Author: admin

सागर । जो राष्ट्र अपने इतिहास में महापुरुषों के योगदान, त्याग और बलिदान को सम्मान नहीं देता वह राष्ट्र गुलामी की ओर चला जाता है। महापुरुषों के योगदान को हम सभी जन जन तक नहीं पहुंचाएंगे तो अगली पीढ़ी उनके बारे में कैसे जानेगी। यह विचार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वें जन्मजयंती वर्ष पर आयोजित यूनिटी मार्च के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि खुरई के सरदार वल्लभभाई पटेल आडिटोरियम परिसर में 50 लाख की लागत से सरदार वल्लभभाई पटेल की…

Read More

सागर । संकल्प फाउंडेशन द्वारा विगत दो दिनों तक लगातार एक विशेष सेवा कार्यक्रम संचालित किया गया। इस अभियान के तहत दो चरणों में जरूरतमंद और वंचित बच्चों को ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। ठंड की शुरुआत में बच्चों की सुरक्षा और गर्माहट सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल ने स्थानीय समाज में सहानुभूति, सेवा और सामूहिक जिम्मेदारी का सशक्त संदेश दिया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का संचालन संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी के निर्देशन एवं संरक्षण में किया गया। प्रथम दिन कार्यक्रम के आयोजन का समन्वय और नेतृत्व शुभम नामदेव द्वारा किया गया जबकि दूसरे दिन…

Read More

सागर । विधानसभा क्षेत्र खुरई में 17 नवंबर, सोमवार को यूनिटी मार्च का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद डॉ. लता वानखेड़े , अध्यक्षता पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेंद्र सिंह करेंगे। विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी होंगे तथा यूनिटी मार्च का नेतृत्व युवा भाजपा नेता अविराज सिंह करेंगे। खुरई में यूनिटी मार्च कार्यक्रम की तैयारियों के लिए एक दिन पूर्व बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने पर चर्चा हुई। स्थानीय युवा और धार्मिक संगठनों से भी सहयोग की अपील की गई है। बैठक में युवा नेता अविराज सिंह ने बताया…

Read More

सागर। मालथौन नगर में दबंगों से मुक्त कराई गई सरकारी भूमि पर 5 करोड़ की लागत से भगवान बिरसा मुंडा स्मारक संग्रहालय व उनकी भव्य प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। मालथौन में आदिवासी भाई बहिनों की एक एक इंच भूमि से दबंगों का कब्जा हटाया जाकर भूमि उन्हें वापस दिलाई जाएगी। यह घोषणा पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित आदिवासी समुदाय के समक्ष की है। विगत दिनों दबंगों पर कार्रवाई कर उनके कब्जे से मुक्त कराई गई 100 एकड़ भूमि के 50 ऐसे…

Read More

सागर् । श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा दिल्ली से वृंदावन तक निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा से प्रेरित होकर आज सागर में सनातन सद्भाव संगठन द्वारा भव्य सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाली गई। सागर में सनातन संगठन द्वारा, हिंदू एकता पदयात्रा का आयोजन संपन्न हुआ। यात्रा पीटीसी ग्राउंड से प्रारंभ होकर सिविल लाइन चैराहे, गोपालगंज मुख्य चैराहा होते हुए श्री वृंदावन मठ सागर तक पहुँची। इस विशाल यात्रा में युवा नेता आकाश राजपूत ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कहा यह धार्मिक आयोजन धर्मदृएकता और सनातन संस्कृति की त्रिवेणी को समर्पित है। हिन्दू एकता…

Read More

सागर निगम क्षेत्र में रहवासी और व्यवसायिक क्षेत्रों में दुकानों के बाहर टीन चद्दर के शेड लगाकर और दुकान की हद के बाहर तक विक्रय सामग्री फैलाने वालों के शेड आदि अतिक्रमण हटाएँ और सामग्री जब्त कर चालानी कार्यवाही करें उक्त निर्देश निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने शनिवार को गोला कुआँ तिराहा के आस-पास अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कराते हुए निगमकर्मियों को दिये। उन्होंने कहा की सभी वार्डों, मुख्यमार्गों सहित शहर को सब ओर से अतिक्रमण मुक्त बनाकर सड़कों पर सुगम आवागमन के साथ शहर सुव्यवस्थित, साफ, स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए यह मुहिम लगातार चलाएं। निगमायुक्त के नेतृत्व में…

Read More

सागर। जनजातीय गौरव पखवाड़ा के तहत बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय दिवस के अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसररवानी द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर आदिवासी महिलाओं का सम्मान भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नामदेव,सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सोनी बरिया,डॉ अजय दुबे एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारीयों द्वारा शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी…

Read More

खुरई। जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेंद्र सिंह ने ग्राम गढ़ौला जागीर में तीन सीसी रोड व सुदूर सड़क निर्माण, ग्राम बिलैया में सुदूर सड़क निर्माण तथा खुरई स्थित पीएमश्री शासकीय ललिता शास्त्री उमा.विद्यालय में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। जिनकी कुल लागत 81.68 लाख रूपये है। जनपद पंचायत खुरई अन्तर्गत ग्राम गढ़ौला जागीर में कुल 14.97 लाख रूपये लागत की तीन सीसी रोड, 19.95 लाख रूपये लागत से सुदूर सड़क निर्माण, ग्राम बिलैया में 19.70 लाख रूपये लागत के सुदूर सड़क निर्माण कार्य तथा खुरई स्थित पीएमश्री शासकीय ललिता शास्त्री उमा.विद्यालय में 27.06 लाख रूपये लागत के…

Read More

सागर । पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जन्म जयंती पर जिला कांग्रेस शहर ने पुष्पांजलि अर्पित की । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव सहित कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की । जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा देश की आजादी के बाद जिस तरीके से भारत खंड-खंड में मिला उसे पंडित नेहरू ने संवारा,बच्चों के भविष्य के विषय में हमेशा चिंतित रहकर उनकी भविष्य की नींव को मजबूत करने के लिए हमेशा काम किया । संचालन डॉ दिनेश पटेरिया आभार वीरेंद्र राजे माना । कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल…

Read More

सागर। बाल दिवस के अवसर पर टैगोर विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल मेला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने बाल मेला का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भा.ज.पा के वरिष्ठ नेता सुशील तिवारी युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी रिशांक तिवारी थे । कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के संचालक सुरेन्द्र दुबे के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने अपने उदबोधन में गुरु शिष्य के कर्तव्यों और निष्ठा के बारे में बताया । कार्यक्रम में डॉ सुशील तिवारी जी एवं युवा नेता रिशांक…

Read More