Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शहर सेवादल परिवार ने किया शहीद ए आजम भगत सिंह को किया नमन

    September 28, 2026

    भगत सिंह केवल इतिहास नहीं, भारत की युवा शक्ति के लिए विचार और प्रेरणा का नाम : रिशांक तिवारी सुबेदार वार्ड में शहीद-ए-आजम की जयंती मनाई गई

    September 28, 2026

    सिंहस्थ नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत सिटी स्टेडियम में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शहर सेवादल परिवार ने किया शहीद ए आजम भगत सिंह को किया नमन
    • भगत सिंह केवल इतिहास नहीं, भारत की युवा शक्ति के लिए विचार और प्रेरणा का नाम : रिशांक तिवारी सुबेदार वार्ड में शहीद-ए-आजम की जयंती मनाई गई
    • सिंहस्थ नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत सिटी स्टेडियम में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित
    • निगमायुक्त ने पितृपक्ष के तहत झील किनारे स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया
    • गढ़ाकोटा के सांदीपनि स्कूल को फिक्की के अराइज अवॉर्ड 2026 में ‘फ्यूचर रेडी स्किल एजुकेशन’ श्रेणी में देश का प्रथम स्थान 700 से अधिक विद्यालयों को पीछे छोड़ रचा राष्ट्रीय इतिहास
    • ऑर्केस्टा रिदम के तहत हुआ संगीतमय आयोजन
    • अभिनेत्री दिव्या दत्ता मास्क-स्कार्फ पहनकर पहुंची इंदौर के सराफा में, लिया फेमस चाट का स्वाद, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो जिसमें बोलीं- ‘चुप-चुप के खाने का मजा ही और है’
    • युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण में निभाए महत्वपूर्ण भूमिका – मंत्री गोविंद राजपूत सेवा और संकल्प की भावना से आगे बढ़ रहा देश- विधायक शैलेन्द्र जैन विकसित भारत के संकल्प का संदेश लेकर सागर पहुंची सेवा संकल्प यात्रा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » म्यूल खाते खोलकर सायबर ठगी, गेमिंग की रकम के ट्रांजेक्शन करने वाला गिरोह पकड़ाया, 16 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा, प्रारंभिक जांच में 5.50 करोड़ रुपये से अधिक के ट्रांजेक्शन का पता
    अपराध

    म्यूल खाते खोलकर सायबर ठगी, गेमिंग की रकम के ट्रांजेक्शन करने वाला गिरोह पकड़ाया, 16 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा, प्रारंभिक जांच में 5.50 करोड़ रुपये से अधिक के ट्रांजेक्शन का पता

    admin By adminAugust 14, 2026No Comments39 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । गरीब और बेरोजगारों के दस्तावेज का उपयोग कर पहले फर्जी फर्म बनाना और उनके नाम बैंकों में म्यूल खाते खोलकर सायबर ठगी,गेमिंग आदि से आए करोड़ों रुपए का लेनदेन करने वाले सायबर गिरोह का सागर पुलिस ने पर्दाफाश किया है । यह जानकारी आज एसपी अनुराग सुजानिया ने पत्रकारों से चर्चा में दी । इस गिरोह द्वारा सागर में खोले गए अब तक ऐसी सोलह फर्जी फर्मों की जानकारी मिली है, जिनके नाम खोले गए बैंक खातों से करीब साढ़े पांच करोड़ रुपए के लेनदेन का खुलासा हुआ है । मामले में सागर जिले के निवासी दो आरोपी हिरासत में लिए गए हैं जबकि सरगना बताए जा रहे भोपाल के अमित विश्वकर्मा सहित तीन आरोपी फरार हैं । एसपी ने बताया कि इस गिरोह के तार और भी बड़े शहरों से जुड़े हो सकते हैं । उन्होंने बताया कि आगे की जांच के लिए सीएसपी ललित कश्यप, मकरोनिया और बहेरिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की है । उन्होंने बताया मकरोनिया पुलिस ने सायबर अपराध से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह द्वारा बेरोजगार एवं सामान्य व्यक्तियों को कमीशन एवं पैसों का लालच देकर उनके दस्तावेज प्राप्त किए जाते थे तथा उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्में तैयार कर विभिन्न निजी बैंकों में करंट अकाउंट खुलवाए जाते थे। इन खातों को बाद में गिरोह द्वारा अपने नियंत्रण में लेकर सायबर ठगी एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों से प्राप्त राशि के लेन-देन एवं सर्कुलेशन के लिए म्यूल अकाउंट (Mule Account) के रूप में उपयोग किया जा रहा था।
    थाना मकरोनिया में फरियादी रोहित पिता रूपराज पटेल द्वारा उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई कि उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके नाम से फर्जी फर्म बनाई गई तथा उसके आधार पर फेडरल बैंक, शाखा मकरोनिया में करंट अकाउंट खुलवाया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना मकरोनिया पुलिस द्वारा संबंधित बैंक खाते का तत्काल परीक्षण एवं विश्लेषण कराया गया। बैंक खाते के प्रारंभिक विश्लेषण में सामने आया कि फरियादी के नाम से “ग्लैमर इंटरप्राइजेस” नामक फर्म तैयार कर उसके नाम से करंट अकाउंट खुलवाया गया तथा फरवरी 2026 से अब तक लगभग 06 माह की अवधि में करीब 90 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर खाते में हुए लेन-देन, संबंधित फर्मों, बैंक खातों एवं तकनीकी साक्ष्यों का विस्तृत विश्लेषण किया गया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अलग टीम गठित की गई।
    पूछताछ में सामने आया गिरोह का पूरा नेटवर्क- विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी धर्मेन्द्र नाहर एवं सोनू दांगी को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से सूक्ष्मता एवं गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी धर्मेन्द्र नाहर द्वारा बताया गया कि उसने यह कार्य अमित विश्वकर्मा निवासी भोपाल से मुंबई में सीखा था। अमित विश्वकर्मा द्वारा उसे बताया गया था कि ऑनलाइन गेमिंग एवं बैटिंग से प्राप्त राशि के सर्कुलेशन के लिए बैंक खातों की आवश्यकता होती है। सके बाद धर्मेन्द्र नाहर ने अपने स्थानीय साथी सोनू दांगी तथा भोपाल निवासी सरमन उर्फ शुभम रैकवार, विपिन गिरी एवं स्वर्णेन्द्र पांडे के साथ मिलकर बेरोजगार व्यक्तियों को पैसों का लालच देकर उनके नाम से फर्जी फर्में तैयार कर निजी बैंकों में बैंक खाते खुलवाना शुरू किया।
    पुलिस द्वारा आरोपियों से प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अब तक 16 से अधिक फर्जी फर्मों का पता लगाया गया है। इन फर्मों के नाम से विभिन्न निजी बैंकों में खाते खोले गए तथा इनका उपयोग संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के लिए किया गया। 16 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा जांच में निम्न फर्मों के नाम सामने आए हैं—1. ग्लैमर इंटरप्राइजेस 2. भूपेन्द्र इंटरप्राइजेस3 . सूर्या इंटरप्राइजेस 4. समृद्धि टूर एंड ट्रेवल्स 5. लवली स्वीट एंड मसाला चाट सेंटर 6. कार्तिक इलेक्ट्रॉनिक्स 7. स्टार इंटरप्राइजेस 8. राजपूत इंटरप्राइजेस 9. अनुभव ट्रेडर्स 10. सागर ट्रेडर्स 11. शर्मा जी इंटरप्राइजेस 12. सौरभ इंटरप्राइजेस 13. माखन इंटरप्राइजेस 14. अंकेश इंटरप्राइजेस 15. तनविक इंटरप्राइजेस 16. यूनिक टूर एंड ट्रेवल्सइन फर्मों से संबंधित बैंक खातों के प्रारंभिक वित्तीय विश्लेषण में करीब 5.50 करोड़ रुपये से अधिक राशि का ट्रांजेक्शन होना पाया गया है।
    पुलिस द्वारा सभी खातों के लेन-देन का विस्तृत तकनीकी एवं वित्तीय विश्लेषण किया जा रहा है। जांच आगे बढ़ने पर संदिग्ध लेन-देन की राशि एवं नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना है।
    फर्जी फर्मों के पंजीयन एवं बैंक खातों की प्रक्रिया की भी जांच – पुलिस द्वारा केवल आरोपियों तक सीमित न रहते हुए यह भी जांच की जा रही है कि फर्जी फर्मों के पंजीयन एवं संबंधित बैंक खातों को खोलने की प्रक्रिया में किन-किन व्यक्तियों अथवा संस्थाओं की भूमिका रही है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्मों के पंजीयन तथा बैंक खातों के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा आपराधिक संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों/संस्थाओं की भूमिका की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    *गिरफ्तार आरोपी-* 1. धर्मेन्द्र पिता हरिदास नाहर, उम्र 38 वर्ष, निवासी सिविल लाइन के पीछे, जिला खजुराहो, छतरपुर (म.प्र.), हाल निवासी शिवनगर, थाना बहेरिया, जिला सागर।
    2. सोनू दांगी पिता रामेश्वर दांगी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बमोरी घाट, थाना जैसीनगर, जिला सागर।
    *अन्य आरोपी*
    3. अमित विश्वकर्मा पिता जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी भोपाल।
    4. विपिन गिरी पिता अशोक गिरी, निवासी भोपाल
    5. स्वर्णेन्द्र पांडे पिता चंद्रभान पांडे, निवासी भोपाल।
    उक्त आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सायबर अपराध के विरुद्ध सागर पुलिस की प्रतिबद्धता सागर पुलिस द्वारा सायबर अपराधियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रांजेक्शन के विश्लेषण एवं डिजिटल इन्वेस्टिगेशन के माध्यम से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी व्यक्ति को कमीशन अथवा आसान कमाई का लालच देकर अपना बैंक खाता, एटीएम, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल नंबर, ओटीपी अथवा बैंकिंग संबंधी जानकारी उपलब्ध न कराएं।किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर अपने नाम से बैंक खाता या फर्म खुलवाकर उसका संचालन दूसरे व्यक्ति को देना भी गंभीर कानूनी जोखिम उत्पन्न कर सकता है। ऐसे खातों का उपयोग सायबर ठगी की रकम के लेन-देन में होने पर खाताधारक भी जांच के दायरे में आ सकता है।
    कार्रवाई में निरीक्षक नितिन पाल, थाना प्रभारी मकरोनिया, उनि. शशिकांत गुर्जर, थाना प्रभारी बहेरिया, उनि. रामअवतार धाकड़, उनि. राकेश राजपूत,, उनि. मनीषा तिवारी,, प्रआर. सौरभ रैकवार; आर. आशीष गौतम, आर. प्रदीप शर्मा, आर. मनीष तिवारी, आर. आशीष यादव, आर0 भानूप्रताप, आर0 सृजन तिवारी, आर0 देवेन्‍द्र रावत, आर. नरेंद्र रावत, आर. शुभम, आर. अरविंद एवं आर. अजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    जहरीली शराब कांड : तीन आरोपियों के अवैध निर्माणों को प्रशासन के बुलडोजरों ने किया ध्वस्त

    September 10, 2026

    जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा

    September 6, 2026

    दो मासूम बहनों के शव खंती में मिलने से फैली सनसनी , घर से थीं लापता

    September 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024518

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025306

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    शहर सेवादल परिवार ने किया शहीद ए आजम भगत सिंह को किया नमन

    By adminSeptember 28, 20262

    सागर । शहर सेवादल परिवार द्वारा महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 119वीं जन्म जयंती…

    भगत सिंह केवल इतिहास नहीं, भारत की युवा शक्ति के लिए विचार और प्रेरणा का नाम : रिशांक तिवारी सुबेदार वार्ड में शहीद-ए-आजम की जयंती मनाई गई

    September 28, 2026

    सिंहस्थ नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत सिटी स्टेडियम में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित

    September 28, 2026

    निगमायुक्त ने पितृपक्ष के तहत झील किनारे स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    शहर सेवादल परिवार ने किया शहीद ए आजम भगत सिंह को किया नमन

    September 28, 2026

    भगत सिंह केवल इतिहास नहीं, भारत की युवा शक्ति के लिए विचार और प्रेरणा का नाम : रिशांक तिवारी सुबेदार वार्ड में शहीद-ए-आजम की जयंती मनाई गई

    September 28, 2026

    सिंहस्थ नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत सिटी स्टेडियम में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित

    September 28, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024518

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025306
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.