सागर। गुरु पूर्णिमा महा-महोत्सव की पावन यात्रा के क्रम में सागर पधारे सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज के सान्निध्य में विधायक शैलेंद्र जैन ने सपरिवार पहुंचकर गुरुदेव के श्रीचरणों में वंदन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के पूर्व सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज के श्रीचरणों में उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना उनके और परिवार के लिए अत्यंत सौभाग्य एवं सौभाग्यपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि गुरुजनों का सान्निध्य और आशीर्वाद जीवन को सदैव सही दिशा प्रदान करता है तथा मनुष्य को सेवा, संस्कार और सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विधायक जैन ने गुरुदेव से समस्त सागरवासियों एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि पूज्य संतों एवं गुरुजनों का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे और उनके मार्गदर्शन से समाज में सद्भाव, संस्कार एवं आध्यात्मिक चेतना का निरंतर विस्तार हो।