
इसी क्रम में मोतीनगर थाना पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए लगभग ₹10 लाख 50 हजार मूल्य के पटाखे जब्त किए गए हैं। दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना की जा रही है। थाना मोतीनगर क्षेत्र अंतर्गत बालाजी नगर, अंबेडकर वार्ड में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 23 खाकी कार्टून में रखे लगभग ₹10,00,000 मूल्य के पटाखे जब्त किए। जब्त पटाखों में अनारदाना, फुलझड़ी, सुतली बम, रॉकेट, लड़ियों वाले पटाखे सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे शामिल बताए गए हैं। मामले में सुनील पिता महेश शर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी अंबेडकर वार्ड तथा छोटू, अरविंद पांडा एवं मौसम शर्मा के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। मामले में अपराध क्रमांक 1311/26 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दूसरी कार्रवाई में सिंधी कैंप निवासी बालचंद तलवानी की दुकान से लगभग ₹ 50,000 मूल्य के पटाखे जब्त किए गए। इनमें अनारदाना, फुलझड़ी, सुतली बम, रॉकेट, लड़ियों वाले पटाखों के पैकेट एवं अन्य प्रकार के पटाखे शामिल हैं।
अवैध पटाखों के भंडारण एवं विक्रय के संबंध में अपराध क्रमांक 1112/26 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर पटाखे जब्त किए गए हैं तथा मामले में विवेचना जारी है।
*पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया स्वयं पहुंचे मौके पर*
दोनों कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में की गई। पुलिस अधीक्षक श्री सुजानिया स्वयं मौके पर पहुंचे तथा कार्रवाई का जायजा लिया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप, थाना प्रभारी मोतीनगर जसवंत सिंह एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।सागर पुलिस द्वारा सभी पटाखा व्यापारियों, अस्थायी दुकान संचालकों एवं फुटकर विक्रेताओं से अपील की गई है कि वे पटाखों का भंडारण, परिवहन एवं विक्रय निर्धारित नियमों, सुरक्षा मानकों तथा वैध अनुज्ञप्ति की शर्तों के अनुरूप ही करें।
– बिना वैध अनुमति पटाखों का भंडारण न करें।
– बाहर से पटाखे लाकर अनधिकृत स्थानों पर जमा करना अथवा नियम विरुद्ध परिवहन करना प्रतिबंधित है।
– अस्थायी दुकान संचालक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक लाइसेंस एवं अनुमति प्राप्त करने के बाद केवल स्वीकृत स्थान पर ही पटाखों का विक्रय करें।
– निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखे रखना, असुरक्षित स्थान पर भंडारण करना अथवा सुरक्षा नियमों की अनदेखी करना गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।
– नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित कानून के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा अवैध सामग्री जब्त की जाएगी।
सागर पुलिस की आम नागरिकों से अपील: त्योहारों को सुरक्षित एवं उल्लासपूर्ण बनाने में पुलिस का सहयोग करें। अवैध पटाखों के भंडारण, परिवहन या विक्रय की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें। नियमों का पालन करें, सुरक्षा को प्राथमिकता दें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।
