सागर । स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के घर के नजदीक पहुंचाने और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सागर एवं स्वास्थ्य विभाग सागर के संयुक्त तत्वावधान में बारियाघाट वार्ड में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 678 नागरिकों की जांच कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया।जिसमे 11 नए शुगर के मरीज मिले.

शिविर में विशेष रूप से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल तथा अन्य गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग पर ध्यान दिया गया। नागरिकों को ब्लड प्रेशर, फास्टिंग एवं पोस्टप्रैंडियल ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल एवं लिपिड प्रोफाइल, HbA1c, विटामिन D3, ECG, आवश्यकतानुसार एक्स-रे, नेत्र परीक्षण तथा मानसिक स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा दी गई। इसके साथ ही कम्प्यूटरीकृत श्वसन जांच के माध्यम से सांस एवं फेफड़ों से संबंधित समस्याओं की भी जांच की गई । कार्यक्रम में उपस्थित नगर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने शिविर का निरीक्षण किया और कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, तनाव, अनियमित खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसलिए बीमारी का उपचार करने के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य जांच, जागरूकता और रोकथाम पर भी ध्यान देना आवश्यक है।
श्री जैन ने IMA सागर द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों को समुदाय तक पहुंचाने की ऐसी पहल निश्चित रूप से जनहित में महत्वपूर्ण है।
IMA सागर अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने कहा कि शिविर का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य जांच करना नहीं, बल्कि लोगों को नियमित स्क्रीनिंग और बीमारी की शुरुआती पहचान के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और कई श्वसन रोग शुरुआती अवस्था में कम लक्षणों के साथ मौजूद रह सकते हैं। ऐसे में नियमित जांच से जोखिम की पहचान कर समय पर उपचार एवं जीवनशैली में आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं।
बारियाघाट वार्ड की पार्षद श्रीमती वैदेही पुरोहित ने शिविर की व्यवस्थाओं और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहयोग किया। उन्होंने कहा कि वार्ड में इस प्रकार का शिविर आयोजित होने से नागरिकों को एक ही स्थान पर अनेक स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिली। उन्होंने IMA और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. जयंत ने भी शिविर की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अस्पतालों से बाहर समुदाय तक पहुंचाना और नियमित स्क्रीनिंग को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।
शिविर में डॉ एस एम सिरोठिया ,डॉ. प्रदीप चौहान, डॉ. ज्योति चौहान, डॉ. जितेंद्र सराफ, डॉ संज्योत माहेश्वरी ,डॉ. प्रशांत तिवारी, डॉ. लिप्सा धार, डॉ. राजकुमार खरे, डॉ.पी के रोहन , डॉ.राजेन्द्र केशरवानी, डॉ मोनिका जैन,डॉ.आर एस जयंत एवं डॉ.अनिल तिवारी सहित अन्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने सेवाएं प्रदान कीं।
IMA सागर ने भविष्य में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।