-
सागर । जिंदगी की सांसों के लिए पौधों का बड़ा योगदान है। उक्त विचार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आज सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भिलैया में 25 हजार पौधे लगाने की शुरुआत, कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किये।इस अवसर पर श्री सुखदेव मिश्र, श्री वीरेंद्र पाठक, सीसीएफ श्री अजय दुबे, डीएफओ श्री अनिल कुमार सिंह, रेंजर महेंद्र प्रकाश सिंह, श्री लखन सिंह, श्री रवि सिंह समेत शहर के जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हम सब की जिंदगी में पौधों का बड़ा योगदान है। यदि पौधे नहीं हांेगे तो हमारी जिंदगी भी नहीं होगी। इसलिए हम सबको संकल्प लेना होगा कि सभी अपनी मां के नाम, अपने परिजनों के नाम एवं अपने नाम एक पौधा अवश्य लगाएँ। उन्होंने कहा कि पौधा केवल लगायें नहीं, उनको बचाने के लिए भी संकल्प लें और उसकी लगातार देखभाल करें जब तक कि वह पौधा वयस्क न हो जाए। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के द्वारा जो एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रारंभ किया गया है, इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश में 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के अंतर्गत सागर में वन विभाग के द्वारा 150000 पौधों सहित संपूर्ण सागर जिले में 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया है। उन्होंने कहा कि हम सबको यह आज संकल्प लेना होगा कि 25 लाख पौधों को लगाने के बाद उनको बचाने का कार्य भी हम सब करें। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पेड़ लगाना आसान होता है किंतु उनको बचाना अत्यंत कठिन कार्य है, हमें पेड़ लगाते समय उनको बचाने के लिए पहले से कार्य योजना तैयार कर पेड़ लगाना चाहिए।
इस अवसर पर वन विभाग के सीसीएफ श्री अनिल कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत यह पौधारोपण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज मंत्री श्री राजपूत एवं हम सब जनप्रतिनिधि, स्कूल छात्र-छात्राओं ने 25000 पौधे लगाकर एक पेड़ अपने मां के नाम अभियान में अपना योगदान दिया तथा अपील की है कि आप सभी भी एक पेड़ लगाकर इस महाअभियान को सफल बनाएं।
मंत्री श्री राजपूत ने बरगद के पेड़ के साथ भी सेल्फी
खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने मध्यप्रदेश शासन के वायुदूत एप को मोबाइल में डाउनलोड कर बरगद का पेड़ लगाकर सेल्फी ली एवं सभी से कहा कि हम सब पौधा लगाकर वायुदूत एप पर सेल्फी लेकर अपलोड करें और उसकी लगातार वृक्ष होने तक मॉनिटरिंग करें।
Trending
- पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर
- जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन
- श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश
- बैंक कर्मचारी और ग्राहक एक ही गाड़ी के दो पहिए : गोविंद सिंह राजपूत 15 साल पुरानी मांग हुई पूरी, सुरखी सहित 50 से 60 गांवों के लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा; एटीएम की सुविधा भी शुरू
- वर्तमान समय में क्षमावाणी पर्व विश्व स्तर पर मनाए जाने की आवश्यकता – विधायक शैलेंद्र जैन श्री शांतिनाथ जैन मंदिर, बालक हिल व्यू में आयोजित हुआ क्षमावाणी पर्व समारोह
- CM हेल्पलाइन में शिकायत से उखड़ा JE, किसान पर बिजली चोरी का झूठा केस लादने और वसूली के आरोप, दे रहा झटके पर झटका
- लोक सेवा गारंटी अधिनियम : समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर नायब तहसीलदार सहित 3 सचिवों पर जुर्माना
- अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, डिप्टी रेंजर सहित दो घायल, शाहगढ़ क्षेत्र का मामला
