सागर। दीपोत्सव दीपावली के पावन अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनुश्री जैन ने सपरिवार राजघाट रोड स्थित आनंदाश्रम (वृद्धाश्रम) पहुँचकर वृद्धजनों के साथ दीपावली का पर्व मनाया।
विधायक जैन दंपति ने वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके साथ दीप प्रज्वलन कर रोशनी के इस त्योहार की शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने सभी निवासरत वृद्ध माताओं-पिताओं को मिठाई खिलाई, दीपक वितरित तथा उपहार भेंट किए।

विधायक जैन ने इस अवसर पर कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनका आशीर्वाद ही जीवन की सच्ची पूंजी है। दीपावली जैसे त्योहार का वास्तविक आनंद तभी है जब हम समाज के उन लोगों के साथ खुशियां बाँटें जिन्हें परिवार और अपनापन की आवश्यकता है।
श्रीमती अनुश्री जैन ने भी वृद्धजनों के साथ समय बिताया और कहा कि इनके सानिध्य में मन को सुकून और संतोष मिलता है। यह हमारा सौभाग्य है कि हर वर्ष इस पावन पर्व पर हम इनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान आनंदाश्रम परिसर को दीपों से सजाया गया था। विधायक दंपति के आगमन पर वृद्धजन एवं आश्रम स्टाफ ने उनका स्वागत किया। सभी ने मिलकर दीप जलाए और सामूहिक रूप से “शुभ दीपावली” के गीत गाए।