Author: admin

सागर । संकल्प फाउंडेशन द्वारा शहर के प्रमुख मार्ग एलिवेटेड कॉरिडोर, बस स्टैंड के सामने एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत टीम ने वहाँ लगाए गए उन तिरंगों को हटाया जो ध्वज संहिता के अनुरूप नहीं थे या गलत स्थिति में लगाए गए थे तथा अब फट चुके थे । अभियान का नेतृत्व फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रध्वज केवल प्रतीक नहीं है, बल्कि भारत की अस्मिता, इतिहास और बलिदान की भावना का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए उसका सम्मान बनाए रखना और जहाँ भी तिरंगे गलत तरीके से लगे दिखाई दें,…

Read More

सागर। रक्तदान शिविर सामाजिक सरोकारों के लिए आयोजित है। सभी संगठन, सामाजिक संस्थाएं व सभी दलों, विचारधाराओं, जाति, भाषा, धर्म के सकारात्मक जन अपना योगदान इस रक्तदान शिविर में दे सकते हैं। यह उद्गार युवा नेता अविराज सिंह ने आगामी 25/26/27 नवंबर को रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित रक्तदान शिविर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में व्यक्त किए। युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि अपने जन्मदिन को रक्तदान जैसे कल्याणकारी सेवा के प्रकल्प रूप में आयोजित करने की प्रेरणा मुझे मेरे पिता पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह से मिली है। इस शिविर की व्यवस्थाएं भी उनके…

Read More

सागर । नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा आयोजित आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को महापौर श्रीमती संगीता तिवारी की उपस्थिति में मधुकर शाह और सिविल लाइन वार्ड में किया गया। महापौर ने कहा कि जुलाई 2022 में अत्यधिक बारिश होने के कारण मधुकर शाह वार्ड में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई थी तथा लंबे समय से यहां के नागरिक बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से जूझ रहे थे। इस समस्या का निराकरण करने…

Read More

सागर । शास. हाईस्कूल बम्होरी रेंगुवा के विद्यार्थियों को ओजस यूथ क्लब के अन्तर्गत साँची का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार अभिव्यक्त कर मनोरंजन किया। सांस्कृतिक वा ऐतिहासिक उदयगिरी की गुफाओं का भ्रमण बच्चों ने किया। संस्था के प्राचार्य मधुसूदन अवस्थी एवं ओजस यूथ क्लब के प्रभारी प्रीति नामदेव, बलभद्र दुबे के मार्गदर्शन में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। श्री अखिलेश कुमार साहू, सुनील चौरसिया, अनीता सेन एवं पारसमणी ठाकुर ने शैक्षणिक यात्रा में सहयोग प्रदान किया ।

Read More

सागर । मेयर-इन-काउंसिल की बैठक महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में महापौर परिषद सदस्यों , नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री एवं सभी विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की गई जिसमें नगर विकास के विभिन्न विषयों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिये गये। बैठक में मुख्यमंत्री मछुआ समृध्दि योजना अंतर्गत स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण कार्य हेतु काकागंज वार्ड श्मशानघाट एवं एमआरएस सेंटर के बाजू से रिक्त भूमि पर फिश पार्लर निर्माण के संबंध में स्वीकृति प्रदान की गई। नगर निगम का पुराना रिकार्ड रूम पुरानी बिल्डिंग में है अतः रिकार्ड को सुरक्षित, व्यवस्थित रखने एवं रिकार्ड का डिजीटीलाईजेशन करने…

Read More

सागर। जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने  ग्राम दुगाहा कलॉ, ग्राम खिरिया कलॉ और ग्राम ललोई के शासकीय विद्यालयों में कुल 13.50 लाख रूपये के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन करने के साथ ही ललोई हाई स्कूल में विद्यार्थियों को निःशुल्क साईकिलें वितरित की। उन्होंने दुगाहा कलॉ, खिरिया कलॉ और ललोई के विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित भी किया। श्रीमती सिंह ने कहा कि आज ललोई के लिए अत्यंत सौभाग्य का दिन है। आपके पूर्व गृह मंत्री एवं विधायक श्री सिंह के प्रयासों से गांव में विकास हुआ है। उन्होंने  कहा कि ललोई में पंचायत भवन,…

Read More

सागर। पान, गुटखा और तंबाकू जैसे मादक पदार्थों का सेवन एक युवा की जिंदगी पर इतना भारी पड़ा कि उसका मुंह पूरी तरह बंद हो गया। यह स्थिति धीरे-धीरे इतनी गंभीर होती चली गई कि पिछले पांच साल से उसका मुंह खुलना ही बंद हो गया था। हालत यह थी कि पिछले दो वर्षों से वह केवल तरल भोजन लेकर किसी तरह जीवित था। लगातार कमजोरी, बोलने में कठिनाई और सामाजिक दूरी उसकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुकी थी। लेकिन जो बीमारी पूरे पाँच साल में न खुल सकी, उसे बीएमसी सागर के दंत रोग विभाग ने सिर्फ 3 घंटे…

Read More

सागर । महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने मंगलवार को नगर निगम मेयर-इन-काउंसिल के सदस्यों के साथ छोटे तालाब में चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएँ, ताकि छोटे तालाब क्षेत्र को शहरवासियों के लिए एक आकर्षक पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल के रूप में प्राप्त हो । महापौर ने कहा कि छोटा तालाब भी शहर की ऐतिहासिक धरोहर है और इसके सौंदर्यीकरण से न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय नागरिकों को…

Read More

सागर । नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने मंगलवार की सुबह सुभाषनगर वार्ड पहुंचकर यहां से शिफ्ट हो चुकी डेयरियों और उक्त वार्ड में अब भी संचालित की जा रहीं डेयरियों का जायजा लिया। उन्होंने विगत सप्ताह सुभाषनगर वार्ड एवं भगवानगंज वार्ड का निरीक्षण कर यहां डेयरी संचालित करने वाले 7 संचालकों को डेयरी शहर से बाहर ले जाने की समझाइस देने के साथ 1-1 हजार रूपये का जुर्माना करवाया था और दिये गए निर्धारित समय में डेयरी बाहर न ले जाने पर प्रतिदिन दो गुना जुर्माना करने की बात कही थी। सुभाष नगर…

Read More

सागर । बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की अगुआई में सनातन हिंदू एकता पद यात्रा में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का सागर वापसी पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंत्री श्री राजपूत ने यात्रा के अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि हिंदू एकता पद यात्रा एक अविस्मरणीय यात्रा रही वास्तव में यह यात्रा देश को पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण को जोड़ने वाली यात्रा है। भारतीय सनातन धर्म, संस्कृति, अध्यात्म का बेमिसाल प्रदर्शन रहा जिसमें समस्त सनातनियों ने एक साथ भोजन किए, भजन गाये और हिन्दू-हिन्दू भाई-भाई जात-पात की करो…

Read More