवन चौबे की उपस्थिति में वरिष्ठ समाजसेवी शिल्पी अभिषेक भार्गव,समाजसेवी संगीता अनिल तिवारी, समाजसेवी गीता शैलेश केशरवानी,आर्ट एंड कॉमर्स की प्राचार्या सरोज गुप्ता,प्रीति सिंह राजपूत एवं कन्याओं द्वारा हल्दी तेल चढ़ाया गया। कच्ची पक्की पंगत का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष केशरवानी,समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी,अरुण सिंघाई, कैलाश महेश्वरी पंकज केसरवानी,एवं ट्रस्ट के सभी ट्रस्टीयो ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजन किया। नर्मदा भक्त पंडित केशव महाराज ने कहा कि…
सागर।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक शैलेंद्र जैन ने अपने प्रभार जिले अशोकनगर नगर प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार तथा जनसंपर्क अभियानों को लेकर सार्थक विचार-विमर्श किया। विशिष्ट श्रेणी के कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित संवाद सत्र में विधायक श्री जैन ने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जब कार्यकर्ता सक्रिय और समर्पित होते हैं, तब ही पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान…
सागर । राष्ट्रीय महिला दिवस एवं सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर समष्टि वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महिला संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी उपस्थित रहे और नारी सम्मान एवं स्वावलंबन पर अपने विचार व्यक्त किए। संस्था की संचालिका अधिवक्ता दीपा तिवारी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं एवं स्थानीय मातृशक्ति ने सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. जी. एस. चौबे, श्रीमती प्रतिभा तिवारी, कपिल मलैया सहित अन्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने…
