सागर। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए शिक्षा, सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। उन्होंने ‘‘सम्मान जो समाज के काम आए‘‘ पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री एवं साइकिलों का वितरण किया, जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी एवं चादरें भेंट कीं, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए तथा बांदरी तिराहा स्थित लाइफ केयर पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ किया।

पीएम श्री स्कूल लोंगर में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्मित पीएम श्री शासकीय विद्यालय भवन के भूमिपूजन अवसर पर श्रीमती सरोज सिंह ने 65 छात्र-छात्राओं को साइकिलें, 475 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री तथा 300 स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की सोच है कि सार्वजनिक जीवन में मिलने वाला सम्मान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि समाज और विशेष रूप से विद्यार्थियों के हित में उपयोग हो। इसी उद्देश्य से उन्होंने वर्षों पहले यह निर्णय लिया कि स्वागत में मिलने वाली मालाओं और गुलदस्तों के स्थान पर लोगों से ऐसी सामग्री ली जाए, जो बच्चों की शिक्षा में काम आ सके। आज वही सामग्री पूरे विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों में जाकर जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि लोंगर में बनने वाला पीएम श्री शासकीय महाविद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए बड़ी सौगात है। महाविद्यालय के निर्माण से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने कार्यकाल में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों, महाविद्यालयों, सड़कों, खेल मैदानों, पेयजल योजनाओं और अन्य आधारभूत विकास कार्यों को गति दी है। उनका सतत प्रयास रहा है कि क्षेत्र का कोई भी छात्र या छात्रा केवल संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।
श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि दूर-दराज के गांवों से विद्यालय आने वाली बेटियों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साइकिल मिलने से उनकी पढ़ाई आसान होगी और वे नियमित रूप से विद्यालय आ-जा सकेंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा लक्ष्य बनाएं, मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें तथा डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य प्रतिष्ठित पदों पर पहुंचकर अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। साइकिल, गणवेश, पुस्तकें, मध्यान्ह भोजन सहित अनेक सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर विद्यार्थी अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी आग्रह किया कि उन्हें जो बैग, पुस्तकें, कॉपियां, टिफिन, लंच बॉक्स और अन्य उपयोगी सामग्री मिली है, उसका सदुपयोग करें तथा पूरी लगन के साथ अध्ययन करें।
बड़ौड़या और झोलसी में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने 20 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी एवं चादरों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना ही सच्ची जनसेवा है और ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
इसके बाद कृषि संगोष्ठी भवन, मालथौन में आयोजित निःशुल्क सहायक उपकरण परीक्षण एवं पंजीयन शिविर में उन्होंने 88 दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन एवं समाज दोनों को संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए।
बांदरी तिराहा, बंडा रोड स्थित लाइफ केयर पैथोलॉजी लैब के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार आमजन के जीवन को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाता है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से लोगों को समय पर उपचार मिल सकेगा।
कार्यक्रमों में मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, गोदान सिंह, श्याम बाबू,से सोहनलाल, लाखन सिंह, मोहर सिंह, सुरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र परिहार, राजेंद्र बघेल, गोलू राय, जयंत सिंह बुंदेला, रावराजा राजपूत, रामकुमार बघेल, बलवीर सिंह राजपूत, श्रीमती आशा जैन, भगवान सिंह यादव, जगपाल सिंह खिरिया, सुल्तान सिंह, शंकर सिंह, मनीराम राय, देवेंद्र जैन, रामकेश राजपूत, भज्जू आदिवासी (सरपंच, लोंगर), कोमल सिंह यादव, चुन्नीलाल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।