सागर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सागर विधायक शैलेंद् जैन ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी के साथ पीएम श्री एकीकृत शाला शासकीय हाई स्कूल, काकागंज पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उन्हें महापुरुषों द्वारा रचित एवं महापुरुषों के जीवन और व्यक्तित्व पर आधारित पुस्तकों के सेट वितरित किए।

इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी सामान्य ज्ञान एवं देश के प्रति जागरूकता को परखा। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रपति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों के संबंध में प्रश्न पूछे और विद्यार्थियों द्वारा दिए गए उत्तरों पर उनका उत्साहवर्धन किया।
विधायक श्री जैन ने कहा कि पुस्तकें विद्यार्थियों के ज्ञान और व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। महापुरुषों के जीवन, उनके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान को पढ़कर विद्यार्थी प्रेरणा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से पुस्तकों का अध्ययन करने तथा अपने ज्ञान को निरंतर बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, संस्कार, ज्ञान एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी है। विद्यार्थियों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, शैलेश केसरवानी, सुमित यादव, राहुल वैद्य, प्रासुख जैन, जय सोनी, पार्षद भरत अहिरवार, नितिन सोनी, प्राचार्य रामचरण साहू, गुड्डू सोनी सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।