Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महापौर _ निगमायुक्त के बीच छिड़ा शीतयुद्ध चरम पर,कमिश्नर से मिलकर निगमायुक्त के विरुद्ध कारवाई का सौंपा पत्र एमआईसी,जनहित के निर्णयों का नहीं किया जा रहा पालन

    October 6, 2026

    गुरुदेव के बताए मार्ग पर चल रहा हूं : आचार्य श्री भिंड-मुरैना डकैतों का नहीं, जैन समाज का भी गढ़ है : नरेंद्र सिंह तोमर विस में क्षमावाणी समारोह आयोजित

    October 6, 2026

    नवरात्रि में मालथौन और बांदरी नगर परिषदों में होगी हर घर नल से जल योजना की शुरुआत

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महापौर _ निगमायुक्त के बीच छिड़ा शीतयुद्ध चरम पर,कमिश्नर से मिलकर निगमायुक्त के विरुद्ध कारवाई का सौंपा पत्र एमआईसी,जनहित के निर्णयों का नहीं किया जा रहा पालन
    • गुरुदेव के बताए मार्ग पर चल रहा हूं : आचार्य श्री भिंड-मुरैना डकैतों का नहीं, जैन समाज का भी गढ़ है : नरेंद्र सिंह तोमर विस में क्षमावाणी समारोह आयोजित
    • नवरात्रि में मालथौन और बांदरी नगर परिषदों में होगी हर घर नल से जल योजना की शुरुआत
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक ने विद्यार्थियों को महापुरुषों पर आधारित पुस्तकों का वितरण किया
    • मंहगाई,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रहेगी : दुबे जिला शहर कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति बैठक
    • जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में देरी पर एकाउंट मैनेजर को सेवा से पृथक करने, संबंधित बीएमओ के वेतन रोकने के निर्देश, टीएल बैठक में फिर कलेक्टर के सख्त तेवर, अधीनस्थ अधिकारी कब सुधरेंगे ?
    • समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये 3 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन : मंत्री श्री राजपूत 10 अक्टूबर तक होगा पंजीयन
    • खुरई में ‘सरकार आपके द्वार‘ के तहत आयोजित शिविर में 210 शिकायतों का मौके पर निराकरण, सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » गुरुदेव के बताए मार्ग पर चल रहा हूं : आचार्य श्री भिंड-मुरैना डकैतों का नहीं, जैन समाज का भी गढ़ है : नरेंद्र सिंह तोमर विस में क्षमावाणी समारोह आयोजित
    ताजा ख़बरें

    गुरुदेव के बताए मार्ग पर चल रहा हूं : आचार्य श्री भिंड-मुरैना डकैतों का नहीं, जैन समाज का भी गढ़ है : नरेंद्र सिंह तोमर विस में क्षमावाणी समारोह आयोजित

    admin By adminOctober 6, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। मध्यप्रदेश विधानसभा, भोपाल में सकल दिगंबर जैन समाज मध्यप्रदेश द्वारा क्षमावाणी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। चातुर्मास कर रहे आचार्य श्री समय सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सरकार के कई मंत्री, विधायक, सांसद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    आचार्य श्री समय सागर महाराज हबीबगंज जैन मंदिर से लगभग 3 किलोमीटर पैदल विहार करते हुए विधानसभा पहुंचे। मार्ग में वल्लभ भवन के सामने जैन समाज के आईएएस अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने आचार्य संघ का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात आचार्य संघ विधानसभा पहुंचा। विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में अध्यक्ष सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी मुनि महाराजों को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
    विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने स्वयं आचार्य संघ को विधानसभा का अवलोकन कराया और विभिन्न स्थानों की जानकारी दी। इस अवसर पर ब्रह्मचारी विनय भैया भी साथ रहे।
    दोपहर 2.30 बजे से क्षमावाणी कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मंगलाचरण की प्रस्तुति दो बालिकाओं ने नमोकार मंत्र के उच्चारण के साथ की।
    आचार्य श्री समय सागर महाराज ने धर्मसभा में क्षमावाणी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षमा मांगकर व्यक्ति अपने कर्मों की निर्जरा कर सकता है। क्षमा मांगने से कोई व्यक्ति छोटा नहीं होता, बल्कि उसके मन का बोझ कम होता है और वह हल्का होता जाता है।
    आचार्य श्री ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने बालिकाओं को संस्कारित शिक्षा देने के लिए प्रतिभास्थली विद्यालयों की स्थापना करवाई। लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जेलों सहित अनेक स्थानों पर हथकरघा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग हथकरघा से अहिंसक वस्त्रों का निर्माण कर रहे हैं और उससे प्राप्त मजदूरी से अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।
    कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने सभी से क्षमा मांगते हुए सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी दी।
    प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षमावाणी के अवसर पर सभी से क्षमा मांगते हुए कहा कि वर्ष 2016 में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चरण इस विधानसभा की पावन भूमि पर पड़े थे। उनके आगमन से यह भूमि धन्य हुई है। सरकार और हमसे जो भी गलतियां हुई हैं, उसके लिए हम सभी से क्षमा चाहते हैं। सरकार हमेशा अच्छे कार्य करने के लिए प्रयासरत रहती है।
    विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने जैन धर्म के इतिहास और जैन साधु-संतों की तपस्या एवं साधना का उल्लेख करते हुए कहा कि जैन साधुओं का उल्लेख पूरे विश्व में अनेक स्थानों पर मिलता है। ग्वालियर के किले में भी जैन धर्म एवं जैन साधुओं से संबंधित उल्लेख मिलते हैं। चंबल के भिंड-मुरैना क्षेत्र को लोग अक्सर डकैतों की भूमि के रूप में जानते हैं, लेकिन यह डकैतों की भूमि ही नहीं, बल्कि जैन समाज का भी गढ़ है। उन्होंने सोनागिर तीर्थ क्षेत्र के साथ-साथ भिंड-मुरैना क्षेत्र के उन प्राचीन तीर्थ क्षेत्रों का भी उल्लेख किया, जहां देशभर से श्रद्धालु आते हैं।
    नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जैन धर्म में क्षमावाणी का विशेष महत्व है। प्रत्येक वर्ष समाज के लोग एक-दूसरे से क्षमा मांगते हैं और स्वयं को धन्य समझते हैं। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज और आचार्य श्री समय सागर महाराज के चरण विधानसभा में पड़े हैं, इसलिए विधानसभा भी पवित्र हो गई है।
    उन्होंने जैन मुनियों के त्याग, तपस्या और साधना की प्रशंसा करते हुए कहा कि दिगंबर अवस्था में रहकर कठिन तप और साधना करने वाले जैन मुनि समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
    कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, पूर्व मंत्री अजय बिश्नोई, विधायक भगवान दास सबनानी एवं हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन का समाज के लोगों द्वारा पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया।
    सम्मान करने वालों में दयोदय महासंघ के अध्यक्ष प्रेमचंद प्रेमी, पंकज सुपारी, राकेश जैन लाला, मनोज बांगा, राजू सेठ, मुकेश जैन ढाना, अनिल जैन नैनधरा, भरतेश बडकुल, सचिन उद्योगपति, अभिषेक जैन, राकेश जैन ओएसडी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने किया, जबकि संचालन नितिन नांदगांवकर ने किया। सागर जिले से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे
    क्षमावाणी के इस भव्य आयोजन में सागर जिले से भी अनेक प्रमुख लोग शामिल हुए। इनमें भाजपा नेता सुधीर यादव, महेंद्र भूसा, अनिल नैनधरा, राजेश जैन, शैलेंद्र जैन, लल्लू बिलानी, अलकेश जैन, श्रीमती नेहा जैन, अवधेश जैन जैसीनगर, राजेश जैन राहतगढ़, सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    महापौर _ निगमायुक्त के बीच छिड़ा शीतयुद्ध चरम पर,कमिश्नर से मिलकर निगमायुक्त के विरुद्ध कारवाई का सौंपा पत्र एमआईसी,जनहित के निर्णयों का नहीं किया जा रहा पालन

    October 6, 2026

    नवरात्रि में मालथौन और बांदरी नगर परिषदों में होगी हर घर नल से जल योजना की शुरुआत

    October 6, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक ने विद्यार्थियों को महापुरुषों पर आधारित पुस्तकों का वितरण किया

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024522

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025307

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    महापौर _ निगमायुक्त के बीच छिड़ा शीतयुद्ध चरम पर,कमिश्नर से मिलकर निगमायुक्त के विरुद्ध कारवाई का सौंपा पत्र एमआईसी,जनहित के निर्णयों का नहीं किया जा रहा पालन

    By adminOctober 6, 20261

    सागर। एमआईसी सहित पार्षदों के द्वारा विकास, जनहित के कार्यों को लेकर निगमायुक्त द्वारा किए…

    गुरुदेव के बताए मार्ग पर चल रहा हूं : आचार्य श्री भिंड-मुरैना डकैतों का नहीं, जैन समाज का भी गढ़ है : नरेंद्र सिंह तोमर विस में क्षमावाणी समारोह आयोजित

    October 6, 2026

    नवरात्रि में मालथौन और बांदरी नगर परिषदों में होगी हर घर नल से जल योजना की शुरुआत

    October 6, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक ने विद्यार्थियों को महापुरुषों पर आधारित पुस्तकों का वितरण किया

    October 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    महापौर _ निगमायुक्त के बीच छिड़ा शीतयुद्ध चरम पर,कमिश्नर से मिलकर निगमायुक्त के विरुद्ध कारवाई का सौंपा पत्र एमआईसी,जनहित के निर्णयों का नहीं किया जा रहा पालन

    October 6, 2026

    गुरुदेव के बताए मार्ग पर चल रहा हूं : आचार्य श्री भिंड-मुरैना डकैतों का नहीं, जैन समाज का भी गढ़ है : नरेंद्र सिंह तोमर विस में क्षमावाणी समारोह आयोजित

    October 6, 2026

    नवरात्रि में मालथौन और बांदरी नगर परिषदों में होगी हर घर नल से जल योजना की शुरुआत

    October 6, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024522

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025307
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.