Author: admin

भोपाल । प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने सख्त निर्देश दिये है कि मिलर्स धान मिलिंग के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते, यदि मिलिंग कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आई तो मिलर्स के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। यदि किसी भी जिले गें मिलिंग कार्य के दौरान कोई भी गड़बड़ी या अनियमितता पाई जायेगी तो संबंधित जिला प्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ भी दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। खाद्य मंत्री श्री राजपूत मंत्रालय में प्रदेश भर के मिलर्स के साथ आयोजित बैठक में विपणन वर्ष 2025 -…

Read More

सागर । नगर निगम क्षेत्र में किराए के भवनों में संचालित सभी प्राइवेट स्कूलों के भवन स्वामियों से व्यावसायिक टैक्स लिया जाएगा यह निर्देश नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने सुबह निरीक्षण के दौरान दिए । उन्होंने राजस्व अधिकारी से कहा कि नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी प्राइवेट स्कूलों की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी ,डीपीसी एवं बीआरसी को पत्र लिखें और जानकारी प्राप्त होने के तत्काल बाद ही जिन भवनों में जितने समय से प्राइवेट स्कूल संचालित हो रही हैं उस अवधि का संबंधित भवनस्वामी से व्यवसायिक टैक्स लिया जाए । निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने…

Read More

सागर । महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी द्वारा नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार 12 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से डाॅ.हरीसिंह गौर एवं इंद्रानगर वार्ड से किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक वार्ड में संबंधित वार्ड के पार्षद के साथ भ्रमण किया जायेगा तथा प्रत्येक दो वार्ड के बीच में शिविर आयोजित किये जायेंगें, जिसके अंतर्गत शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गये पात्र नागरिकों को लाभ दिलाने के लिये कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही जनचैपाल में प्राप्त आवेदनों को पंजीकृत करते…

Read More

सागर । हमारा सुरखी विधानसभा क्षेत्र इतना साधन संपन्न सुविधा संपन्न हो कि आज हमारे यहां से एक डिप्टी कलेक्टर बच्चा निकला है आने वाले समय में यहां से कोई बच्चे कलेक्टर, एसपी और बड़े.बड़े पदों पर पहुंचे यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नगर परिषद बिलहरा में आयोजित 25 करोड़ के विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण के अवसर पर कही । मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र एक समय इतना पिछड़ा था कि यहां लोग आने से कतराते थे ना तो पानी था और ना ही शिक्षा…

Read More

सागर । खुरई के ग्राम बीकोर कला में श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात दी गई। उन्होंने नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया, जिसकी लागत राशि 44 लाख रुपये है। श्रीमती सरोज सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र खुलने से ग्रामवासियों को अब स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस उप स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी कक्ष, चिकित्सक कक्ष, वार्ड रूम, चिकित्सक एवं स्टाफ के आवास, दवा वितरण और टीकाकरण की सुविधाएं हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को आर्थिक सहयोग…

Read More

सागर । खुरई के खेरा नाका, रजवास रोड पर 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर युवा नेता अविराज सिंह ने कहा विकास की गंगा निरंतर बहेगी, और हमारा संकल्प है कि खुरई को समृद्ध बनाएंगे। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और जनसेवा को सर्वोच्च धर्म बताया। अविराज सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के सिद्धांतों को अपनाते हुए हमें सबका सम्मान, आदर और सेवा करनी चाहिए। उन्होंने यह भी जोर…

Read More

सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने सोमवार को सुबह कटरा बाजार पहुंचकर सड़क पर अतिक्रमण कर रखे गए 7 हाथठेले और अन्य सामग्री जब्त करायी। उन्होंने निगमकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा की यहां के सभी भावनो की बिल्डिंग परमिशन, भवन भूमि अनुग्या चैक करें और अतिक्रमण की स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। शहर को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त बनाकर सड़कों को सुव्यवस्थित बनाया जायेगा। कटरा सागर शहर का मुख्य बाजार और पहचान है। यहां दूर दूर से लोग खरीदी बिक्री करने आते हैं। यहां की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना अत्यावश्यक है। यहां के ठेला व्यापारियों को…

Read More

सागर। धर्म, संस्कृति व संस्कार जीवन के आधार हैं, इनके बिना जीवन का अर्थ नहीं है। अगली पीढ़ी को यह नहीं दे सके तो अपार धन दौलत भी किसी काम की नहीं। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बाघराज वार्ड में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में अपने संबोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अवसरवादी राजनीति लोकतंत्र को कमजोर करती है, इससे लोकतंत्र में नागरिकों की आस्था कम होती है। निगम एमआईसी सदस्य राजकुमार पटेल एवं उमेश यादव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने कहा कि संस्कार विहीन…

Read More

सागर । शहर में संचालित डेयरियों को शहर से बाहर विस्थापित करने के उद्देश्य को शत प्रतिशत पूरा किया जायेगा। इसके लिए शहर में डेयरी संचालित करने वालों पर दिन पे दिन नगर निगम की कार्यवाही कठोर होगी, उक्त बात निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने सुभाष नगर वार्ड और भगवानगंज वार्ड में डेयरियों का निरीक्षण कर कही। उन्होंने इन वार्डों में डेयरी संचालक प्रभु यादव/राम सहाय यादव, कन्हैया लाल/नाथूराम पटैल, रामकुमार/बाबूलाल राय, आकाश/रविशंकर/भागीरथ यादव, खेमचंद/ प्यारेलाल पटैल, विक्रम/राजाराम यादव और विजय/राजाराम यादव की डेयरियों का निरीक्षण किया और उक्त सभी पर एक-एक हजार रूपये का जुर्माना कराते हुए एक दिन में…

Read More

सागर। श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन द्वारा प्रति वर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी कार्तिक महिला मिलन समारोह का आयोजन विधायक शैलेन्द्र जैन के निज निवास पर किया गया। यह लगातार 9वाँ वर्ष रहा जब कार्तिक के पावन माह में दैनिक व्रत करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने एवं उनके साथ भक्ति-भाव साझा करने का यह विशिष्ट आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी की आरती के साथ हुई, जिसमें विधायक दंपति सहित सभी कार्तिक व्रतधारी बहनों ने सहभागिता की। इस अवसर पर श्रीमती अनुश्री जैन ने सभी उपस्थित मातृशक्ति का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि…

Read More