सागर। शहर में पेयजल के संरक्षण और पानी के अपव्यय को रोकने के उद्देश्य से विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने केशवगंज वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने टाटा कंपनी की पानी की लाइन से पानी बहता हुआ देखा। विधायक ने तत्काल संबंधित घर के व्यक्ति को पानी की टोंटी बंद करने के निर्देश दिए और पानी की बर्बादी रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विधायक श्री जैन ने कहा कि पानी अमूल्य है और इसकी एक-एक बूंद का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वर्तमान में अच्छी बारिश होने के कारण हमें पर्याप्त जल उपलब्ध हो रहा है, लेकिन यदि इस वर्ष भरपूर बारिश नहीं हुई होती तो शहर में विधिवत पेयजल उपलब्ध कराना भी मुश्किल हो सकता था। इसलिए भविष्य की जल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अभी से पानी के संरक्षण के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जब भी उनके घरों में पानी की सप्लाई आए, वे अपनी पानी की टोटियां बंद करके रखें और आवश्यकता के अनुसार ही पानी का उपयोग करें। जिन पानी की लाइनों में टोंटियां नहीं लगी हैं, वहां तत्काल टोंटी लगाई जाए, ताकि पानी लगातार बहकर व्यर्थ न जाए।
विधायक श्री जैन ने सभी पार्षदों से भी अपील की कि जब भी उनके वार्ड में पानी की लाइन खोली जाए, उस समय वे वार्ड का भ्रमण अवश्य करें। इस दौरान जहां कहीं पानी बहता हुआ दिखाई दे अथवा पानी की लाइन में टोंटी नहीं लगी हो, वहां तत्काल आवश्यक सुधार कार्य कराया जाए।
उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा विषय है। प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पानी के अपव्यय को रोकने में सहयोग करना चाहिए। विधायक श्री जैन ने कहा कि शहर में सड़क, नाली, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास हम लगातार कर सकते हैं और इन सुविधाओं को उपलब्ध भी करा सकते हैं, लेकिन पानी की उपलब्धता सबसे बड़ी चुनौती है। पानी का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों का संरक्षण और उपलब्ध पानी का सदुपयोग करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों के सहयोग से पानी की बर्बादी को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसके लिए घर-घर से शुरुआत करनी होगी और जब भी पानी की सप्लाई आए, उस समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। विधायक ने नागरिकों से “पानी बचाएं, भविष्य बचाएं” की भावना के साथ जल संरक्षण अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।