Author: admin

सागर । योग निकेतन योग प्रशिक्षण धाम के 55 वे वार्षिक स्थापना दिवस समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध संत पूज्य श्री रविशंकर जी महाराज ने कहा कि योग हमें निरोग रखता है। योग परंपरा हमें शांति शक्ति, विश्वास और नया जीवन देता है। हम सभी को योग परंपरा से जुड़ना चाहिए । हमें सुबह ध्यान योग आदि करनाचाहिते और सात्विक जीवन व्यतीत करना चाहिए। इस अवसर पर श्री रावतपुरा सरकार ने संस्थान के संस्थापक और योगाचार्य श्री विष्णु आर्य के जन्मदिन पर शाल श्री फल भेंटकर आशीर्वाद दिया। श्री रावतपुरा सरकार ने कहा कि वैसे तो योग…

Read More

सागर । र्स्वास्थ्य विभाग एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में राहतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेशनल हैंड वाशिंग वीक मनाया। डॉ नीना गिडियन ने बताया कि हाथ धोने की आदत डालना है , क्योंकि हाथों के द्वारा ही संक्रमण हमारे शरीर में जाता है।दस्त और निमोनिया होने का डर रहता है और आज शिशु मृत्यु दर जो कम नहीं हो पा रही है और महिलाओं में एनीमिया तो हर महिला, पुरुष, और बच्चों को ऐसी आदत डालना है कि, खाने के पहिले, शौच के बाद, बाहर से घर आने पर, खांसते और छींकते समय हाथ का प्रयोग न…

Read More

सागर । महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आपकी महापौर आपके द्वार कार्यक्रम लगातार वार्डों में आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में 3 दिसंबर, बुधवार को महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की उपस्थिति में शिवाजी नगर वार्ड में वन विभाग के पास, “आपकी महापौर आपके द्वार जनचौपाल एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण (एस.आई.आर. सर्वे) शिविर” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि नगर निगम का प्रथम दायित्व है कि…

Read More

सागर ।डिस्पोजल कप ग्लास आदि पदार्थों में खाने-पीने की आदतों का बुरा प्रभाव शहर की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य दोनों पर पड़ता है उक्त विचार निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने बुधवार को सुबह-सुबह शहर भ्रमण और शहर की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यक्त किये। उन्होंने बस स्टैंड के आस-पास स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए स्थानीय दुकानों और इनके आसपास साफ सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चाय नास्ता की दुकानों के पास चाय डिस्पोजल कप ग्लास आदि गंदगी सड़क पर देखकर उन्होंने उक्त दुकानों से तत्काल डिस्पोजल जब्त कराये और गंदगी फैलाकर स्वच्छता को प्रभावित करने…

Read More

सागर । नगर निगम द्वारा 1 से 31 दिसंबर तक राजस्व वसूली माह मनाया जाएगा। इस अवधि में नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नागरिकों की सुविधा हेतु संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों का किराया सहित अन्य बकाया करों की राशि जमा करने की व्यवस्था रहेगी। निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी को शिविर आयोजित करने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि लंबे समय से करों की राशि जमा न करने वाले हितग्राहियों को अब निर्धारित अवधि…

Read More

सागर । संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं युवा भाजपा नेता रिशांक तिवारी ने भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री सागर राजेंद्र शुक्ला एवं विधायक ,पूर्व प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने संकल्प फाउंडेशन द्वारा आगामी दिनों में सागर जिले में आयोजित किए जाने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्हें इस कार्यक्रम में सागर पधारने का आमंत्रण प्रदान किया। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला ने संकल्प फाउंडेशन के इस पर्यावरण संरक्षण आधारित प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित…

Read More

सागर । विश्व एड्स दिवस के अवसर पर कैंट हॉस्पिटल , सागर में जागरूकता शिविर का आयोजन आईएमए सागर शाखा एवं स्वास्थ्य विभाग सागर के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया. शिविर में सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े और बीजेपी जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी भी शामिल हुए. इस शिविर का उद्देश्य विश्व भर में एचआईवी के खिलाफ एकजुटता दिखाना, एचआईवी पीड़ितों को समर्थन देना, एड्स से दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। सांसद डॉ लता वानखेड़े ने अपील की है कि एचआईवी/एड्स अब असाध्य नहीं रहा। समय पर जांच और…

Read More

सागर । ढाना पुलिस चौकी क्षेत्र में रहली रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार तीन मजदूर उछलकर सड़क पर जा गिरे। घटना में गंभीर चोटें आने से तीनों की मौत हो गई। वहीं घटना में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दीना अहिरवार (45) निवासी हर्रा, किशन अहिरवार (50) वार्ड क्रमांक-5 रहली और मथुरा (56) निवासी पथरिया दमोह सागर के साबूलाल मार्केट इलाके में भवन निर्माण का कार्य कर रहे थे।काम खत्म करने के बाद तीनों बाइक पर सवार…

Read More

सागर । कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर शाहगढ़ क्षेत्र में सोयाबीन के अवैध भंडारण करने पर व्यापारियों पर पुलिस कार्यवाही की जाकर प्रकरण दर्ज किया गया। एसडीएम नवीन सिंह ठाकुर ने बताया कि उड़नदस्ता दल द्वारा कृषि उपज मंडी समिति शाहगढ के व्यापारियों की दुकान/गोदामों पर भंडारित उपज सोयाबीन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । जिसमें कई व्यापारियों की दुकान/गोदामों पर सोयाबीन का अवैध भंडारण पाया गया जिससे शासन की संचालित भावान्तर योजना 2025 में दुरूपयोग करने की संभावना उत्पन्न होती है जिसके विरूद्ध अवैध भंडारण करने के कारण संबंधितों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता के 316, 318…

Read More

सागर । उत्तर प्रदेश के व्यक्ति द्वारा मंडी प्रांगण में सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना का फर्जी तरीके से लाभ प्राप्त करने के प्रयास पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही कर FIR दर्ज कराई गई। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के निवासी द्वारा भावांतर योजना का गलत तरीके से लाभ लेने के प्रयास पर पुलिस द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसडीएम अमन मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर संदीप जी. आर. द्वारा निर्देशित किया गया था कि जिले के सभी किसान को किसी भी प्रकार की समस्या न हो और पूरी पारदर्शिता के साथ भावांतर योजना…

Read More