सागर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दूरदर्शी, निर्णायक और जन-केंद्रित नेतृत्व की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें हृदय से अभिनंदन दिया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम नरेन्द्र मोदी के प्रति देश की जनता के अटूट भरोसे, गहरे विश्वास, अपार लोकप्रियता और श्रद्धा की स्पष्ट अभिव्यक्ति है। उन्होंने यह भी कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन की जो नई दिशा पकड़ी है, उसी पर जनता ने एक बार फिर अपनी मुहर लगाई है।

श्री सिंह ने कहा कि यह विजय केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि “विकसित भारत” के संकल्प, आत्मनिर्भरता की सोच और मजबूत राष्ट्र निर्माण के विज़न की जीत है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और राष्ट्रवाद की सशक्त जीत बताते हुए कहा कि जनता ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह विभाजनकारी राजनीति से ऊपर उठकर स्थिरता, सुरक्षा और समग्र विकास चाहती है।
उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीतिक कुशलता, संगठनात्मक क्षमता और अद्भुत चुनावी प्रबंधन की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा ने जमीनी स्तर पर जिस प्रकार कार्यकर्ताओं को संगठित किया और हर वर्ग तक अपनी बात पहुंचाई, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। श्री शाह की सूक्ष्म योजना, निरंतर संवाद और मजबूत रणनीति ने पश्चिम बंगाल जैसे चुनौतीपूर्ण राज्य में भाजपा को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की है।
श्री सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन अद्भुत और असाधारण है, जिसने राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा है। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों ने यह सिद्ध कर दिया है कि पश्चिम बंगाल की जनता अब भाषा, जाति, क्षेत्रवाद और भय की राजनीति से उब चुकी है और वह विकास, सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है। यह परिणाम उस बदलाव की बयार है, जो आने वाले समय में और अधिक व्यापक रूप लेगी।
उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव परिणाम भाजपा के निरंतर विस्तार और जनता के बीच बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में भाजपा अपने सेवा, सुशासन और विकास के एजेंडे को और अधिक गति देगी तथा देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।