Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
- निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
- बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
- आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
Author: admin
सागर । खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास का प्रतीक है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में क्रिकेट महाकुंभ युवाओं के हुनर को एक मंच है जिसके माध्यम से वह अपना हुनर दिखाकर क्रिकेट की दुनिया में स्थान बना सकते हैं। मंत्री क्रिकेट महाकुंभ जैसे आयोजन युवाओं को नशे और भटकाव से दूर रखकर सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। युवा शक्ति संगठन का संकल्प है कि हर गांव और हर युवा को खेल से जोड़कर सशक्त भारत की नींव रखी जाए। आप सभी खिलाड़ी मैदान में पूरे जोश, खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलें यही…
सागर । नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 प्रतियोगिता के अंतर्गत नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों एवं शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने पीली कोठी, तिलकगंज स्थित सब्जी मंडी, गुजराती बाजार, संजय ड्राइव तथा छोटे तालाब सहित कई प्रमुख स्थलों का जायजा लिया और अधिकारियों को स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे किसी भी स्थिति में दुकान की सामग्री सड़क पर न रखें। उन्होंने कहा कि…
सागर । मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित पर मानसरोवर धाम पर संकल्प फाउंडेशन द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। पूरे माहौल में राम नाम की भक्ति, शांति और आपसी भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। सुंदरकांड पाठ के दौरान सभी लोगों ने एक साथ बैठकर श्रद्धा के साथ पाठ सुना। भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन को लेकर नगर और आसपास के क्षेत्र में खूब चर्चा रही और लोगों ने इसे बहुत अच्छा बताया। इस कार्यक्रम के उपरांत संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी…
सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मालथौन के लिए घोषित किया गया गौ अभ्यारण्य सिद्ध क्षेत्र गौधाम में बनाया जाएगा। गऊधा धाम में 5 करोड़ की लागत से गीता भवन बनाया जाएगा जो सभी धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन स्थल बनेगा। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां आयोजित मालथौन गौरव दिवस के मंच से यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मालथौन का गौधाम एक बड़े धार्मिक तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। मालथौन गौरव दिवस प्लेबैक सिंगर मानसी घोष की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री,…
सागर। चकराघाट पर मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों का जन्म समूह देखने को मिला। इस दौरान रामसरोज समूह के सदस्य समाजसेवी शैलेश केसरवानी एवं समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,जिला मंत्री देवेंद्र पप्पू फुसकेले, कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता,युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल,कृष्णामृत दास जी महाराज,विक्रम सोनी,मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया,पार्षद देवेंद्र अहिरवार,अर्पित पांडे,नितिन सोनी एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रयागराज त्रिवेणी संगम के जल खिचड़ी एवं लड्डुओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि बिना स्वार्थ के जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है,…
सागर । शहर सेवादल परिवार ने देश के द्वितीय प्रधानमंत्री पं.लालबहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर सदर स्थित शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और मोमबत्ती प्रज्ज्वलित करके शास्त्री जी का स्मरण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी जितेन्द्र सिंह चावला ने कहा कि शास्त्री जी ने देश को “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया, जिससे किसानों और जवानों के सम्मान को नई दिशा मिली। उनके नेतृत्व में देश ने कठिन परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय एकता का मार्ग अपनाया। कांग्रेस नेता अवधेश तोमर ने शास्त्री जी को नमन करते हुए कहा कि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा…
सिवनी। पेंच नेशनल पार्क की लंगड़ी बाघिन अब सिवनी जिले की ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के नेशनल पार्कों की सबसे उम्र दराज बाघिन हो गई और जीवित अवस्था में है। हालांकि कुछ साल नजर न आने पर उसकी मौत की अफवाह भी उड़ गई थी। दरअसल रिकॉर्ड और विशेषज्ञों के अनुसार बाघिन की उम्र 12 से 14 साल रहती है लेकिन पेंच नेशनल पार्क की लंगड़ी बाघिन अब 18 साल की हो चुकी है। कुछ साल पहले पेंच में नजर नहीं आने के कारण उसके मौत की अफवाह उड़ गई थी लेकिन लंगड़ी बाघिन अपने पुराने क्षेत्र कर्माझिरी में लौट…
सागर । अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के 102 वें स्थापना दिवस पर और साल के अंतिम रविवार पर शहर कांग्रेस सेवादल परिवार का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम राजीव गांधी भवन,जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व पार्षद राकेश राय के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राकेश राय ने सेवादल के अनुशासन,त्याग और सेवा पर प्रकाश डालते हुये कहा कि सेवादल कांग्रेस पार्टी का एक अटल स्तंभ रहा है।जमीनी स्तर का अग्रणी संगठन,जिसने कभी अंग्रेजों के बीच खौफ पैदा किया था,आज भी उसी समर्पण के साथ हमारे राष्ट्र के मूल्यों के लिए लड़ रहा है।आज हम कांग्रेस…
सागर । स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर निरीक्षण किए जा रहे हैं। निगमायुक्त ने सूबेदार (संतकबीर) वार्ड में पार्षद धर्मेन्द्र खटीक एवं नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का निरीक्षण किया। निगमायुक्त श्री खत्री ने नागरिकों से संवाद करते हुए उन्हें सूखा एवं गीला कचरा पृथक-पृथक डस्टबिन में देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने…
सागर । 25 दिसंबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐसे युगपुरुष की जन्मतिथि के रूप में अंकित है, जिसने राजनीति को केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का संस्कार बनाया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती केवल एक स्मृति अवसर नहीं, बल्कि स्वतंत्र भारत की वैचारिक, राजनीतिक और नैतिक यात्रा का पुनर्मूल्यांकन करने का क्षण है। मुझे इस बात पर गर्व है कि मध्यप्रदेश सरकार में नगरीय विकास मंत्री रहते हुए सागर के अटल पार्क में महा मानव स्वर्गीय अटल विहारी बाजपेयी की प्रतिमा स्थापना हेतु शासन से एक करोड़ रूपये स्वीकृत कराने का अवसर…
