Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जन्मदिवस पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने छात्राओं को भेंट किया महापुरुषों की जीवनियों का पुस्तक सेट, कहा— प्रेरणादायी साहित्य से गढ़ेगा उज्ज्वल भविष्य, खेल परिसर में खिलाड़ियों के साथ किया पौधारोपण

    July 16, 2026

    18 जुलाई को खुरई क्षेत्र में 1.20 लाख पौधे रोपे की तैयारी, 20 जुलाई को निकलेंगी नशामुक्ति रैलियां – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई

    July 16, 2026

    मानव सेवा का महापर्व,विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन के जन्मोत्सव पर रक्तदान के लिए उमड़ी युवाओं की टोली

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जन्मदिवस पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने छात्राओं को भेंट किया महापुरुषों की जीवनियों का पुस्तक सेट, कहा— प्रेरणादायी साहित्य से गढ़ेगा उज्ज्वल भविष्य, खेल परिसर में खिलाड़ियों के साथ किया पौधारोपण
    • 18 जुलाई को खुरई क्षेत्र में 1.20 लाख पौधे रोपे की तैयारी, 20 जुलाई को निकलेंगी नशामुक्ति रैलियां – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई
    • मानव सेवा का महापर्व,विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन के जन्मोत्सव पर रक्तदान के लिए उमड़ी युवाओं की टोली
    • किसान खाद्य बीज के लिए तो युवा रोजगार के लिए परेशान : अमित दुबे ( रामजी ) दतिया उप चुनाव में माहौल कांग्रेस के पक्ष में
    • एकात्म मानव दर्शन’ से ही प्रशस्त होगा ‘विकसित भारत–2047’ का मार्ग : विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ‘शोध क्षितिज’ के विशेषांक का विमोचन, विधायक ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विधायक निधि से शेड निर्माण की घोषणा की
    • कृषि महाविद्यालय और बीना नदी सिंचाई परियोजना का संगम सोने में सुहागा, खुरई की अर्थव्यवस्था समृद्ध होगी : भूपेंद्र सिंह खुरई में 131 करोड़ के कृषि महाविद्यालय की नींव रखी, गढ़ौला जागीर में 36 करोड़ के सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया
    • एकात्म मानव दर्शन’ से ही प्रशस्त होगा ‘विकसित भारत–2047′ का मार्ग : विधायक शैलेन्द्र जैन , शोध क्षितिज’ के विशेषांक का विमोचन, विधायक ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विधायक निधि से शेड निर्माण की घोषणा की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » एकात्म मानव दर्शन’ से ही प्रशस्त होगा ‘विकसित भारत–2047′ का मार्ग : विधायक शैलेन्द्र जैन , शोध क्षितिज’ के विशेषांक का विमोचन, विधायक ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विधायक निधि से शेड निर्माण की घोषणा की
    ताजा ख़बरें

    एकात्म मानव दर्शन’ से ही प्रशस्त होगा ‘विकसित भारत–2047′ का मार्ग : विधायक शैलेन्द्र जैन , शोध क्षितिज’ के विशेषांक का विमोचन, विधायक ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विधायक निधि से शेड निर्माण की घोषणा की

    admin By adminJuly 15, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। उच्च शिक्षा विभाग की पीएम-ऊषा परियोजना (सॉफ्ट कॉम्पोनेंट-तृतीय चरण) के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रणीत एकात्म मानव दर्शन और विकसित भारत–2047” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की शोध पत्रिका ‘शोध क्षितिज’ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर केंद्रित विशेषांक का विमोचन भी किया गया।


    महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर से आए शिक्षाविद, चिंतक एवं शोधकर्ता वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में एकात्म मानव दर्शन की भूमिका पर पांच वैचारिक सत्रों में मंथन कर रहे हैं।
    संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, श्रीराम दरबार मंदिर मकरोनिया के महंत केशव गिरी महाराज, पूर्व क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. राधावल्लभ शर्मा, सागर संभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे, ओएसडी डॉ. भावना यादव, मुख्य वक्ता डॉ. विश्वास चौहान तथा सारस्वत वक्ता डॉ. श्रीजी सेठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। सरस्वती वंदना की मनोहारी प्रस्तुति बलविंदर सिंह संधू एवं अवनी सिंह राजपूत की टीम ने दी।
    मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और अंत्योदय के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि एकात्म मानव दर्शन ही विकसित भारत-2047 की मजबूत वैचारिक नींव है। पंडित दीनदयाल का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का मार्ग दिखाता है।
    उन्होंने जनसंघ के संगठन निर्माण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और संगठन क्षमता के कारण जनसंघ ने अल्प समय में उल्लेखनीय विस्तार प्राप्त किया। विधायक श्री जैन ने विद्यार्थियों की मांग पर कला संकाय भवन परिसर में विधायक निधि से शेड निर्माण कराने की घोषणा भी की।
    महंत केशव गिरी महाराज ने कहा कि एकात्म मानव दर्शन परिवार, समाज और राष्ट्र को जोड़ने वाला जीवन दर्शन है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रवादी चिंतन को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि “जो व्यक्ति सबके प्रति समान दृष्टि रखकर राष्ट्र कल्याण का संकल्प लेता है, वही वास्तविक अर्थों में दीनदयाल बनने की दिशा में आगे बढ़ता है।”
    विशिष्ट वक्ता डॉ. राधावल्लभ शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद भारतीय दर्शन की उसी परंपरा का विस्तार है, जिसकी मूल प्रेरणा आदि शंकराचार्य के अद्वैत दर्शन में निहित है। उन्होंने नानाजी देशमुख और पंडित दीनदयाल को राष्ट्र जीवन के आदर्श व्यक्तित्व बताया।
    प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव दर्शन आज वैश्विक स्तर पर भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय और मानवीय मूल्यों पर आधारित विकास ही विकसित भारत-2047 का वास्तविक मार्ग है। उन्होंने युवाओं से इस वैचारिक अमृत को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों ने महाविद्यालय की शोध पत्रिका ‘शोध क्षितिज’ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर आधारित विशेषांक का विमोचन किया। संगोष्ठी संयोजक एवं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता मुखर्जी ने संगोष्ठी की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करता है।
    पीएम-ऊषा परियोजना की समन्वयक डॉ. इमराना सिद्दीकी ने परियोजना के अंतर्गत महाविद्यालय में किए गए विकास कार्यों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
    प्रथम तकनीकी सत्र में शासकीय राजीव गांधी महाविद्यालय, बंडा के प्राचार्य डॉ. कुलदीप यादव ने एकात्म मानव दर्शन के चार आधार—व्यष्टि, समष्टि, सृष्टि और परमेष्ठी—पर विस्तार से विचार रखे। अध्यक्षता डॉ. अनुपम शर्मा ने की।
    द्वितीय एवं तृतीय तकनीकी सत्रों में आर.के. गोस्वामी ने विकसित भारत-2047 के विज़न डॉक्यूमेंट तथा उच्च शिक्षा में ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो (GER) बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। डॉ. भावना यादव ने कहा कि एकात्म मानव दर्शन जीवन मूल्यों और राष्ट्रीय विकास का समन्वित दर्शन है।
    मुख्य वक्ता डॉ. सर्वेश्वर उपाध्याय ने इसे विश्व की सर्वश्रेष्ठ मानवीय आर्थिक व्यवस्था बताया, जबकि डॉ. अमर कुमार जैन ने कहा कि यह दर्शन पूंजीवाद और साम्यवाद की सीमाओं से ऊपर उठकर भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित संतुलित विकास का मार्ग प्रस्तुत करता है। इस दौरान शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भी अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए।
    उद्घाटन सत्र का संचालन संगोष्ठी के सहसंयोजक डॉ. संदीप सबलोक ने किया तथा प्रारंभिक सत्र का आभार प्रदर्शन डॉ. प्रतिभा जैन ने किया। प्रथम तकनीकी सत्र का संचालन डॉ. अभिलाषा जैन एवं आभार अरविंद चतुर्वेदी ने व्यक्त किया। द्वितीय एवं तृतीय तकनीकी सत्र का संचालन डॉ. राणा कुंजर सिंह तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती रेणु सोलंकी ने किया।के
    संगोष्ठी में डॉ. गोपा जैन, डॉ. विनय शर्मा, डॉ. शुचिता अग्रवाल,जी डॉ. शैलेन्द्र राजपूत, डॉ. प्रज्ञा दुबे, डॉ. रेणु सोलंकी, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. अंकुर गौतम, भानुप्रिया पटेल, वसुंधरा गुप्ता, डॉ. अशोक पन्या सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद, प्राध्यापक, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    जन्मदिवस पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने छात्राओं को भेंट किया महापुरुषों की जीवनियों का पुस्तक सेट, कहा— प्रेरणादायी साहित्य से गढ़ेगा उज्ज्वल भविष्य, खेल परिसर में खिलाड़ियों के साथ किया पौधारोपण

    July 16, 2026

    मानव सेवा का महापर्व,विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन के जन्मोत्सव पर रक्तदान के लिए उमड़ी युवाओं की टोली

    July 16, 2026

    एकात्म मानव दर्शन’ से ही प्रशस्त होगा ‘विकसित भारत–2047’ का मार्ग : विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ‘शोध क्षितिज’ के विशेषांक का विमोचन, विधायक ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विधायक निधि से शेड निर्माण की घोषणा की

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024497

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    जन्मदिवस पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने छात्राओं को भेंट किया महापुरुषों की जीवनियों का पुस्तक सेट, कहा— प्रेरणादायी साहित्य से गढ़ेगा उज्ज्वल भविष्य, खेल परिसर में खिलाड़ियों के साथ किया पौधारोपण

    By adminJuly 16, 202614

    सागर। अपने जन्मदिवस के अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने महारानी लक्ष्मीबाई सांदीपनि विद्यालय…

    18 जुलाई को खुरई क्षेत्र में 1.20 लाख पौधे रोपे की तैयारी, 20 जुलाई को निकलेंगी नशामुक्ति रैलियां – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई

    July 16, 2026

    मानव सेवा का महापर्व,विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन के जन्मोत्सव पर रक्तदान के लिए उमड़ी युवाओं की टोली

    July 16, 2026

    किसान खाद्य बीज के लिए तो युवा रोजगार के लिए परेशान : अमित दुबे ( रामजी ) दतिया उप चुनाव में माहौल कांग्रेस के पक्ष में

    July 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जन्मदिवस पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने छात्राओं को भेंट किया महापुरुषों की जीवनियों का पुस्तक सेट, कहा— प्रेरणादायी साहित्य से गढ़ेगा उज्ज्वल भविष्य, खेल परिसर में खिलाड़ियों के साथ किया पौधारोपण

    July 16, 2026

    18 जुलाई को खुरई क्षेत्र में 1.20 लाख पौधे रोपे की तैयारी, 20 जुलाई को निकलेंगी नशामुक्ति रैलियां – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई

    July 16, 2026

    मानव सेवा का महापर्व,विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन के जन्मोत्सव पर रक्तदान के लिए उमड़ी युवाओं की टोली

    July 16, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024497

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.