सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने प्रेम जी गौ धाम, ग्राम गौसरा (चितौरा) पहुंचकर पंडित अतुल प्रेमजी महाराज की श्रीमद् भागवत कथा में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने महाराज जी का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक जैन द्वारा गो-सेवा को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत गोशाला परिसर में विधायक निधि से लगभग 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित भूसा गोदाम शेड का विधिवत लोकार्पण किया गया। साथ ही पूर्व में विधायक निधि से लगभग 10 लाख रुपए की लागत से गोशाला को प्रदान की गई गौ एम्बुलेंस का निरीक्षण भी किया।

इसके अतिरिक्त विधायक शैलेंद्र जैन ने गोशाला में गोवंश की सुविधा एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से लगभग 5 लाख रुपए की लागत से एक और शेड निर्माण किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निर्माण कार्य गोवंश के संरक्षण, उनकी सुव्यवस्थित देखरेख एवं सेवा कार्यों को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
विधायक जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति और सद्मार्ग की प्रेरणा प्रदान करती है, साथ ही समाज में संस्कार, करुणा और सेवा भाव को मजबूत करती है।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अनूप उर्मिल जी, बसंत चौरसिया, रमेश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गो-सेवा, धर्म और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।