Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जहरीली शराब कांड : सीएम ने जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई के दिए निर्देश,भाजपा ने किया कानून को कड़ा, उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर सागर विधानसभा के चारों मंडलों की बैठक आयोजित विधायक ने मंडल एवं बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी बनाने का किया आह्वान

    September 9, 2026

    सागर विधानसभा के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर विधायक ने ली विभाग प्रमुखों की बैठक, भविष्य की विकास योजनाओं पर हुआ मंथन

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जहरीली शराब कांड : सीएम ने जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई के दिए निर्देश,भाजपा ने किया कानून को कड़ा, उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान
    • सेवा संकल्प अभियान को लेकर सागर विधानसभा के चारों मंडलों की बैठक आयोजित विधायक ने मंडल एवं बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी बनाने का किया आह्वान
    • सागर विधानसभा के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर विधायक ने ली विभाग प्रमुखों की बैठक, भविष्य की विकास योजनाओं पर हुआ मंथन
    • जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस समन्वय समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, अवैध शराब और”छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में भागीदारी का निर्णय
    • नेत्रदान और देहदान से सागर के दो परिवारों ने पेश की समाजोपयोगी मिसाल: बीएमसी में 13वां देहदान सम्मान के साथ संपन्न
    • विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर इमलिया दुगाहा से बड़राहो टपरा सड़क निर्माण हेतु 8.14 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
    • सुरखी विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात, 10 करोड़ की लागत से बनेंगे 12 महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्ग ,मंत्री गोविंद राजपूत के विशेष प्रयासों से मिली मंजूरी
    • टेंट एवं इवेंट व्यवसायियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे : शैलेंद्र जैन फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश टेंट डीलर वेलफेयर सोसायटी का वार्षिक सम्मेलन आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » गिनीज बुक रिकार्डधारी विवाह समारोह के रजत जयंती समारोह में 3219 जोड़ों के हुए विवाह कल्याणियों का पुनर्विवाह एक पवित्र कार्य- मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता का महाकुंभ मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह- गोपाल भार्गव
    सामाजिक सरोकार

    गिनीज बुक रिकार्डधारी विवाह समारोह के रजत जयंती समारोह में 3219 जोड़ों के हुए विवाह कल्याणियों का पुनर्विवाह एक पवित्र कार्य- मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता का महाकुंभ मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह- गोपाल भार्गव

    admin By adminMay 1, 2025No Comments68 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    सागर । मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना समाज के गरीब और कमजोर तबके के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ने समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत समाज के जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से आज पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री गोपाल भार्गव के सहयोग से सागर जिले के विकासखंड मुख्यालय गढ़ाकोटा में 23 वां सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आयोजित इस भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम पवित्र वेद मंत्रों की गूंज के साथ लगभग 3 हजार 2 सौ 19 वर-वधू परिणय सूत्र में बंधे। परिणय सूत्र में बंधे सभी नवदंपत्तियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, मंत्री लखन पटैल, सांसद सागर संसदीय क्षेत्र श्रीमती लता वानखेडे, दमोह सांसद राहुल सिंह, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयंत मलैया, पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुशमरिया, पूर्व मंत्री श्रीमती ललिता यादव, श्रीश्री 108 श्री किशोरदास जी महाराज, विधायक प्रदीप लारिया, विधायक ब्रज बिहारी पटैरिया, पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी पटैल, अभिषेक दीपू भार्गव, डॉ. अनिल तिवारी, शैलेश केसरवानी ने नवदाम्पत्य जीवन के शुभारंभ पर आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा सनातन धर्म सभी की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता का माध्यम है। इस विवाह में सिर्फ वर-वधु का विवाह नहीं बल्कि दो परिवारों और कुटुम्बों का मिलन भी होता है। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता का यह सपना होता है कि उसकी बेटी का, उन्होंने जितने अच्छे से लालन-पालन किया उससे अच्छा लालन-पालन और प्यार उसे ससुराल में मिलेगा। इस उम्मीद के साथ ही बेटी के माता-पिता उसे आपको सौंपते हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप अपनी बहु को बेटी के समान ही प्यार और सम्मान देगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़ाकोटा में आयोजित सामुहिक विवाह कार्यक्रम में निकाह के साथ पुनर्विवाह भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल्याणियों का पुनर्विवाह एक अच्छी पहल है। यह पवित्र कार्य है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों से अपील करते हुए कहा कि वे कल्याणियों के पुनर्विवाह में उनका सहयोग करे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कल्याणियों के पुनर्विवाह, निःशक्तजन के विवाह और सामाजिक समरसता स्थापित करने, अंतर्जातीय विवाह को प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुन्देलखंड वीरों की भूमि है, बुन्देलखंड के वीरों का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा की बुन्देलखंड की पवित्र भूमि में सामूहिक कन्या विवाह का भव्य आयोजन हुआ है इसके लिए मैं आयोजकों को शुभकामनाएं देता हूं।
    सामाजिक समरसता का महाकुंभ है यह मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह – पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री गोपाल भार्गव
    कन्यादान महादान है, कन्यादान करने से मोक्ष प्राप्त होता है एवं जीवन के अंतिम क्षण तक कन्यादान कार्यक्रम जारी रहेगा साथ ही गोपाल भार्गव का पीढ़ियों का रिस्ता है रहली विधानसभा क्षेत्र से। उक्त विचार पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री गोपाल भार्गव ने 23 वें मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह, निकाह समारोह के अवसर पर अपने अभिभाषण में व्यक्त किए।

    विधायक श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक महाकुंभ में आज 3 हजार 219 से अधिक नवदंपत्तियों ने सात फेरे लिए हैं। मेरे द्वारा अब तक 28000 से अधिक बेटियों का कन्यादान किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन की अंतिम सांस तक बेटियों का कन्यादान करने का सिलसिला चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि कन्यादान वह महादान है जिसको लेने से मोक्ष प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि यह कन्यादान विवाह समारोह समाज से भेदभाव मिटाने का कार्य भी कर रहा है।

    पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि कन्या अपना कन्यादान कर के आपको मोक्ष प्राप्त कर देती है। इसलिए हम सभी को अवश्य ही कन्यादान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने अपने इकलौते बेटे अभिषेक दीपू भार्गव का विवाह भी इसी महाकुंभ में सभी वर्गों जाति एवं गरीबों के साथ कराया था। इसी प्रकार मैने अपनी बेटी का विवाह भी सामूहिक विवाह समारोह में किया था। उन्होंने कहा कि आज इतना बड़ा जन समुदाय है कि इतना तो अंबानी, टाटा, बिरला के परिवार की शादी में भी नहीं होता होगा। उन्होंने कहा कि आज हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जहां कन्यादान विवाह समारोह में शामिल हुए हैं वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं संदेश भेजकर सभी नव दंपत्तियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा की रहली विधानसभा क्षेत्र से मेरा पीढ़ियों एवं परिवार का रिश्ता है।

    उन्होंने कहा कि कन्यादान करने की शुरुआत 2001 में छिरारी ग्राम से की थी जहां पहला कन्यादान सुनीता अहिरवार का लिया था। आज सुनीता अहिरवार अपना सुखी जीवन जी रही है। इसके बाद दूसरा कार्यक्रम आदिवासी बहुल क्षेत्र ग्राम कड़ता में किया जहां आदिवासी समाज की बेटियों की शादी करकर कन्यादान लिया।

    उन्होंने कहा कि पहले गरीब व्यक्ति अपनी कन्या का विवाह करने के लिए कर्जदार हो जाता था और अपनी जमीन को गिरवी रखता था किंतु मध्यप्रदेश की सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह शुरू करके गरीब की चिंता दूर कर उनके माथे का पसीना पौंछने का कार्य किया है। इस अवसर पर संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रमोद वर्मा, डीआईजी सुनील जैन, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्री गोविन्द दुबे सहित अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में घराती-बाराती मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विवेक जैन विक्की ने किया जबकि अभार अभिषेक दीपू भार्गव ने माना।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    नेत्रदान और देहदान से सागर के दो परिवारों ने पेश की समाजोपयोगी मिसाल: बीएमसी में 13वां देहदान सम्मान के साथ संपन्न

    September 8, 2026

    महापुरुषों के जीवन और राष्ट्रनिर्माण से जुड़ी 89 पुस्तकों का सेट शासकीय विद्यालयों में पहुंचा रहे विधायक उत्कृष्ट विद्यालय में किया पुस्तकों का वितरण कहा—किताबें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं

    September 1, 2026

    झोली अपने लिए नहीं, गौमाता के लिए फैली है: ‘एक रोटी गौमाता के लिए’ अभियान में बाहुबली कॉलोनी पहुँचे रावतपुरा सरकार

    August 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024515

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024333

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    जहरीली शराब कांड : सीएम ने जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई के दिए निर्देश,भाजपा ने किया कानून को कड़ा, उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान

    By adminSeptember 9, 202632

    सागर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में…

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर सागर विधानसभा के चारों मंडलों की बैठक आयोजित विधायक ने मंडल एवं बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी बनाने का किया आह्वान

    September 9, 2026

    सागर विधानसभा के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर विधायक ने ली विभाग प्रमुखों की बैठक, भविष्य की विकास योजनाओं पर हुआ मंथन

    September 8, 2026

    जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस समन्वय समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, अवैध शराब और”छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में भागीदारी का निर्णय

    September 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जहरीली शराब कांड : सीएम ने जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई के दिए निर्देश,भाजपा ने किया कानून को कड़ा, उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर सागर विधानसभा के चारों मंडलों की बैठक आयोजित विधायक ने मंडल एवं बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी बनाने का किया आह्वान

    September 9, 2026

    सागर विधानसभा के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर विधायक ने ली विभाग प्रमुखों की बैठक, भविष्य की विकास योजनाओं पर हुआ मंथन

    September 8, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024515

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024333

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.