सागर। जिला भाजपा कार्यालय में सागर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र जैन उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत होने वाले विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न सेवा गतिविधियों के संबंध में कार्यकर्ताओं को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही मंडल से लेकर बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा देश के लिए प्रेरणादायी है। उनके लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इसे सफल बनाने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की लोकसेवा यात्रा त्याग, तपस्या, सेवा और राष्ट्र समर्पण की मिसाल है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के सेवा भाव और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी निर्धारित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता में निहित है और सामूहिक प्रयासों से इस अभियान को व्यापक जनअभियान का स्वरूप दिया जाएगा।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपने, मंडल एवं बूथ स्तर पर समन्वय स्थापित करने तथा अभियान की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुश्री मेघा दुबे, जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, मनीष चौबे, सुश्री याकृति जडिया, नीरज यादव, श्रीमती संध्या भार्गव, श्रीमती नीलम अहिरवार, सुमित यादव, रामेश्वर नेमा, बालकिशन सोनी, शैलेश केशरवानी, श्रीमती सुषमा यादव, श्रीमती सविता साहू, श्रीकांत जैन, निकेश गुप्ता, विकास केशरवानी, जय सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।